हरियाणा मजदूरी करने गए मजदूरों की सडक हादसे में चालक सहित पांच लोगों की मौत।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गांव में मजदूरों के घरों में पहुंचकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
बीसलपुर। जिला पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के थाना दियोरिया कलां के गांव बढैपुरा ताल्लुक कुसमा के 11 मजदूर बुधवार रात घर से ईको कार से हरियाणा में बाजरा काटने की मजदूरी करने गए थे। जिनका हरियाणा के खरखोदा थाना क्षेत्र के राई से आगे केएनपी पलवल हाईवे रोहतक में सुबह 4 बजे के करीब भीषण दर्दनाक सडक हादसा हो गया। जिसमें चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में चालक मोहम्मद आरिफ उम्र लगभग 30 बर्ष निवासी ग्राम सुजनी, रामनरेश मौर्या पुत्र रामचंद्र मौर्या उम्र 40 वर्ष, अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष, सुशील कुमार शर्मा पुत्र खुशीराम शर्मा उम्र 20 वर्ष, नेवाराम वर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद वर्मा 50 वर्ष सहित पांच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। घायलों में खुशीराम शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा उम्र 55, प्रमोद कुमार पुत्र राममूर्ति लाल मौर्या उम्र 18 वर्ष, संजीव कुमार मौर्या पुत्र रामपाल मौर्या उम्र 25 वर्ष, पातीराम वर्मा पुत्र बुद्धसेन वर्मा उम्र 27 वर्ष, महेंद्र पाल मौर्या पुत्र रामसहाय मौर्या उम्र 60 वर्ष, हरिशंकर वर्मा पुत्र नेतराम वर्मा उम्र 35 वर्ष, विवेक पुत्र प्रभु दयाल उम्र 20 वर्ष, गंभीर रूप से घायल है। खुशीराम के बच्चों में दो लडके और दो लडकियां है दोनों लडकियो की शादी हो चुकी है, लडका सुशील कुमार साथ में मजदूरी करने गया था जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई, छोटा बेटा पवन उम्र 10 और पत्नी गुड्डी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। रामनरेश मौर्या के घर में सबसे बडा था और सात भाई तीन बहने है, जिनकी शादी हो चुकी है रामनरेश अविवाहित था। माता चमेली देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास होकर गिर गई। अग्रपाल वर्मा पुत्र मैकूलाल दो भाई है। अग्रवाल की पत्नी कमलेश देवी की शादी लगभग 6 साल पहले हुई थी। जिनके दो बच्चे बेटा गोलू उम्र तीन साल वर्तिका देवी 4 साल बड़ी बेटी है माता विमला देवी का रो रोकर बुरा हाल है।