Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Month: April 2026
By DDR NEWS
जिलाधिकारी के CUG No. पर पे कॉल करके अभद्रता करने बाले सरदार बलजिंदर सिंह पर FIR दर्ज पूरनपुर पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
दिनांक 07.04.2026 को नरेश वर्मा, आशुलिपिक, जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 06.04.2026 को समय सायं लगभग 17:35 बजे जब जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित गांधी सभागार में बर्ड फ्लू की रोकथाम हेतु बर्ड फ्लू टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जा रही थी, उसी दौरान जिलाधिकारी महोदय के सीयूजी नम्बर-9454417526 पर मो0 नम्बर-8923374233 से एक कॉल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी महोदय बैठक में व्यस्त होने के कारण उक्त सीयूजी नम्बर वादी नरेश वर्मा (Steno) के पास था।
फोन पर व्यक्ति ने अपना नाम बलजिंदर सिंह बताया तथा बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी देने लगा तथा उसके द्वारा उक्त कॉल की रिकॉर्डिंग कर उसे वायरल किया गया।
उक्त प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पूरनपुर पर *मु0अ0सं0 142/2026 धारा 352/351(2) बीएनएस बनाम बलजिंदर सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी ग्राम मुझा कला, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत* के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी: अभि. बलजिंदर सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी ग्राम मुझा कला, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत, उम्र लगभग 45 वर्ष को *गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है*।
उक्त अभियुक्त द्वारा खुद को किसान यूनियन (अन्नदाता गुट) में प्रदेश सचिव बताया जाता है।
By DDR NEWS