
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
दियोरिया बीसलपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा।
पूरनपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर।
इलांवास मेले में जा रहा था श्रृद्धालुओं से भरा ई रिक्शा।
दो लोगों की मौत आठ गंभीर घायल।
दियोरिया कला। दियोरिया बीसलपुर मार्ग पर बहादियां वीर सिंह पुर चौराहे पर बुधवार दोपहर को हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सबारियों से भरे ई रिक्शा में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर दुकान के सामने खड़ी ट्राली से टकरा गई इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला सहित एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए बीसलपुर सीएचसी भेजा गया है हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मार पगार और बबूरा के ग्रामीण ई रिक्शा पर सवार होकर इलांवास देवल पर लगे चैती मेला देखने के लिए जा रहे थे जैसे ही ई रिक्शा दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव वीर सिंह पुर बहादियां चौराहे के पास पहुंचा तभी सामने से तीव्र गति से आ रही कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों की मदद की सूचना मिलते ही तत्काल दियोरिया थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा।
राहुल पुत्र श्रीपाल -14 वर्ष, जसोदा देवी पत्नी राममूर्ति -60 की मौके पर ही मौत हो गई मृतक बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बबूरा के निवासी बताए गए हैं।
जबकि मुनेंद्र पुत्र मुनीश -26 वर्ष, अमन पुत्र श्रीपाल -12 वर्ष, अन्नपूर्णा पत्नी श्रीपाल -40 वर्ष, राजेश्वरी पत्नी राजू -30 वर्ष निवासी मार पगार थाना बिलसंडा, सुधा पुत्री श्रीपाल -10 वर्ष, शोभा पुत्री संजय*4 वर्ष, काजल पुत्री रामदुलारे -15 वर्ष, अनामिका पत्नी जगदीश निवासी ग्राम बबूरा थाना बिलसंडा घायल हुए हैं। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया जिसमें पुलिस को खाशी मेहनत करनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है घायलों का बीसलपुर सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
मेले की खुशियां मातम में बदलीं।
ई रिक्शा चालक सवारियों को लेकर इलांवास देवल चैती मेले में जा रहा था सबके मन में मां भगवती के दर्शन करने की तमन्ना थी लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था जिससे हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
