तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न। मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की। तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न। मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।