केन्द्रीय राज्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी नाइलिट विस्तार केन्द्र प्रयोगशाला का किया उद्घाटन प्रयोगशाला में तैयार किए गये तकनीकी माडल को देखा एवं प्राप्त की जानकारी सम्मेलन में उपस्थित छात्र/छात्राओं व किसानों को दी तकनीक की जानकारी नाइलिट का सहयोग करने वाले प्रधानाचार्यों, सी0सी0सी0 पूर्ण कर चुके छात्र/छात्राओं को किया सम्मानित जॉब आफर के 13 लाभार्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, ड्रोन स्टार्टअप के 03 संस्थाओं को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित नाइलिट केलेण्डर का किया विमोचन पीलीभीत भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के अंतर्गत कार्यरत अटल बिहारी वाजपेयी नाइलिट विस्तार केंद्र, पीलीभीत द्वारा आज राजकीय ड्रमण्ड इंटर कालेज परिसर में एक दिवसीय प्रौद्योगिकी एवं कौशल विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं के मध्य प्रौद्योगिकी आधारित कौशल विकास, नवाचार तथा उद्यमिता को प्रोत्साहन प्रदान करना रहा। माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी नाइलिट विस्तार केन्द्र पीलीभीत इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रयोगशाला में तैयार किए गए तकनीकी मॉडल को देखा एवं उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने क्लास रूम में पहुंचकर सी0सी0सी0 एवं ओ लेवल के छात्र/छात्राओं से बात की तथा उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल फ्रॉड की रोकथाम, डेटा सुरक्षा, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं उभरते साइबर खतरों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन माननीय राज्यमंत्री, वणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नाइलिट के निदेशक, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, नगर मजिस्टेªट, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, पीसीयू के चेयरमैन सुरेश गंगवार, चेयरमैन डॉ0 आस्था अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विद्यायक किशनलाल, राजपूत, अन्य समान्नित जन प्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी, शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य/प्रतिनिधि, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, स्टार्टअप उद्यमी तथा नाइलिट के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षुओं एवं स्थानीय युवाओं ने सहभागिता की। यह कार्यशाला छात्रों, शिक्षकों, सरकारी अधिकारियों एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री, वणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी ने उभरती प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ड्रोन प्रौद्योगिकी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) एवं साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक तकनीकें शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने, औद्योगिक दक्षता बढ़ाने तथा युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करने में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास ही भारत को वैश्विक प्रौद्योगिकी नेतृत्व की दिशा में आगे ले जाएगा। माननीय मंत्री जी ने डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि नाइलिट जैसे संस्थान नीति और क्रियान्वयन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा उन्नत तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास को देश के दूरदराज एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईओटी प्रयोगशाला पीलीभीत एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। इस प्रयोगशाला के माध्यम से छात्रों को स्मार्ट सेंसर, एम्बेडेड सिस्टम, ऑटोमेशन एवं रियल-टाइम आईओटी अनुप्रयोगों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान ड्रोन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्यरत स्टार्टअप कंपनियों द्वारा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इन स्टार्टअप्स ने कृषि में फसल निगरानी, कीटनाशक छिड़काव, भूमि सर्वेक्षण, मानचित्रण, आपदा प्रबंधन, निगरानी तथा लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक के विविध उपयोगों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी ने प्रतिभागियों को वास्तविक अनुप्रयोगों की जानकारी प्रदान करते हुए नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार ने नाइलिट को सहयोग करने वाले प्रधानाचार्यो व सी0सी0सी0 पूर्ण कर चुके छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। जॉब आफर के 13 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये गये। ड्रोन स्टर्टाअप के 03 संस्थाओं को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नाइलिट केलेण्डर का विमोचन किया गया।