- बड़ेपुरा में एक साथ उठीं चार अर्थियां, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार।

बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के बड़ेपुरा गांव में गुरुवार को ऐसा दर्दनाक मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। हरियाणा के खरखौदा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चार मजदूरों के शव जैसे ही गांव पहुंचे, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे में जान गवाने वाले ईको चालक आरिफ का शव उनके गांव सुजनी पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में शव को दफनाया गया। बहीं बड़ेपुरा निवासी नेवा राम वर्मा, अग्रपाल वर्मा, सुशील कुमार शर्मा और राम नरेश मौर्य रोजी-रोटी की तलाश में हरियाणा के झज्जर जिले में बाजरे की कटाई करने जा रहे थे। परिवारों को उनके सकुशल लौटने का इंतजार था, लेकिन घर शव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों का विलाप सुनकर आसपास के लोग भी अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक सके। चारों श्रमिकों की अंतिम विदाई में पूरा गांव उमड़ पड़ा। आसपास के गांवों से भी हजारों की तादाद में लोग बड़ेपुरा पहुंचे और नम आंखों से श्रमिकों को अंतिम विदाई दी। एक साथ चार अर्थियां उठीं तो माहौल और भी गमगीन हो गया। अंतिम यात्रा में लोगों की लंबी कतारें दिखाई दीं और हर ओर सिर्फ सन्नाटा और सिसकियां थीं। अंतिम संस्कार से पहले प्रशासन ने गांव से श्मशान घाट तक जाने वाले जर्जर रास्ते को युद्धस्तर पर दुरुस्त कराया। ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों को लगाकर रास्ता ठीक कराया गया, ताकि अंतिम यात्रा में कोई बाधा न आए। सुबह से ही एसडीएम समेत जिले के कई अधिकारी गांव में डटे रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। श्रमिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बरखेड़ा से भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर से भाजपा विधायक विवेक वर्मा, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत समेत कई जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, हादसे में घायल सात मजदूरों का इलाज हरियाणा के अस्पतालों में जारी है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिसमें सुशील कुमार के भाई पवन, रामनरेश के पिता रामचंद्र, नेवाराम के भाई लालता प्रसाद और अगृपाल के भाई बीरेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी।

रिपोर्टर दीपक गुप्ता

9760451566
- हरियाणा मजदूरी करने गए मजदूरों की सडक हादसे में चालक सहित पांच लोगों की मौत।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव में मजदूरों के घरों में पहुंचकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

बीसलपुर। जिला पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के थाना दियोरिया कलां के गांव बढैपुरा ताल्लुक कुसमा के 11 मजदूर बुधवार रात घर से ईको कार से हरियाणा में बाजरा काटने की मजदूरी करने गए थे। जिनका हरियाणा के खरखोदा थाना क्षेत्र के राई से आगे केएनपी पलवल हाईवे रोहतक में सुबह 4 बजे के करीब भीषण दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों में चालक मोहम्मद आरिफ उम्र लगभग 30 बर्ष निवासी ग्राम सुजनी,
रामनरेश मौर्या पुत्र रामचंद्र मौर्या उम्र 40 वर्ष, अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष, सुशील कुमार शर्मा पुत्र खुशीराम शर्मा उम्र 20 वर्ष, नेवाराम वर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा 50 वर्ष सहित पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।
घायलों में खुशीराम शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा उम्र 55, प्रमोद कुमार पुत्र राममूर्ति लाल मौर्या उम्र 18 वर्ष, संजीव कुमार मौर्या पुत्र रामपाल मौर्या उम्र 25 वर्ष, पातीराम वर्मा पुत्र बुद्धसेन वर्मा उम्र 27 वर्ष, महेंद्र पाल मौर्या पुत्र रामसहाय मौर्या उम्र 60 वर्ष, हरिशंकर वर्मा पुत्र नेतराम वर्मा उम्र 35 वर्ष, विवेक पुत्र प्रभु दयाल उम्र 20 वर्ष, गंभीर रूप से घायल है।
खुशीराम के बच्चों में दो लडके और दो लडकियां है दोनों लडकियो की शादी हो चुकी है, लडका सुशील कुमार साथ में मजदूरी करने गया था जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई, छोटा बेटा पवन उम्र 10 और पत्नी गुड्डी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
रामनरेश मौर्या के घर में सबसे बडा था और सात भाई तीन बहने है, जिनकी शादी हो चुकी है रामनरेश अविवाहित था। माता चमेली देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास होकर गिर गई।
अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल दो भाई है।
अग्रवाल की पत्नी कमलेश देवी की शादी लगभग 6 साल पहले हुई थी। जिनके दो बच्चे बेटा गोलू उम्र तीन साल वर्तिका देवी 4 साल बड़ी बेटी है माता विमला देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
- जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट बाढ से निपटने के पुख्ता इंतजाम ।

बाढ प्रभावित इलाकों में अधिकारियों और ग्राम प्रधनों को दिशा निर्देश दिए।

पीलीभीत। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को बाढ से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर सभी को अलर्ट रहने को कहां गया है, जिलाधिकारी के पास बनबसा बैराज से करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पीलीभीत में शारदा नदी और देवहा नदियों में पानी का जलस्तर बढने से नदियाँ उफान पर है। ड्यूनी डैम से देवहा नदी में पानी आता है वह लगभग 31 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है जो शहर की कुछ जगहों पर आया है लेकिन परिस्थिति कंट्रोल में है। बाढ क्षेत्र में लगभग 35 गांव आते है उनके ग्राम प्रधानों और लोगों सम्पर्क कर बात कर ली गई है जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में जाकर परिस्थिति को देखा है और गांवों के लोगों से लगातार सम्पर्क में है। लगातार गावों के लोगों से पानी बढने की जानकारी रात में भी की जा रही है। जिलाधिकारी महोदय ने जानकारी देने पर बताया है कि अगर कहीं ढाई से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जायेगा तब जाकर स्थिति खराब होंगी। लेकिन जिला प्रशासन बाढ से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए है।
- समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद बीसलपुर में डा रत्नेश गंगवार की घर वापसी पर स्वागत में उमड़ा समर्थकों जनसैलाब।

बीसलपुर। फूल-मालाओं से लादकर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और बीसलपुर में समर्थकों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नारेबाजी से गूंजा समाजवादी पार्टी में वापसी के बाद डॉ. रत्नेश गंगवार के बीसलपुर आगमन पर मंगलवार सुबह समर्थकों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया और उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला । उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग फूल-मालाएं लेकर पहुंचे। जैसे ही डॉ. रत्नेश गंगवार का काफिला बीसलपुर पहुंचा समर्थकों ने उत्साह के साथ नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने डॉ. गंगवार को फूल-मालाओं से लाद दिया। जगह-जगह हुए स्वागत और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से बीसलपुर का माहौल पूरी तरह उत्सवी जैसा नजर आया।
डॉ. रत्नेश गंगवार के स्वागत के लिए सुबह से ही समर्थकों का जुटना शुरू हो गया था।
- चुर्रासकतपुर-श्यामपुर मार्ग पर दिखा तेंदुआ कार सवारों के उड़े होश, किया कैमरे में कैद।

बीसलपुर । बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव में इन दिनों जंगली जानवर की हलचल होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार की रात करीब 9 बजे चुर्रा सकतपुर-श्यामपुर मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब बरेली से आ रहे कार सवार सचिन पाराशर और प्रिंस पाराशर के सामने अचानक शेर जैसा वन्य जीव दिखाई देने वाला उनकी कार के सामने सडक पर आ गया।
बताया गया कि दोनों लोग कार से बरेली से चुर्रा सकतपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार श्यामपुर-चुर्रा सकतपुर मार्ग पर पहुंची तभी अचानक सड़क पर शेर जैसा वन्य जीव दिखाई दे गया। कार की रोशनी पड़ते ही दोनों की नजर उस पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। घबराए कार सवारों ने तत्काल कार को ब्रेक लगाकर रोक दिया। उसको देखते ही उनके होश उड गए और उसी बीच कार में बैठे-बैठे ही उन्होंने वन्यजीव की तस्वीर भी खींच ली और अपने कैमरे में कैद कर लिया ।
- पीलीभीत: छात्राओं ने डीएम की बाँधी राखी, डीएम हुए भावुक

पीलीभीत में रक्षाबंधन का एक बेहद खूबसूरत और भावुक पल सामने आया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इतना ही नहीं, इन बेटियों ने भारत-नेपाल सीमा पर देश की रक्षा में तैनात जवानों के लिए भी अपने हाथों से राखियां भेजीं। बेटियों के इस स्नेह ने जहां प्रशासनिक कार्यालय में अपनापन घोल दिया, वहीं सरहद पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना भी सामने आई पीलीभीत के नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 18 छात्राएं रक्षाबंधन के मौके पर जिला मुख्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को अपने हाथों से तैयार की गई राखियां बांधीं। इस दौरान माहौल बेहद आत्मीय नजर आया। जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ये बेटियां आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वहीं, छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भी राखियां भेजीं। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा विद्यालयों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने और जिले के सभी नौ विद्यालयों को सुंदर व सर्वसुविधायुक्त बनाने का संकल्प भी जताया। रक्षाबंधन का यह आयोजन इस संदेश के साथ यादगार बन गया कि एक छोटा-सा रक्षासूत्र भी रिश्तों, सम्मान और देशभक्ति की बड़ी भावना को जोड़ सकती है
- बरेली मंडला आयुक्त की अध्यक्षता में बमनपुर भागीरथ में जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बाढ़ के स्थाई समाधान के साथ क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर

मंडलाआयुक्त ने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व वितरित की बेबी किट

पीलीभीत आयुक्त बरेली मंडल बरेली शंभू कुमार की अध्यक्षता में ग्राम बमनपुर भागीरथ में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, बाढ़ एवं शारदा नदी के कटान की स्थिति तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।
कार्यक्रम के दौरान डीसी मनरेगा द्वारा ग्राम पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं पंचायत की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वीबी-जी राम जी, विभिन्न पेंशन योजनाओं, खाद्य सुरक्षा एवं अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों की संख्या की जानकारी दी गई। आयुक्त महोदय द्वारा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इस के साथ ही उन्होंने गर्भवती महिला की गोदभराई की व बेबी किट प्रदान की।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धनाराघाट पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति प्राप्त होगी।
जनसंवाद के दौरान ग्रामवासियों ने शारदा नदी के कटान, भूमि संबंधी समस्याओं तथा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने एएनएम की तैनाती सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
आयुक्त शंभू कुमार ने बाढ़ से बचाव के लिए की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पशु शरणालयों, राहत शिविरों की व्यवस्थाओं तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामवासियों को उपलब्ध कराए जा रहे शासन की योजनाओं के लाभ की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था के लिए किए गए कार्यों की भी जानकारी ली गई।
शिक्षा व्यवस्था के संबंध में आयुक्त ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उचित प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने तथा कौशल विकास के माध्यम से उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
आयुक्त ने कहा कि वृद्धजन एवं निराश्रित महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा संबंधित विभाग सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुर्कीति माधव, सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र,मुख्य चिकित्सा अधिकारी भुवन चंद्र पंत, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, डीसी मनरेगा, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, लेखपाल, सचिव, ग्राम प्रधान, ग्रामीण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- चार सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने भरी हुंकार, जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला शाखा ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों के स्थायी समाधान को लेकर अपना सुर मुखर कर दिया है। इसी क्रम में संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को रेखांकित करते हुए सरकार से उन पर सहानुभूतिपूर्वक और शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों ने मुख्य रूप से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने समेत चार अत्यंत महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से रखी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि नई पेंशन योजना के तहत उनका भविष्य पूरी तरह से असुरक्षित और अनिश्चित बना हुआ है। सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों के पास जीवनयापन का कोई ठोस सहारा नहीं बचता है, जिससे वे बुढ़ापे में खुद को असहाय महसूस करते हैं। संघ ने पुरजोर शब्दों में मांग की है कि कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के बाद एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए, जिसके लिए पुरानी पेंशन योजना को तत्काल प्रभाव से पुन: लागू किया जाना बेहद जरूरी है। इसके बिना कर्मचारियों के हितों की रक्षा संभव नहीं है। पुरानी पेंशन के अलावा ज्ञापन में पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए एक सुदृढ़ और स्पष्ट सेवा नियमावली बनाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया है। संघ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वर्ष 2008 में एक विशेष शासनादेश के तहत हजारों सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी, लेकिन विडंबना यह है कि इतने लंबे वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक उनकी सेवा नियमावली तैयार नहीं की जा सकी है। सेवा नियमावली के अभाव में कर्मचारियों को कई तरह की तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उनके अधिकार भी सीमित हो जाते हैं। इसके साथ ही संगठन ने विभागीय स्तर पर कर्मचारियों की उन्नति के रास्ते खोलने की वकालत की है। ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति के उचित और पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएं ताकि उनका कार्य के प्रति उत्साह बना रहे। साथ ही वर्तमान विभागीय संरचना और कार्य की प्रकृति को देखते हुए उनके पदनाम को भी परिवर्तित किया जाना चाहिए, जिससे कर्मचारियों को समाज और विभाग में एक सम्मानजनक पहचान मिल सके। लंबे समय से एक ही पद पर कार्य करते रहने से कर्मचारियों में निराशा की भावना पनप रही है, जिसे दूर करना अत्यंत आवश्यक है। इस पूरे मामले पर संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह और जिला महामंत्री रामसेवक वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिन-रात अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि उनकी जायज समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए सफाई कर्मचारियों के हित में जल्द ही कोई सकारात्मक और ठोस कदम उठाएंगे।
- कोरम के अभाव में निरस्त हुई दियोहना में आयोजित कोटे की बैठक।
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद तय होगी अगली तारीख।
दियोरिया /पीलीभीत।दियोहना में कोटा आवंटन के संबंध में गुरुवार 20 अगस्त को उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया ।कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक को निरस्त किया गया। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बैठक की अगली तारीख तय होगी।फरवरी में ग्राम पंचायत दियोहना के गांव पिपराही में रिषीपाल की दुकान को कालाबाजारी के आरोप में निरस्त किया गया था उसके बाद एक दुकान पर ही राशन का वितरण किया जा रहा है बरखेड़ा विकास खंड की दियोहना ग्राम पंचायत सबसे बड़ी पंचायत है इसमें सात गांव दियोहना, आमडंडा, पिपराही, हिम्मतपुर, जयनगर, बल्देवपुर, पट्टी शामिल हैं बड़ी ग्राम पंचायत को ध्यान में रखते हुए दो दुकानों का निर्धारण किया गया लेकिन एक दुकान छह महीने पहले निरस्त हो गई। निरस्त हुई दुकान के आवंटन को लेकर गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बरखेड़ा ब्लाक के एडीओ, इशरार अहमद डीएन एस, ग्राम पंचायत सचिव रमावीर, प्रधान पति प्यारे लाल गंगवार मौजूद रहे।
शासनादेश के अनुसार कोटे की दुकान का आवंटन सिर्फ स्वयं सहायता समूह को किया जाएगा।दियोहना में इस समय 11 स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं जिनमें 10 स्वयं सहायता समूह निष्क्रिय हैं एक स्वयं सहायता समूह, शिव स्वयं सहायता समूह सक्रिय है जिसमें 12 सदस्य हैं जिनमें 6 सदस्य ओबीसी, व 6 सदस्य एसी जाति के हैं जबकि नियमानुसार एसी जाति की सदस्य संख्या ओबीसी से अधिक होनी चाहिए।ऐसी परिस्थिति में चयन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी इसके बाद सभी 11 स्वयं सहायता समूहों के नाम जिलाधिकारी के पास अनुमोदन के लिए भेज दिए गए हैं जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त होते ही चयन के लिए बैठक की अगली तारीख तय की जाएगी।
- Untitled
- लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और खुफिया एजेंसी आईबी ने हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला नेपाल और उज्बेकिस्तान से अवैध रूप से विदेशी महिलाओं को लाती थी और प्लास्टिक सर्जरी कराकर देह व्यापार का धंधा चलाती थी।

पॉश इलाकों में करवाया जा रहा था देह व्यापार
शादी के फर्जी दस्तावेज बनवाकर आधार कार्ड बनवाए गए थे और प्लास्टिक सर्जरी के जरिए पहचान बदली गई थी। पॉश इलाकों में फ्लैट लेकर धंधा कराया जा रहा था। दो लड़कियां पकड़ी गईं थीं और उसके बाद लोला छिप कर रह रही थी।

लड़कियों को दिया जा रहा था रशियन लुक
गिरोह का साथ डॉ विनोद दे रहा था जो प्लास्टिक सर्जरी के जरिये लड़कियों को रशियन लुक देता था और सर्जरी से उनको कम उम्र का दिखाता था। लड़कियों को इन सर्जरी के जरिये पहचान छुपाने में और रहने में आसानी हो रही थी।

हाल ही में कानपुर में हुआ था सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
अप्रैल 2026 में कानपुर में भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। यहां पश्चिम बंगाल की युवती को नौकरी के नाम पर शिकार बनाया गया था। नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की एक युवती को देह व्यापार के दलदल में धकेला गया था, युवती की बहादुरी की वजह से इस रैकेट का पर्दाफाश हो पाया था। इस दौरान ये कयास भी लगाए गए थे कि इस सेक्स रैकेट के तार कई अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं।

गौरतलब है कि भारत में देह व्यापार एक घिनौना अपराध है लेकिन छिपकर इस व्यापार को करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। देश में तमाम जगहों पर तो खुलेआम देह व्यापार होता है। कई बार इस घिनौने काम के लिए लोग पॉश इलाकों में छिपकर रैकेट चलाते हैं। हालांकि समय-समय पर पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है लेकिन इस तरह के व्यापार करने वाले फिर कहीं न कहीं अपना व्यापार शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए सख्त कानून और कार्रवाई की जरूरत है। जब तक ऐसे व्यापार में लिप्त लोगों को कानून का खौफ नहीं होगा, तब तक ऐसे मामलों पर शिकंजा कसा जाना मुश्किल है।
- 20 वर्ष पुरानी समस्या का समाधान, शिव नगर कॉलोनी व गांधी स्टेडियम में नई सड़कों का लोकार्पण

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद, पीलीभीत द्वारा वार्ड संख्या-1 स्थित शिव नगर कॉलोनी (आईटीआई के सामने) सड़क निर्माण तथा गांधी स्टेडियम में मुख्य द्वार से बैडमिंटन कोर्ट तक निर्मित सड़क का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि शिव नगर कॉलोनी का मार्ग लगभग 20 वर्षों से जर्जर अवस्था में था। सड़क उखड़ी हुई होने के कारण बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती थी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य द्वार से बैडमिंटन कोर्ट तक सड़क का निर्माण कराया गया है। पहले यहां का मार्ग फिसलन भरा होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी होती थी, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, निर्मल सिंह, विपिन गंगवार, शिवम श्रीवास्तव, सुरेश लोधी, अनस अंसारी, विकास बाबू, विपिन त्यागी, चेतन गंगवार, मोनू मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश गौड़, कमलेश वर्मा, दिनेश कुमार, जगदीश सक्सेना, अशोक राजा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक साबिर अली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

- प्राकृतिक खेती के क्षेत्र नाबार्ड की ओर से पीलीभीत के प्रगति शील किसान पूर्व सैनिक अनिल सिंह ने आचार्य नरेन्द्र देव क़ृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त किया

जनपद पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक के मरौरी खास के प्रगतिशील किसान अनिल सिंह ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्राकृतिक खेती एवं उर्वरकों के उचित प्रबंधन के बारे में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया
विश्वविद्यालय की ओर डॉ अनिल कुमार प्रक्षेत्र प्रबंधक, डॉ सौरभ वर्मा द्वारा हॉर्टिकल्चर के बारे में डाक्टर आरसी वर्मा,कृषि विज्ञान केंद्र अमेठी द्वारा पशुपालन के बारे में डॉ लाल पंकज सिंह द्वारा प्राकृतिक रूप से बनाए जाने वाले उर्वरकों के बारे में डॉ एस के सिंह द्वारा कृषि इकोनॉमी के बारे में डॉ जयवीर सिंह द्वारा विभिन्न प्रजाति की पौधशाला के बारे में ब डाक्टर एसपी सिंह द्वारा प्राकृतिक कृषि में प्रयोग होने वाले बीजा अमृत, जीवामृत, घनजीवा अमृत दस्परणीय,अग्नेय अस्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि उर्वरकों के बनाने की विधि को सीखा
- पीलीभीत

नगरपालिका परिषद पीलीभीत की भाजपा अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल का स्वर्णिम 3 वर्ष का कार्यकाल हुआ पूर्ण,
13 मई 2023 को हुई थी मतगणना,
27 मई 2023 को पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने 27 सभासदों के साथ ली थी शपथ,
27 मई 2026 को 3 वर्ष का हो रहा कार्यकाल पूर्ण,
3 वर्ष के कार्यकाल में 154 से अधिक सड़को का निर्माण कार्य, 20 बड़े नालों का निर्माण कार्य, 173 हाईमास्क लाइट, 45, 50, 60 एवं 90 वॉट की लगभग 6900 एलईडी लाइट, नौगवां फ़्लाईओवर पर 69 पोल लगवाए गए,
पार्क, घंटाघर, कान्हा गौशाला, ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्गों का निर्माण एवं सुन्दरीकरण का कार्य, गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों के स्टेच्यू आदि का लोकार्पण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए,
पीलीभीत नगरपालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।
- दियोरिया कला में बैंक खोलने की उठी मांग
प्रधान ने डीएम को भेजा पत्र, ग्रामीणों की परेशानी बताई

दियोरिया। बिलसंडा विकास खंड की ग्राम पंचायत दियोरिया कला में बैंक शाखा खोलने की मांग तेज हो गई है। ग्राम प्रधान अजय सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव में बैंक स्थापित कराने की मांग की है। प्रधान का कहना है कि गांव में बैंक न होने से ग्रामीणों के साथ-साथ सरकारी संस्थानों में तैनात कर्मचारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि दियोरिया कला विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल है, जहां करीब पांच हजार वोटर हैं। गांव में कोतवाली होने के कारण लगभग 80 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात है। इसके अलावा वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में भी करीब 55 कर्मचारी कार्यरत हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि गांव में अमर सिंह इंटर कॉलेज, सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र तथा हाल ही में स्वीकृत मुख्यमंत्री मॉडल कॉलेज मौजूद है। वहीं पहले से छह प्राथमिक विद्यालय और एक जूनियर हाईस्कूल संचालित हो रहा है। इसके बावजूद बैंक सुविधा न होने से ग्रामीणों को लेन-देन के लिए दूसरे कस्बों का सहारा लेना पड़ता है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से गांव की परिस्थितियों को देखते हुए जल्द बैंक शाखा खुलवाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों और कर्मचारियों को राहत मिल सके।

- पीलीभीत को मिली ऐतिहासिक सौगात: देश का दूसरा बासमती और पहला राष्ट्रीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र बनेगा

पीलीभीत। जनपद के कृषि विकास और किसानों की समृद्धि के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के विशेष प्रयासों से पीलीभीत को देश का दूसरा ‘बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान’ और देश का पहला ‘राष्ट्रीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म’ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
पीलीभीत-खटीमा मार्ग स्थित टांडा बिजेसी राज्य कृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में भूमि हस्तांतरण संबंधी लीज डीड और एमओयू पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए गए। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और एपीडा (कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी हुई।
लीज डीड हस्तांतरण के साथ ही अब केंद्र निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। यह परियोजना न केवल पीलीभीत बल्कि पूरे तराई क्षेत्र और आसपास के राज्यों के किसानों के लिए कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लेकर आएगी।
वर्तमान में देश का एकमात्र बासमती प्रशिक्षण केंद्र मेरठ के मोदीपुरम में संचालित है। पीलीभीत में स्थापित होने वाला नया केंद्र देश का दूसरा ऐसा संस्थान होगा, जहां किसानों को बासमती उत्पादन, गुणवत्ता सुधार, निर्यात मानकों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।
साथ ही पीलीभीत देश का पहला राष्ट्रीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रदर्शन फार्म बनकर नई पहचान स्थापित करेगा। यहां किसानों को रसायन मुक्त खेती, जैविक उत्पादन, प्रमाणन प्रक्रिया और वैश्विक बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त करने की उन्नत जानकारी दी जाएगी।
वाणिज्य मंत्रालय की संस्था एपीडा द्वारा संचालित इस परियोजना के अंतर्गत अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, प्रशिक्षण केंद्र, प्रदर्शन फार्म और उन्नत बीज विकास सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में यह बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के खुलने से पीलीभीत का किसान बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेती कर सीधे निर्यात से जुड़ सकेगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, कृषि आधारित उद्योगों को मजबूती मिलेगी और पीलीभीत को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक कृषि मानचित्र पर नई पहचान प्राप्त होगी।
- पीलीभीत पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का हुआ भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय आयोजन संपन्न इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके नवप्रशिक्षित 389 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट समन्वय, अनुशासन एवं दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।*

आज दिनांक 26.04.2026 को जनपदीय पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन हुआ, समारोह में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। तत्पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने परेड की प्रत्येक टुकड़ी (Platoon) की सज्जा, अनुशासन एवं एकरूपता का सूक्ष्म अवलोकन किया।

निरीक्षण उपरांत रिक्रूट आरक्षियों की 14 टोलियों द्वारा परेड का भव्य मार्चपास्ट आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्लाटून द्वारा मंच के समक्ष से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। परेड के दौरान कदमताल की एकरूपता, सटीकता एवं समयबद्धता अत्यंत सराहनीय रही। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रदर्शित शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता एवं प्रशिक्षण के प्रति समर्पण ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया—

आरक्षी अक्षय कुमार को सर्वोत्तम सर्वांग (Best All Rounder)
आरक्षी तुषार चौधरी को इन्डोर टॉपर
आरक्षी राजीव कुमार को आउटडोर टॉपर
आरक्षी शिवम कौशिक को परेड कमांडर प्रथम
आरक्षी अवनीत रुहेला को परेड कमांडर द्वितीय
आरक्षी विशाल मलिक को परेड कमांडर तृतीय

इसके अतिरिक्त 10 आरक्षियों को बाह्य विषयों तथा 09 आरक्षियों को आंतरिक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार प्रदान कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने कहा कि पुलिस सेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व एवं समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता को अपने सेवा जीवन में आत्मसात करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी का सर्वोच्च दायित्व है।

*इन नवप्रशिक्षित आरक्षियों के जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त होने से पुलिस बल की जनशक्ति में वृद्धि होगी, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। साथ ही, आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा जनता की सेवा, सुरक्षा एवं संतुष्टि के स्तर में और अधिक सुधार होगा।*
- मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत वार्ड 15 में विकास की सौगात, गौरी शंकर मंदिर मार्ग हुआ आधुनिक सुविधाओं से लैस

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने वार्ड 15 के मोहल्ला खकरा में मुख्यमंत्री वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
लोकार्पित कार्यों में ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्गों का सीसी रोड निर्माण, मार्गों पर आधुनिक लाइट पोल की स्थापना, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर लगवाए जाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से अब मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भी काफी सहूलियत होगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र एवं विभाग संचालक ओमप्रकाश जी की विशेष उपस्थिति रही। डॉ. आस्था अग्रवाल ने अतिथियों के साथ शिलापट्ट का अनावरण कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
शिलापट्ट अनावरण के पश्चात संघ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व नगर पालिका अध्यक्ष ने नव निर्मित सड़कों का निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया। इसके बाद सभी अतिथि श्री गौरी शंकर मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से भगवान का जलाभिषेक कर नगर एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर सभासद वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह, सुनीता सिंह, राशिद हुसैन, मोहन स्वरूप, मोनू मिश्रा, अनस अंसारी, प्रदीप मिश्रा, रामजी नाथ सक्सेना, डॉ. वरुण कपूर सहित अनेक गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
- *होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण*

आज दिनांक 23.04.2026 को जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा जनपद पीलीभीत में आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान *पीएम श्री ड्रमण्ड इंटर कॉलेज, सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत तथा उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।*

इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर को समस्त व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
- गर्मी में राहगीरों को राहत: पीलीभीत में ई-रिक्शा वाटर कूलर जलसेवा शुरू

गर्मी को देखते हुए नगर पालिका की सकारात्मक पहल

पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की पहल पर शहर में वाटर कूलर से लैस ई-रिक्शा जल सेवा शुरू की गई। इस अभिनव पहल का उद्घाटन जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने हरी झंडी दिखाकर किया।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक चरण में चार ई-रिक्शा शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित किए गए हैं, जो दिनभर घूम-घूमकर राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के दौरान आमजन, खासकर मजदूर, रिक्शा चालक और राहगीरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। प्रत्येक ई-रिक्शा पर महिला कर्मचारी तैनात की गई हैं, जो लोगों को पानी पिलाने का कार्य करेंगी।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास गर्मी के मौसम में आमजन को बड़ी राहत देते हैं और अन्य नगर निकायों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, रेखा सिंह परिहार, इंद्रेश सिंह चौहान, सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, जगन्नाथ लोधी, पंकज तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर पालिका की इस पहल को शहरवासियों ने भी सराहा है और इसे गर्मी के मौसम में एक सराहनीय कदम बताया है।
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई समपन्न
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मातृ मृत्यु दर, जननी सुरक्षा योजना में डिलीवरी एवं भुगतान, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सब सेंटर पर डिलीवरी की स्थिति, आशा भुगतान, एसएनसीयू/एनवीएसयू प्रोग्रेस रिर्पोट, एनआरसी पर एसएएम बच्चों की भर्ती, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जन्मजात दोष से ग्रसित बच्चों की सर्जरी, ई कवच आभा आईडी रिपोर्ट, परिवार नियोजन, प्रति सप्ताह दी जाने वाली आयरन, फोलिक एसिड सप्लिमेंट, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की क्रियाशीलता, मजीलस रूबेला, ई-संजीवनी ओपीडी, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम आदि की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में ब्लॉकवार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे गोल्डन कार्डों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विशेष अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आयुष्मान भारत योजना कीे प्रतिदिन मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। वृद्ध वंदना योजना एवं एनक्यूएएस के तहत स्वास्थ्य संस्थानों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
मातृ स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ प्रदान करने एवं मातृ मृत्यु की प्रत्येक घटना की गंभीरता से समीक्षा करने को कहा गया। एफआरयू की कार्यप्रणाली एवं सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर बल दिया गया। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सब-सेंटर स्तर पर कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंत्र ऐप की प्रगति की समीक्षा की गई तथा डेटा अपलोडिंग एवं उपयोग में सुधार लाने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में कुपोषित बच्चों की भर्ती बढ़ाने तथा उनके समुचित उपचार पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के अंत में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह श्रीवास, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आलोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- पीलीभीत

नगरपालिका द्वारा कराया गया सीसी सड़क का निर्माण कार्य,
रिवन काटकर किया गया लोकार्पण,
स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर,
20 साल बाद पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल के कार्यकाल में कराया गया सड़क का निर्माण कार्य,
स्थानीय निवासियों ने कॉलोनी में की थी सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की मांग,
पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए कराया 750 मीटर की खस्ता हाल सड़क का निर्माण कार्य,
सड़क निर्माण कार्य होने के बाद अब जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात,
स्थानीय लोगो ने पालिकाध्यक्ष का फूल मालाओं से किया स्वागत,
शहर के वार्ड 7 अवधनगर कॉलोनी का मामला।

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर,
दुर्गाचरण गुप्ता उर्फ़ अन्ना भैया जल्द हो सकते है समाजवादी मे शामिल
127 सदर विधानसभा से सपा का चेहरा बन सकते है दुर्गाचरन गुप्ता उर्फ अन्ना भैया,
राजनैतिक गलियारों में मची खलबली,
सपा से 127 सदर विधानसभा से प्रमुख दाबेदारो में सपा के पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, बसपा से सपा में शामिल हुए अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू,
और अब दुर्गाचरन गुप्ता उर्फ अन्ना भैया का नाम हुआ शामिल,
सपा के टिकट के दाबेदारो की लिस्ट हुई लंबी,
वर्तमान में जहानाबाद नगरपंचायत के चैयरमैन पति है दुर्गाचरन गुप्ता उर्फ अन्ना भैया,
पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र का है पूरा मामला।
- पीलीभीत में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपद शाखा का एकदिवसीय अधिवेशन रविवार को गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हशमुद्दीन खां ने की। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को पगड़ी पहनाकर व बैज लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष एस.पी. तिवारी समेत कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, एकता और कर्मचारी हितों की रक्षा पर जोर दिया।
अधिवेशन के दौरान प्रांतीय महामंत्री की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संजय कुमार तोमर को जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि सुधीर कुमार को जिला मंत्री और रामकिशोर सहित कई पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राजवीर सिंह को कोषाध्यक्ष तथा हरिपाल सिंह व जाकिर अली को संगठन मंत्री बनाया गया।
कार्यक्रम में हशमुद्दीन खां ने संगठन की एकता व अखंडता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कर्मचारियों से परिषद को मजबूत करने की अपील की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने कहा कि सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर बिना भेदभाव के अपने अधिकारों के लिए कार्य करना होगा।
प्रांतीय अध्यक्ष एस.पी. तिवारी ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं और हशमुद्दीन खां के योगदान की सराहना की। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की।
अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ अधिवेशन का समापन हुआ।
- मरौरी ब्लॉक में नारी शक्ति सम्मेलन सम्पन्न, 33% आरक्षण पर जोर
फिर भी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर उठे सवाल
युवा हस्ताक्षर ब्यूरो
पीलीभीत।बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मरौरी ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य रहे।
गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए 33% आरक्षण का निर्णय ऐतिहासिक है, जो राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा देगा।
ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया गया है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
जिला उपाध्यक्ष रेखा परिहार ने कहा कि संसद में महिलाओं की 33% भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक मजबूत और संतुलित होगा।
शासन-नामित महिला सभासद पंकज तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, अपितु राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी भी है। किसी भी समाज की प्रगति का वास्तविक आकलन वहाँ की महिलाओं की स्थिति, शिक्षा और स्वावलंबन से किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है। परंतु इन योजनाओं की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी प्रत्येक महिला तक पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ पहुंचे।
पंकज तिवारी ने विशेष रूप से बल देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास ही वह माध्यम हैं, जिनसे नारी अपने व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान कर सकती है।
अंत में उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल नारों और आयोजनों तक सीमित न रहकर, व्यवहारिक रूप में समाज के प्रत्येक स्तर पर दिखाई देना चाहिए—तभी एक सशक्त और समतामूलक राष्ट्र का निर्माण संभव है।
हालांकि, सम्मेलन के बीच बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर भी सवाल उठते नजर आए। कई उपस्थित महिलाओं में ही अपनी बेटियों की शिक्षा एवं भविष्य की चिन्ता दिखी बल्कि वह सभी आपस में कानाफूसी करती नजर आईं। इसलिए बेशक यह भी विचारणीय है कि कागजों और मंचों पर योजनाओं की सफलता के दावे भले ही किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत में आज भी कई क्षेत्रों में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण अधूरा है। यही कारण है कि जगह -जगह सवाल उठते हैँ कि आखिर कार्यक्रमों, कागजों, फोटो और वीडियो के इस धोखा देने बाले दौर में—बेटियों की वास्तविक स्थिति पर जोरदार आवाज कौन बुलंद करेगा?
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता आयुष मिश्रा जिला मंत्री रेनू राज, पंकज तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा, अनीता चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।
- Untitled
DDR NEWS
By DDR NEWS
बड़ेपुरा में एक साथ उठीं चार अर्थियां, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार।
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के बड़ेपुरा गांव में गुरुवार को ऐसा दर्दनाक मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। हरियाणा के खरखौदा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चार मजदूरों के शव जैसे ही गांव पहुंचे, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे में जान गवाने वाले ईको चालक आरिफ का शव उनके गांव सुजनी पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में शव को दफनाया गया। बहीं बड़ेपुरा निवासी नेवा राम वर्मा, अग्रपाल वर्मा, सुशील कुमार शर्मा और राम नरेश मौर्य रोजी-रोटी की तलाश में हरियाणा के झज्जर जिले में बाजरे की कटाई करने जा रहे थे। परिवारों को उनके सकुशल लौटने का इंतजार था, लेकिन घर शव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों का विलाप सुनकर आसपास के लोग भी अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक सके। चारों श्रमिकों की अंतिम विदाई में पूरा गांव उमड़ पड़ा। आसपास के गांवों से भी हजारों की तादाद में लोग बड़ेपुरा पहुंचे और नम आंखों से श्रमिकों को अंतिम विदाई दी। एक साथ चार अर्थियां उठीं तो माहौल और भी गमगीन हो गया। अंतिम यात्रा में लोगों की लंबी कतारें दिखाई दीं और हर ओर सिर्फ सन्नाटा और सिसकियां थीं। अंतिम संस्कार से पहले प्रशासन ने गांव से श्मशान घाट तक जाने वाले जर्जर रास्ते को युद्धस्तर पर दुरुस्त कराया। ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों को लगाकर रास्ता ठीक कराया गया, ताकि अंतिम यात्रा में कोई बाधा न आए। सुबह से ही एसडीएम समेत जिले के कई अधिकारी गांव में डटे रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। श्रमिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बरखेड़ा से भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर से भाजपा विधायक विवेक वर्मा, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत समेत कई जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, हादसे में घायल सात मजदूरों का इलाज हरियाणा के अस्पतालों में जारी है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिसमें सुशील कुमार के भाई पवन, रामनरेश के पिता रामचंद्र, नेवाराम के भाई लालता प्रसाद और अगृपाल के भाई बीरेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी।
रिपोर्टर दीपक गुप्ता
9760451566
DDR NEWS CHANNEL

Prev
1

13
Next

पीलीभीत मे शुरू हुआ पहला यूँ डी आई केंद्र
पीलीभीत मे मनाया गया 12व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
विधायक ने किया मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का भूमि पूजन
पेड़ से लटकता मिला युवती का शव मौत का कारण स्पष्ट नहीं
प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने पीलीभीत के जनप्रीतिनिधियों के साथ किया जनसंबाद व प्रेस वार्ता
सन्धिग्ध परिस्थिति मे युवक की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Prev
1

13
Next

Contact for any Complaint
Deepak Gupta (Chief Editor & Grievance Officer)
Contact: +91 97604 51566
Mail id: deepakgupta02025@gmail.com
Life Style
desh ki khabrein
Videsh Ki khabar
rajniti
Automobiles
Latest Posts
By DDR NEWS
बड़ेपुरा में एक साथ उठीं चार अर्थियां, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार।
बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के बड़ेपुरा गांव में गुरुवार को ऐसा दर्दनाक मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। हरियाणा के खरखौदा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चार मजदूरों के शव जैसे ही गांव पहुंचे, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे में जान गवाने वाले ईको चालक आरिफ का शव उनके गांव सुजनी पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में शव को दफनाया गया। बहीं बड़ेपुरा निवासी नेवा राम वर्मा, अग्रपाल वर्मा, सुशील कुमार शर्मा और राम नरेश मौर्य रोजी-रोटी की तलाश में हरियाणा के झज्जर जिले में बाजरे की कटाई करने जा रहे थे। परिवारों को उनके सकुशल लौटने का इंतजार था, लेकिन घर शव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों का विलाप सुनकर आसपास के लोग भी अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक सके। चारों श्रमिकों की अंतिम विदाई में पूरा गांव उमड़ पड़ा। आसपास के गांवों से भी हजारों की तादाद में लोग बड़ेपुरा पहुंचे और नम आंखों से श्रमिकों को अंतिम विदाई दी। एक साथ चार अर्थियां उठीं तो माहौल और भी गमगीन हो गया। अंतिम यात्रा में लोगों की लंबी कतारें दिखाई दीं और हर ओर सिर्फ सन्नाटा और सिसकियां थीं। अंतिम संस्कार से पहले प्रशासन ने गांव से श्मशान घाट तक जाने वाले जर्जर रास्ते को युद्धस्तर पर दुरुस्त कराया। ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों को लगाकर रास्ता ठीक कराया गया, ताकि अंतिम यात्रा में कोई बाधा न आए। सुबह से ही एसडीएम समेत जिले के कई अधिकारी गांव में डटे रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। श्रमिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बरखेड़ा से भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, बीसलपुर से भाजपा विधायक विवेक वर्मा, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत समेत कई जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, हादसे में घायल सात मजदूरों का इलाज हरियाणा के अस्पतालों में जारी है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिसमें सुशील कुमार के भाई पवन, रामनरेश के पिता रामचंद्र, नेवाराम के भाई लालता प्रसाद और अगृपाल के भाई बीरेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी।
रिपोर्टर दीपक गुप्ता
9760451566
By DDR NEWS
हरियाणा मजदूरी करने गए मजदूरों की सडक हादसे में चालक सहित पांच लोगों की मौत।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव में मजदूरों के घरों में पहुंचकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
बीसलपुर। जिला पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के थाना दियोरिया कलां के गांव बढैपुरा ताल्लुक कुसमा के 11 मजदूर बुधवार रात घर से ईको कार से हरियाणा में बाजरा काटने की मजदूरी करने गए थे। जिनका हरियाणा के खरखोदा थाना क्षेत्र के राई से आगे केएनपी पलवल हाईवे रोहतक में सुबह 4 बजे के करीब भीषण दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।
मृतकों में चालक मोहम्मद आरिफ उम्र लगभग 30 बर्ष निवासी ग्राम सुजनी,
रामनरेश मौर्या पुत्र रामचंद्र मौर्या उम्र 40 वर्ष, अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष, सुशील कुमार शर्मा पुत्र खुशीराम शर्मा उम्र 20 वर्ष, नेवाराम वर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा 50 वर्ष सहित पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।
घायलों में खुशीराम शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा उम्र 55, प्रमोद कुमार पुत्र राममूर्ति लाल मौर्या उम्र 18 वर्ष, संजीव कुमार मौर्या पुत्र रामपाल मौर्या उम्र 25 वर्ष, पातीराम वर्मा पुत्र बुद्धसेन वर्मा उम्र 27 वर्ष, महेंद्र पाल मौर्या पुत्र रामसहाय मौर्या उम्र 60 वर्ष, हरिशंकर वर्मा पुत्र नेतराम वर्मा उम्र 35 वर्ष, विवेक पुत्र प्रभु दयाल उम्र 20 वर्ष, गंभीर रूप से घायल है।
खुशीराम के बच्चों में दो लडके और दो लडकियां है दोनों लडकियो की शादी हो चुकी है, लडका सुशील कुमार साथ में मजदूरी करने गया था जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई, छोटा बेटा पवन उम्र 10 और पत्नी गुड्डी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
रामनरेश मौर्या के घर में सबसे बडा था और सात भाई तीन बहने है, जिनकी शादी हो चुकी है रामनरेश अविवाहित था। माता चमेली देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास होकर गिर गई।
अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल दो भाई है।
अग्रवाल की पत्नी कमलेश देवी की शादी लगभग 6 साल पहले हुई थी। जिनके दो बच्चे बेटा गोलू उम्र तीन साल वर्तिका देवी 4 साल बड़ी बेटी है माता विमला देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
By DDR NEWS
जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट बाढ से निपटने के पुख्ता इंतजाम ।
बाढ प्रभावित इलाकों में अधिकारियों और ग्राम प्रधनों को दिशा निर्देश दिए।
पीलीभीत। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को बाढ से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर सभी को अलर्ट रहने को कहां गया है, जिलाधिकारी के पास बनबसा बैराज से करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पीलीभीत में शारदा नदी और देवहा नदियों में पानी का जलस्तर बढने से नदियाँ उफान पर है। ड्यूनी डैम से देवहा नदी में पानी आता है वह लगभग 31 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है जो शहर की कुछ जगहों पर आया है लेकिन परिस्थिति कंट्रोल में है। बाढ क्षेत्र में लगभग 35 गांव आते है उनके ग्राम प्रधानों और लोगों सम्पर्क कर बात कर ली गई है जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में जाकर परिस्थिति को देखा है और गांवों के लोगों से लगातार सम्पर्क में है। लगातार गावों के लोगों से पानी बढने की जानकारी रात में भी की जा रही है। जिलाधिकारी महोदय ने जानकारी देने पर बताया है कि अगर कहीं ढाई से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जायेगा तब जाकर स्थिति खराब होंगी। लेकिन जिला प्रशासन बाढ से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए है।
By DDR NEWS
समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद बीसलपुर में डा रत्नेश गंगवार की घर वापसी पर स्वागत में उमड़ा समर्थकों जनसैलाब।
बीसलपुर। फूल-मालाओं से लादकर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और बीसलपुर में समर्थकों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नारेबाजी से गूंजा समाजवादी पार्टी में वापसी के बाद डॉ. रत्नेश गंगवार के बीसलपुर आगमन पर मंगलवार सुबह समर्थकों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया और उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला । उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग फूल-मालाएं लेकर पहुंचे। जैसे ही डॉ. रत्नेश गंगवार का काफिला बीसलपुर पहुंचा समर्थकों ने उत्साह के साथ नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने डॉ. गंगवार को फूल-मालाओं से लाद दिया। जगह-जगह हुए स्वागत और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से बीसलपुर का माहौल पूरी तरह उत्सवी जैसा नजर आया।
डॉ. रत्नेश गंगवार के स्वागत के लिए सुबह से ही समर्थकों का जुटना शुरू हो गया था।
By DDR NEWS
चुर्रासकतपुर-श्यामपुर मार्ग पर दिखा तेंदुआ कार सवारों के उड़े होश, किया कैमरे में कैद।
बीसलपुर । बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव में इन दिनों जंगली जानवर की हलचल होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार की रात करीब 9 बजे चुर्रा सकतपुर-श्यामपुर मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब बरेली से आ रहे कार सवार सचिन पाराशर और प्रिंस पाराशर के सामने अचानक शेर जैसा वन्य जीव दिखाई देने वाला उनकी कार के सामने सडक पर आ गया।
बताया गया कि दोनों लोग कार से बरेली से चुर्रा सकतपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार श्यामपुर-चुर्रा सकतपुर मार्ग पर पहुंची तभी अचानक सड़क पर शेर जैसा वन्य जीव दिखाई दे गया। कार की रोशनी पड़ते ही दोनों की नजर उस पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। घबराए कार सवारों ने तत्काल कार को ब्रेक लगाकर रोक दिया। उसको देखते ही उनके होश उड गए और उसी बीच कार में बैठे-बैठे ही उन्होंने वन्यजीव की तस्वीर भी खींच ली और अपने कैमरे में कैद कर लिया ।
By DDR NEWS
पीलीभीत: छात्राओं ने डीएम की बाँधी राखी, डीएम हुए भावुक
पीलीभीत में रक्षाबंधन का एक बेहद खूबसूरत और भावुक पल सामने आया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को अपने हाथों से बनाई राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इतना ही नहीं, इन बेटियों ने भारत-नेपाल सीमा पर देश की रक्षा में तैनात जवानों के लिए भी अपने हाथों से राखियां भेजीं। बेटियों के इस स्नेह ने जहां प्रशासनिक कार्यालय में अपनापन घोल दिया, वहीं सरहद पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना भी सामने आई पीलीभीत के नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 18 छात्राएं रक्षाबंधन के मौके पर जिला मुख्यालय पहुंचीं। छात्राओं ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को अपने हाथों से तैयार की गई राखियां बांधीं। इस दौरान माहौल बेहद आत्मीय नजर आया। जिलाधिकारी ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ये बेटियां आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वहीं, छात्राओं ने सीमा पर तैनात जवानों के लिए भी राखियां भेजीं। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा विद्यालयों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने और जिले के सभी नौ विद्यालयों को सुंदर व सर्वसुविधायुक्त बनाने का संकल्प भी जताया। रक्षाबंधन का यह आयोजन इस संदेश के साथ यादगार बन गया कि एक छोटा-सा रक्षासूत्र भी रिश्तों, सम्मान और देशभक्ति की बड़ी भावना को जोड़ सकती है
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from SmartMag about art & design.
Subscribe to DDR NEWS