
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
पकड़िया बिंदुआ के मनोज कुमार के परिजनों को विधायक ने सौंपा चार लाख का चेक।
बीसलपुर । 17 सितंबर शाम मधवापुर बाजार से लौटते समय ईंटगांव रजवाह नहर में गिरने से हादसे में जान गंवाने वाले पकड़िया बिंदुआ निवासी मनोज कुमार के परिजनों को विधायक ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। बीते दिनों सड़क हादसे में मनोज कुमार की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। शासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में विधायक विवेक वर्मा और तहसीलदार हबीब उर्रहमान ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें चार लाख रुपये का चेक सौंपा और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। आर्थिक सहायता का उद्देश्य परिवार को कुछ राहत पहुंचाना है। चेक मिलने के बाद परिजनों ने शासन और प्रशासन का आभार जताया। विधायक ने अधिकारियों से भी पीड़ित परिवार की आवश्यक मदद सुनिश्चित करने को कहा।
