
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
पीलीभीत पुलिस ने डग्गामार वाहनों पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही
यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध, अवैध रूप से संचालित व अनुमति से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों, बस अड्डों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया व आज दिनांक 19.12.2025 को प्रभारी यातायात व अन्य यातायात कर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न चौराहों पर वाहन चालक एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया व नियमों का पालन करने हेतु अपील की गयी। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के *58 चालान करते हुए 86,500/- रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया व 16 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी।*
