महंत योगी हनुमान नाथ ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर से की मुलाकात। गौ संरक्षण को लेकर हुई चर्चा। पीलीभीत।न्यूरान पुर मठ के महंत योगी हनुमान नाथ ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह से उनके कार्यलय में मुलाकात की। जिलाधिकारी के साथ जनपद में गौ संरक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए गौशालाओं के संबंध में वार्ता की और गौशालाओं का निरीक्षण भी किया। योगी हनुमान नाथ गोरखपुर मठ से संबंधित है वर्तमान में न्यूरानपुर मठ पर विराजमान हैं। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे योगी हनुमान नाथ जी का जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वागत किया और जनपद में गौ संरक्षण अभियान पर विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे सुझाव मांगे योगी हनुमान नाथ ने जनपद में गौशालाओं का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गौशाला में तैनात केयरटेकर को साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए।