Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Month: March 2026
By DDR NEWS
आरबीएल पब्लिक स्कूल में वितरित हुआ परीक्षाफल।
सौम्या गुप्ता ने प्राप्त किया दूसरा स्थान।
बीसलपुर। आरबीएल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
दियोरिया कला निवासी कक्षा 7 की छात्रा सौम्या गुप्ता पुत्री दीपक गुप्ता ने अपने स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने मां पिता के साथ अपने स्कूल का नाम रोशन किया विद्यालय की प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने छात्रा सौम्या गुप्ता को मेडल देकर सम्मानित किया। सौम्या गुप्ता की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने उसे बधाई देते हुए और अधिक परिश्रम कर अगले वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
By DDR NEWS
भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य बोले पारदर्शिता से हुआ गठन महिला सशक्तिकरण और एकजुटता पर जोर
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी भाजपा के जिला कार्यालय पर सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने नई जिला कार्यकारिणी का औपचारिक परिचय मीडिया से कराया। और उन्होंने संगठन की संरचना आगामी लक्ष्यों और पार्टी की एकजुटता पर विस्तार से चर्चा की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की नई कार्यकारिणी का गठन पुरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम में समाज के हर वर्ग और तबके को प्रतिनिधित्व दिया गया है जिससे सबका साथ सबका विकास का मंत्र साकार हो सके। उन्होंने कहा कि संगठन में कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। जो कार्यकर्ता लंबे समय से धरातल पर सक्रिय थे उन्हें नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नत किया गया है। इससे उनका मनोबल बढ़ा है और पार्टी में मेहनत को उचित सम्मान मिलता है। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कि नई कार्यकारिणी में महिलाओं को महत्वपूर्ण और निर्णायक पदों पर स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में महिला शक्ति की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने इसे विपक्ष की अफवाह बताया और कहां की भाजपा एक अनुशासित संगठन है। अगर कहीं कोई असंतोष हो तो उसे आपसी संवाद से दूर किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में पार्टी एकजुट होकर मैदान में उतरेगी। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारी से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनावों में ऐतिहासिक दर्ज करना है।
By DDR NEWS
दियोरिया बीसलपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा।
पूरनपुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने ई रिक्शा में मारी टक्कर।
इलांवास मेले में जा रहा था श्रृद्धालुओं से भरा ई रिक्शा।
दो लोगों की मौत आठ गंभीर घायल।
दियोरिया कला। दियोरिया बीसलपुर मार्ग पर बहादियां वीर सिंह पुर चौराहे पर बुधवार दोपहर को हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सबारियों से भरे ई रिक्शा में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर दुकान के सामने खड़ी ट्राली से टकरा गई इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला सहित एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए बीसलपुर सीएचसी भेजा गया है हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मार पगार और बबूरा के ग्रामीण ई रिक्शा पर सवार होकर इलांवास देवल पर लगे चैती मेला देखने के लिए जा रहे थे जैसे ही ई रिक्शा दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव वीर सिंह पुर बहादियां चौराहे के पास पहुंचा तभी सामने से तीव्र गति से आ रही कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों की मदद की सूचना मिलते ही तत्काल दियोरिया थानाध्यक्ष गौतम सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा।
राहुल पुत्र श्रीपाल -14 वर्ष, जसोदा देवी पत्नी राममूर्ति -60 की मौके पर ही मौत हो गई मृतक बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव बबूरा के निवासी बताए गए हैं।
जबकि मुनेंद्र पुत्र मुनीश -26 वर्ष, अमन पुत्र श्रीपाल -12 वर्ष, अन्नपूर्णा पत्नी श्रीपाल -40 वर्ष, राजेश्वरी पत्नी राजू -30 वर्ष निवासी मार पगार थाना बिलसंडा, सुधा पुत्री श्रीपाल -10 वर्ष, शोभा पुत्री संजय*4 वर्ष, काजल पुत्री रामदुलारे -15 वर्ष, अनामिका पत्नी जगदीश निवासी ग्राम बबूरा थाना बिलसंडा घायल हुए हैं। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया जिसमें पुलिस को खाशी मेहनत करनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया है घायलों का बीसलपुर सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
मेले की खुशियां मातम में बदलीं।
ई रिक्शा चालक सवारियों को लेकर इलांवास देवल चैती मेले में जा रहा था सबके मन में मां भगवती के दर्शन करने की तमन्ना थी लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था जिससे हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
By DDR NEWS