
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एआरटीओ ने चलाया जागरूकता अभियान
पीलीभीत कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा आज पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर सराई सुंदरपुर स्थित टोल प्लाजा पर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें उक्त टोल से गुजर रहे वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सुरक्षित परिवहन के अंतर्गत उन्हें बताया गया कि कोहरे में अपने वाहनों को किस प्रकार संचालित करें कि कोई दुर्घटना दुर्घटना घटित न होने पाए। वाहन चालकों को बताया गया कि कोहरे एवं अंधेरे में वाहन चलाते समय वाहन की आगे एवं पीछे की लाइट चालू रखें तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगायें, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में वाहन की प्रकाश व्यवस्था खराब होने पर रिफ्लेक्टिव टेप के द्वारा वाहन अन्य वाहनों को दिखते रहें एवं टकराव की स्थिति न बनने पाए।
वाहन संचालन से पहले वाहन की लाइट्स ब्रेक लाइट इत्यादि अवश्य जांच कर ली जाये। मुख्य मार्ग पर एवं नो पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन कदापि खड़े ना करें उचित खाली स्थान देखकर ही वाहन खड़े किए जाएं। क्योंकि मुख्य मार्गों पर खड़े वाहनों में पीछे से आ रहे वाहनों की टकराव की संभावना बनी रहती है।
जागरूकता अभियान के दौरान वाहन चालकों को कोहरे से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। उक्त जागरूकता अभियान के अतिरिक्त एआरटीओ द्वारा हाईवे किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े चार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। इसी प्रकार एक वाहन जोकि बिना रिफ्लेक्टिव टेप लगाए संचालित होते पाया गया उसके विरुद्ध चालान एवं तीन ऐसे वाहन जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया था और संचालित हो रहे थे के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
