कोरम के अभाव में निरस्त हुई दियोहना में आयोजित कोटे की बैठक। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद तय होगी अगली तारीख। दियोरिया /पीलीभीत।दियोहना में कोटा आवंटन के संबंध में गुरुवार 20 अगस्त को उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया ।कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक को निरस्त किया गया। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बैठक की अगली तारीख तय होगी।फरवरी में ग्राम पंचायत दियोहना के गांव पिपराही में रिषीपाल की दुकान को कालाबाजारी के आरोप में निरस्त किया गया था उसके बाद एक दुकान पर ही राशन का वितरण किया जा रहा है बरखेड़ा विकास खंड की दियोहना ग्राम पंचायत सबसे बड़ी पंचायत है इसमें सात गांव दियोहना, आमडंडा, पिपराही, हिम्मतपुर, जयनगर, बल्देवपुर, पट्टी शामिल हैं बड़ी ग्राम पंचायत को ध्यान में रखते हुए दो दुकानों का निर्धारण किया गया लेकिन एक दुकान छह महीने पहले निरस्त हो गई। निरस्त हुई दुकान के आवंटन को लेकर गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बरखेड़ा ब्लाक के एडीओ, इशरार अहमद डीएन एस, ग्राम पंचायत सचिव रमावीर, प्रधान पति प्यारे लाल गंगवार मौजूद रहे। शासनादेश के अनुसार कोटे की दुकान का आवंटन सिर्फ स्वयं सहायता समूह को किया जाएगा।दियोहना में इस समय 11 स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं जिनमें 10 स्वयं सहायता समूह निष्क्रिय हैं एक स्वयं सहायता समूह, शिव स्वयं सहायता समूह सक्रिय है जिसमें 12 सदस्य हैं जिनमें 6 सदस्य ओबीसी, व 6 सदस्य एसी जाति के हैं जबकि नियमानुसार एसी जाति की सदस्य संख्या ओबीसी से अधिक होनी चाहिए।ऐसी परिस्थिति में चयन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी इसके बाद सभी 11 स्वयं सहायता समूहों के नाम जिलाधिकारी के पास अनुमोदन के लिए भेज दिए गए हैं जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त होते ही चयन के लिए बैठक की अगली तारीख तय की जाएगी।