Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Browsing: DDR News
By DDR NEWS
प्राकृतिक खेती के क्षेत्र नाबार्ड की ओर से पीलीभीत के प्रगति शील किसान पूर्व सैनिक अनिल सिंह ने आचार्य नरेन्द्र देव क़ृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त किया
जनपद पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक के मरौरी खास के प्रगतिशील किसान अनिल सिंह ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्राकृतिक खेती एवं उर्वरकों के उचित प्रबंधन के बारे में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया
विश्वविद्यालय की ओर डॉ अनिल कुमार प्रक्षेत्र प्रबंधक, डॉ सौरभ वर्मा द्वारा हॉर्टिकल्चर के बारे में डाक्टर आरसी वर्मा,कृषि विज्ञान केंद्र अमेठी द्वारा पशुपालन के बारे में डॉ लाल पंकज सिंह द्वारा प्राकृतिक रूप से बनाए जाने वाले उर्वरकों के बारे में डॉ एस के सिंह द्वारा कृषि इकोनॉमी के बारे में डॉ जयवीर सिंह द्वारा विभिन्न प्रजाति की पौधशाला के बारे में ब डाक्टर एसपी सिंह द्वारा प्राकृतिक कृषि में प्रयोग होने वाले बीजा अमृत, जीवामृत, घनजीवा अमृत दस्परणीय,अग्नेय अस्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि उर्वरकों के बनाने की विधि को सीखा
By DDR NEWS
पीलीभीत
नगरपालिका परिषद पीलीभीत की भाजपा अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल का स्वर्णिम 3 वर्ष का कार्यकाल हुआ पूर्ण,
13 मई 2023 को हुई थी मतगणना,
27 मई 2023 को पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने 27 सभासदों के साथ ली थी शपथ,
27 मई 2026 को 3 वर्ष का हो रहा कार्यकाल पूर्ण,
3 वर्ष के कार्यकाल में 154 से अधिक सड़को का निर्माण कार्य, 20 बड़े नालों का निर्माण कार्य, 173 हाईमास्क लाइट, 45, 50, 60 एवं 90 वॉट की लगभग 6900 एलईडी लाइट, नौगवां फ़्लाईओवर पर 69 पोल लगवाए गए,
पार्क, घंटाघर, कान्हा गौशाला, ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्गों का निर्माण एवं सुन्दरीकरण का कार्य, गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों के स्टेच्यू आदि का लोकार्पण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए,
पीलीभीत नगरपालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।
By DDR NEWS
दियोरिया कला में बैंक खोलने की उठी मांग
प्रधान ने डीएम को भेजा पत्र, ग्रामीणों की परेशानी बताई
दियोरिया। बिलसंडा विकास खंड की ग्राम पंचायत दियोरिया कला में बैंक शाखा खोलने की मांग तेज हो गई है। ग्राम प्रधान अजय सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव में बैंक स्थापित कराने की मांग की है। प्रधान का कहना है कि गांव में बैंक न होने से ग्रामीणों के साथ-साथ सरकारी संस्थानों में तैनात कर्मचारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि दियोरिया कला विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल है, जहां करीब पांच हजार वोटर हैं। गांव में कोतवाली होने के कारण लगभग 80 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात है। इसके अलावा वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में भी करीब 55 कर्मचारी कार्यरत हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि गांव में अमर सिंह इंटर कॉलेज, सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र तथा हाल ही में स्वीकृत मुख्यमंत्री मॉडल कॉलेज मौजूद है। वहीं पहले से छह प्राथमिक विद्यालय और एक जूनियर हाईस्कूल संचालित हो रहा है। इसके बावजूद बैंक सुविधा न होने से ग्रामीणों को लेन-देन के लिए दूसरे कस्बों का सहारा लेना पड़ता है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से गांव की परिस्थितियों को देखते हुए जल्द बैंक शाखा खुलवाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों और कर्मचारियों को राहत मिल सके।
By DDR NEWS
दियोरिया कला में बैंक खोलने की उठी मांग
प्रधान ने डीएम को भेजा पत्र, ग्रामीणों की परेशानी बताई
दियोरिया। बिलसंडा विकास खंड की ग्राम पंचायत दियोरिया कला में बैंक शाखा खोलने की मांग तेज हो गई है। ग्राम प्रधान अजय सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव में बैंक स्थापित कराने की मांग की है। प्रधान का कहना है कि गांव में बैंक न होने से ग्रामीणों के साथ-साथ सरकारी संस्थानों में तैनात कर्मचारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि दियोरिया कला विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल है, जहां करीब पांच हजार वोटर हैं। गांव में कोतवाली होने के कारण लगभग 80 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात है। इसके अलावा वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में भी करीब 55 कर्मचारी कार्यरत हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि गांव में अमर सिंह इंटर कॉलेज, सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र तथा हाल ही में स्वीकृत मुख्यमंत्री मॉडल कॉलेज मौजूद है। वहीं पहले से छह प्राथमिक विद्यालय और एक जूनियर हाईस्कूल संचालित हो रहा है। इसके बावजूद बैंक सुविधा न होने से ग्रामीणों को लेन-देन के लिए दूसरे कस्बों का सहारा लेना पड़ता है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से गांव की परिस्थितियों को देखते हुए जल्द बैंक शाखा खुलवाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों और कर्मचारियों को राहत मिल सके।
By DDR NEWS
पीलीभीत को मिली ऐतिहासिक सौगात: देश का दूसरा बासमती और पहला राष्ट्रीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र बनेगा
पीलीभीत। जनपद के कृषि विकास और किसानों की समृद्धि के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के विशेष प्रयासों से पीलीभीत को देश का दूसरा ‘बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान’ और देश का पहला ‘राष्ट्रीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म’ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
पीलीभीत-खटीमा मार्ग स्थित टांडा बिजेसी राज्य कृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में भूमि हस्तांतरण संबंधी लीज डीड और एमओयू पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए गए। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और एपीडा (कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी हुई।
लीज डीड हस्तांतरण के साथ ही अब केंद्र निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। यह परियोजना न केवल पीलीभीत बल्कि पूरे तराई क्षेत्र और आसपास के राज्यों के किसानों के लिए कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लेकर आएगी।
वर्तमान में देश का एकमात्र बासमती प्रशिक्षण केंद्र मेरठ के मोदीपुरम में संचालित है। पीलीभीत में स्थापित होने वाला नया केंद्र देश का दूसरा ऐसा संस्थान होगा, जहां किसानों को बासमती उत्पादन, गुणवत्ता सुधार, निर्यात मानकों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।
साथ ही पीलीभीत देश का पहला राष्ट्रीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रदर्शन फार्म बनकर नई पहचान स्थापित करेगा। यहां किसानों को रसायन मुक्त खेती, जैविक उत्पादन, प्रमाणन प्रक्रिया और वैश्विक बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त करने की उन्नत जानकारी दी जाएगी।
वाणिज्य मंत्रालय की संस्था एपीडा द्वारा संचालित इस परियोजना के अंतर्गत अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, प्रशिक्षण केंद्र, प्रदर्शन फार्म और उन्नत बीज विकास सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में यह बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के खुलने से पीलीभीत का किसान बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेती कर सीधे निर्यात से जुड़ सकेगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, कृषि आधारित उद्योगों को मजबूती मिलेगी और पीलीभीत को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक कृषि मानचित्र पर नई पहचान प्राप्त होगी।
By DDR NEWS
पीलीभीत पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का हुआ भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय आयोजन संपन्न इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके नवप्रशिक्षित 389 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट समन्वय, अनुशासन एवं दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।*
आज दिनांक 26.04.2026 को जनपदीय पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन हुआ, समारोह में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। तत्पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने परेड की प्रत्येक टुकड़ी (Platoon) की सज्जा, अनुशासन एवं एकरूपता का सूक्ष्म अवलोकन किया।
निरीक्षण उपरांत रिक्रूट आरक्षियों की 14 टोलियों द्वारा परेड का भव्य मार्चपास्ट आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्लाटून द्वारा मंच के समक्ष से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। परेड के दौरान कदमताल की एकरूपता, सटीकता एवं समयबद्धता अत्यंत सराहनीय रही। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रदर्शित शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता एवं प्रशिक्षण के प्रति समर्पण ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया—
आरक्षी अक्षय कुमार को सर्वोत्तम सर्वांग (Best All Rounder)
आरक्षी तुषार चौधरी को इन्डोर टॉपर
आरक्षी राजीव कुमार को आउटडोर टॉपर
आरक्षी शिवम कौशिक को परेड कमांडर प्रथम
आरक्षी अवनीत रुहेला को परेड कमांडर द्वितीय
आरक्षी विशाल मलिक को परेड कमांडर तृतीय
इसके अतिरिक्त 10 आरक्षियों को बाह्य विषयों तथा 09 आरक्षियों को आंतरिक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार प्रदान कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने कहा कि पुलिस सेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व एवं समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता को अपने सेवा जीवन में आत्मसात करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी का सर्वोच्च दायित्व है।
*इन नवप्रशिक्षित आरक्षियों के जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त होने से पुलिस बल की जनशक्ति में वृद्धि होगी, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। साथ ही, आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा जनता की सेवा, सुरक्षा एवं संतुष्टि के स्तर में और अधिक सुधार होगा।*
By DDR NEWS
मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत वार्ड 15 में विकास की सौगात, गौरी शंकर मंदिर मार्ग हुआ आधुनिक सुविधाओं से लैस
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने वार्ड 15 के मोहल्ला खकरा में मुख्यमंत्री वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
लोकार्पित कार्यों में ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्गों का सीसी रोड निर्माण, मार्गों पर आधुनिक लाइट पोल की स्थापना, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर लगवाए जाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से अब मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भी काफी सहूलियत होगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र एवं विभाग संचालक ओमप्रकाश जी की विशेष उपस्थिति रही। डॉ. आस्था अग्रवाल ने अतिथियों के साथ शिलापट्ट का अनावरण कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
शिलापट्ट अनावरण के पश्चात संघ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व नगर पालिका अध्यक्ष ने नव निर्मित सड़कों का निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया। इसके बाद सभी अतिथि श्री गौरी शंकर मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से भगवान का जलाभिषेक कर नगर एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर सभासद वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह, सुनीता सिंह, राशिद हुसैन, मोहन स्वरूप, मोनू मिश्रा, अनस अंसारी, प्रदीप मिश्रा, रामजी नाथ सक्सेना, डॉ. वरुण कपूर सहित अनेक गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
By DDR NEWS
*होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण*
आज दिनांक 23.04.2026 को जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा जनपद पीलीभीत में आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान *पीएम श्री ड्रमण्ड इंटर कॉलेज, सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत तथा उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।*
इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया गया तथा उन्हें परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर को समस्त व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
By DDR NEWS
गर्मी में राहगीरों को राहत: पीलीभीत में ई-रिक्शा वाटर कूलर जलसेवा शुरू
गर्मी को देखते हुए नगर पालिका की सकारात्मक पहल
पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल की पहल पर शहर में वाटर कूलर से लैस ई-रिक्शा जल सेवा शुरू की गई। इस अभिनव पहल का उद्घाटन जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने हरी झंडी दिखाकर किया।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक चरण में चार ई-रिक्शा शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित किए गए हैं, जो दिनभर घूम-घूमकर राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के दौरान आमजन, खासकर मजदूर, रिक्शा चालक और राहगीरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। प्रत्येक ई-रिक्शा पर महिला कर्मचारी तैनात की गई हैं, जो लोगों को पानी पिलाने का कार्य करेंगी।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास गर्मी के मौसम में आमजन को बड़ी राहत देते हैं और अन्य नगर निकायों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, रेखा सिंह परिहार, इंद्रेश सिंह चौहान, सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, जगन्नाथ लोधी, पंकज तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर पालिका की इस पहल को शहरवासियों ने भी सराहा है और इसे गर्मी के मौसम में एक सराहनीय कदम बताया है।
By DDR NEWS