
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
दियोरिया पुलिस ने इंजन चोर गैंग का किया पर्दाफाश।
चेकिंग के दौरान दो आरोपी गिरफ्तार, 5 इंजन और 2 मोटरसाइकिल बरामद।
दियोरिया /थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। गांव पेंतबोझी के पास संदिग्ध हालात में दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से पांच इंजन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल पुत्र राजबहादुर निवासी पकड़िया थाना दियोरिया और रामोतार पुत्र केदारनाथ निवासी बूथिया थाना निगोही के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बरामद किए गए इंजन बेचने के लिए जा रहे थे। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोका और सामान के संबंध में पूछताछ की, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस को शक हुआ और दोनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उनके कब्जे से पांच इंजन और दो मोटरसाइकिल बरामद कर लीं।
थाना प्रभारी गौतम सिंह ने ल बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
