पीलीभीत को मिली ऐतिहासिक सौगात: देश का दूसरा बासमती और पहला राष्ट्रीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र बनेगापीलीभीत। जनपद के कृषि विकास और किसानों की समृद्धि के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के विशेष प्रयासों से पीलीभीत को देश का दूसरा ‘बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान’ और देश का पहला ‘राष्ट्रीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म’ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया।पीलीभीत-खटीमा मार्ग स्थित टांडा बिजेसी राज्य कृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में भूमि हस्तांतरण संबंधी लीज डीड और एमओयू पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए गए। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और एपीडा (कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी हुई।लीज डीड हस्तांतरण के साथ ही अब केंद्र निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। यह परियोजना न केवल पीलीभीत बल्कि पूरे तराई क्षेत्र और आसपास के राज्यों के किसानों के लिए कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लेकर आएगी।वर्तमान में देश का एकमात्र बासमती प्रशिक्षण केंद्र मेरठ के मोदीपुरम में संचालित है। पीलीभीत में स्थापित होने वाला नया केंद्र देश का दूसरा ऐसा संस्थान होगा, जहां किसानों को बासमती उत्पादन, गुणवत्ता सुधार, निर्यात मानकों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।साथ ही पीलीभीत देश का पहला राष्ट्रीय जैविक प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रदर्शन फार्म बनकर नई पहचान स्थापित करेगा। यहां किसानों को रसायन मुक्त खेती, जैविक उत्पादन, प्रमाणन प्रक्रिया और वैश्विक बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त करने की उन्नत जानकारी दी जाएगी।वाणिज्य मंत्रालय की संस्था एपीडा द्वारा संचालित इस परियोजना के अंतर्गत अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, प्रशिक्षण केंद्र, प्रदर्शन फार्म और उन्नत बीज विकास सुविधाएं विकसित की जाएंगी।केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में यह बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के खुलने से पीलीभीत का किसान बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेती कर सीधे निर्यात से जुड़ सकेगा।इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, कृषि आधारित उद्योगों को मजबूती मिलेगी और पीलीभीत को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक कृषि मानचित्र पर नई पहचान प्राप्त होगी।April 28, 2026
पीलीभीत पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का हुआ भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय आयोजन संपन्न इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके नवप्रशिक्षित 389 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा उत्कृष्ट समन्वय, अनुशासन एवं दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।*आज दिनांक 26.04.2026 को जनपदीय पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन हुआ, समारोह में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महोदय द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। तत्पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने परेड की प्रत्येक टुकड़ी (Platoon) की सज्जा, अनुशासन एवं एकरूपता का सूक्ष्म अवलोकन किया।निरीक्षण उपरांत रिक्रूट आरक्षियों की 14 टोलियों द्वारा परेड का भव्य मार्चपास्ट आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्लाटून द्वारा मंच के समक्ष से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। परेड के दौरान कदमताल की एकरूपता, सटीकता एवं समयबद्धता अत्यंत सराहनीय रही। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रदर्शित शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता एवं प्रशिक्षण के प्रति समर्पण ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं दर्शकों को प्रभावित किया।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया—आरक्षी अक्षय कुमार को सर्वोत्तम सर्वांग (Best All Rounder)आरक्षी तुषार चौधरी को इन्डोर टॉपरआरक्षी राजीव कुमार को आउटडोर टॉपरआरक्षी शिवम कौशिक को परेड कमांडर प्रथमआरक्षी अवनीत रुहेला को परेड कमांडर द्वितीयआरक्षी विशाल मलिक को परेड कमांडर तृतीयइसके अतिरिक्त 10 आरक्षियों को बाह्य विषयों तथा 09 आरक्षियों को आंतरिक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार प्रदान कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने कहा कि पुलिस सेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व एवं समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता को अपने सेवा जीवन में आत्मसात करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी का सर्वोच्च दायित्व है।*इन नवप्रशिक्षित आरक्षियों के जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त होने से पुलिस बल की जनशक्ति में वृद्धि होगी, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। साथ ही, आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी तथा जनता की सेवा, सुरक्षा एवं संतुष्टि के स्तर में और अधिक सुधार होगा।*April 26, 2026
मुख्यमंत्री वंदन योजना के तहत वार्ड 15 में विकास की सौगात, गौरी शंकर मंदिर मार्ग हुआ आधुनिक सुविधाओं से लैसपीलीभीत। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने वार्ड 15 के मोहल्ला खकरा में मुख्यमंत्री वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।लोकार्पित कार्यों में ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्गों का सीसी रोड निर्माण, मार्गों पर आधुनिक लाइट पोल की स्थापना, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु वाटर कूलर लगवाए जाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से अब मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भी काफी सहूलियत होगी।कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र एवं विभाग संचालक ओमप्रकाश जी की विशेष उपस्थिति रही। डॉ. आस्था अग्रवाल ने अतिथियों के साथ शिलापट्ट का अनावरण कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।शिलापट्ट अनावरण के पश्चात संघ के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व नगर पालिका अध्यक्ष ने नव निर्मित सड़कों का निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन किया। इसके बाद सभी अतिथि श्री गौरी शंकर मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से भगवान का जलाभिषेक कर नगर एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।इस अवसर पर सभासद वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह, सुनीता सिंह, राशिद हुसैन, मोहन स्वरूप, मोनू मिश्रा, अनस अंसारी, प्रदीप मिश्रा, रामजी नाथ सक्सेना, डॉ. वरुण कपूर सहित अनेक गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।April 25, 2026
By DDR NEWSDecember 21, 2025By DDR NEWSDecember 21, 20250 Big ब्रेकिंग पीलीभीत ईमानदार पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को मिला ईमानदारी का तोहफा जल्द बनेंगे डी आई जी