Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Month: July 2026
By DDR NEWS
20 वर्ष पुरानी समस्या का समाधान, शिव नगर कॉलोनी व गांधी स्टेडियम में नई सड़कों का लोकार्पण
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद, पीलीभीत द्वारा वार्ड संख्या-1 स्थित शिव नगर कॉलोनी (आईटीआई के सामने) सड़क निर्माण तथा गांधी स्टेडियम में मुख्य द्वार से बैडमिंटन कोर्ट तक निर्मित सड़क का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि शिव नगर कॉलोनी का मार्ग लगभग 20 वर्षों से जर्जर अवस्था में था। सड़क उखड़ी हुई होने के कारण बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती थी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य द्वार से बैडमिंटन कोर्ट तक सड़क का निर्माण कराया गया है। पहले यहां का मार्ग फिसलन भरा होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी होती थी, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, निर्मल सिंह, विपिन गंगवार, शिवम श्रीवास्तव, सुरेश लोधी, अनस अंसारी, विकास बाबू, विपिन त्यागी, चेतन गंगवार, मोनू मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश गौड़, कमलेश वर्मा, दिनेश कुमार, जगदीश सक्सेना, अशोक राजा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक साबिर अली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
By DDR NEWS