घुंघचाई पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दुबई में ट्रेनिंग लेकर भारत में चला रहे थे अवैध कॉल सेंटपीलीभीत।घुंघचाई पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार कर साइबर ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहकर साइबर ठगी का प्रशिक्षण ले चुके थे और भारत लौटने के बाद अवैध कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्षित उर्फ तनिश और आशुतोष कुमार उर्फ आशु के रूप में हुई है। घुंघचाई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से हर्षित उर्फ तनिश को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी आशुतोष कुमार उर्फ आशु को दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र से दबोचा गया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय से की जा रही गोपनीय जांच का परिणाम बताई जा रही है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे दुबई गए थे, जहां उन्होंने फर्जी गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने की बाकायदा ट्रेनिंग ली। इस प्रशिक्षण में उन्हें ऑनलाइन गेमिंग और निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाने और उनकी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के तरीके सिखाए गए। भारत लौटने के बाद आरोपियों ने अपने नेटवर्क के सहारे अवैध कॉल सेंटर स्थापित किए और ठगी का संगठित धंधा शुरू कर दिया।आरोपी सोशल मीडिया, फोन कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें फर्जी गेमिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर ऐप डाउनलोड करता और उस पर बैंक या अन्य निजी जानकारी दर्ज करता, आरोपी तुरंत उस खाते की पूरी जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद कुछ ही समय में पीड़ितों के बैंक खाते खाली कर दिए जाते थे। ठगी का एहसास पीड़ितों को तब होता था, जब खाते से सारी रकम गायब मिलती थी।घुंघचाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए कई अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें सात हाई-टेक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें बैंक लेनदेन, फर्जी गेमिंग ऐप और ठगी से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल डेटा का गहन विश्लेषण कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कितनी बड़ी रकम की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं और साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।घुंघचाई पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग, निवेश संबंधी ऐप, अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरते।February 10, 2026
बिलसंडा ब्लाक की दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5ग्राम प्रधानों को वन मंत्री ने किया सम्मानित।दियोरिया कला के अजय सिंह बड़ागांव के सचिन गंगवार शामिल।दियोरिया कला। प्रशासन द्वारा बिलसंडा ब्लाक की ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों की सूची जारी की गई थी जिसमें बड़ागांव के ग्राम प्रधान सचिन गंगवार, जादौपुर नथा के ग्राम प्रधान संजय कुमार, दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह, बेहटी के ग्राम प्रधान नितिन कुमार व ओड़ाझार के ग्राम प्रधान रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार शामिल हैं।दियोरिया क्षेत्र के दो ग्राम प्रधान सचिन गंगवार बड़ागांव व अजय सिंह दियोरिया कला को उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों की सूची में शामिल किया गया है।शुक्रवार को बरेली में वन मंत्री अरुण सक्सेना ने पांचों ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया है जिसमें बड़ागांव के ग्राम प्रधान सचिन गंगवार दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह,जादौपुर नथा के ग्राम प्रधान संजय कुमार,बेहटी के ग्राम प्रधान नितिन कुमार,ओड़ाझार के ग्राम प्रधान रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार शामिल हैं।बड़ागांव निवासी सचिन गंगवार उच्च शिक्षित ग्राम प्रधान हैं सादगी सचिन गंगवार की सबसे बड़ी पहचान है।दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह भी अपने आप में सादगी की मिसाल कायम किए हुए हैं अपने कार्यकाल में अजय सिंह और सचिन गंगवार द्वारा बिना किसी भेद-भाव के साथ विकास कार्य कराए गए हैं । हर किसी की समस्या सुनकर उसका समाधान करना दोनों ग्राम प्रधानों की दिनचर्या में शामिल है।उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन की सूची में शामिल किए जाने पर क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ने बधाई दी है ।इसके अलावा दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह एक बड़े फार्मर और राष्ट्रीय शूटर हैं शूटिंग प्रतियोगिता में तमाम पदक हासिल कर चुके हैं।February 6, 2026
*वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम सम्पन्न*आज दिनांक 31.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित समापन कार्यक्रम आज वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज, पीलीभीत में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधायक बरखेड़ा, श्रीमान जिलाधिकारी पीलीभीत एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान छात्र/ छात्राओं एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे में वाहन न चलाने एवं मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अवगत कराया गया।January 31, 2026