
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
पीलीभीत मे नदी किनारे मिला नर कंकाल पुलिस जांच मे जुटी
मृतक की पहचान के लिए गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
बरखेड़ा/पीलीभीत थाना बरखेड़ा क्षेत्र में देवहा नदी किनारे एक नर कंकाल मिलने की खबर फैलते ही नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र के सिमरिया ताराचंद्र गांव में बुधवार सुबह 9 बजे गांव के कुछ लोग देवहा नदी की ओर गए थे। तभी उनकी नजर नदी किनारे पड़े नर कंकाल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को दूर कर नर कंकाल को कब्जे में लिया। जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल करीब एक महीने पुराना है। शरीर पूरी तरह गल चुका है जिससे मौके पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई। बरखेड़ा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर लगता है कि यह कंकाल नदी के तेज बहाव में बहकर यहां किनारे आ गया है। कंकाल काफी पुराना और पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है। मृतक की पहचान के लिए पीलीभीत और आसपास के जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट भी जांची जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और मृतक की पहचान हो सकेगी।
