- दियोरिया थानाध्यक्ष गौतम सिंह का सराहनीय क़दम।
मंदबुद्धि चाचा के साथ रास्ता भटकी मासूम बच्ची को परिवार से मिलाया
दियोरिया कला। दियोरिया कोतवाली के थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने एक सराहनीय कार्य करते हुए रास्ता भटक गई मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिया महुआ निवासी रामसिंह जो कि मंदबुद्धि बताया गया है उसकी भतीजी दिव्या -6 वर्ष अपने चाचा के साथ कहीं घूमने चली गई चाचा मंदबुद्धि होने से रास्ता भटक गया सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने अपनी टीम के साथ छह घंटे में मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके मां बाप के हवाले कर दिया है थानाध्यक्ष गौतम सिंह की इस मानवीय पहल की चारों तरफ सराहना हो रही है।
- लोकेशन पीलीभीत

स्लग–पुलिस की तस्करो से मुठभेड़ तस्करो के पैर मे लगी गोली

एंकर–पीलीभीत पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,गौ तस्कर और पुलिस की हुई मुठभेड़, पुलिस की चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध गौ तस्कर पुलिस को देखकर भागे,पुलिस ने दोनों तस्करों का किया पीछा अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे गौ तस्कर, पुलिस पर जान से करने के नियत से गौ तस्करों ने की फायरिंग,वही पुलिस ने आत्मरक्षा जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों गौ तस्करों के पैरों में मारी गोली,पुलिस ने घायल तस्करों को इलाज के लिए कराया भर्ती,पुलिस ने गौ तस्करों के पास से अवैध शस्त्र गौ कशी के उपकरण किया बरामद,दोनों को तस्करों के खिलाफ दर्जनों मुकदमे है दर्ज,
पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर क्षेत्र मे पुलिस के चेकिंग के दौरान वाइक सवार गौ तस्कर लगे पुलिस को देख कर भागने तभी पुलिस ने किया पीछा पुलिस को पीछा करते देख तस्करो ने पुलिस पर चलाई गोली,जिसके चलते देख जबाबी कारवाई मे पुलिस ने भी चलाई गोली और गौ तस्कर हुए घायल वही घायलों को अस्पताल मे कराया भर्ती,बताते हैं इन तस्करो पर कई मुक़दमे दर्ज हैं और इनकी कुछ समय से पुलिस तलाश मे थी

बाइट–सुकृति माधव मिश्रा पुलिस अधीक्षक पीलीभीत
- घुंघचाई पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दुबई में ट्रेनिंग लेकर भारत में चला रहे थे अवैध कॉल सेंट

पीलीभीत।घुंघचाई पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार कर साइबर ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहकर साइबर ठगी का प्रशिक्षण ले चुके थे और भारत लौटने के बाद अवैध कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्षित उर्फ तनिश और आशुतोष कुमार उर्फ आशु के रूप में हुई है। घुंघचाई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से हर्षित उर्फ तनिश को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी आशुतोष कुमार उर्फ आशु को दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र से दबोचा गया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय से की जा रही गोपनीय जांच का परिणाम बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे दुबई गए थे, जहां उन्होंने फर्जी गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने की बाकायदा ट्रेनिंग ली। इस प्रशिक्षण में उन्हें ऑनलाइन गेमिंग और निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाने और उनकी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के तरीके सिखाए गए। भारत लौटने के बाद आरोपियों ने अपने नेटवर्क के सहारे अवैध कॉल सेंटर स्थापित किए और ठगी का संगठित धंधा शुरू कर दिया।
आरोपी सोशल मीडिया, फोन कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें फर्जी गेमिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर ऐप डाउनलोड करता और उस पर बैंक या अन्य निजी जानकारी दर्ज करता, आरोपी तुरंत उस खाते की पूरी जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद कुछ ही समय में पीड़ितों के बैंक खाते खाली कर दिए जाते थे। ठगी का एहसास पीड़ितों को तब होता था, जब खाते से सारी रकम गायब मिलती थी।
घुंघचाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए कई अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें सात हाई-टेक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें बैंक लेनदेन, फर्जी गेमिंग ऐप और ठगी से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल डेटा का गहन विश्लेषण कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कितनी बड़ी रकम की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं और साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
घुंघचाई पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग, निवेश संबंधी ऐप, अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरते।
- बिलसंडा ब्लाक की दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5ग्राम प्रधानों को वन मंत्री ने किया सम्मानित।
दियोरिया कला के अजय सिंह बड़ागांव के सचिन गंगवार शामिल।

दियोरिया कला। प्रशासन द्वारा बिलसंडा ब्लाक की ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों की सूची जारी की गई थी जिसमें बड़ागांव के ग्राम प्रधान सचिन गंगवार, जादौपुर नथा के ग्राम प्रधान संजय कुमार, दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह, बेहटी के ग्राम प्रधान नितिन कुमार व ओड़ाझार के ग्राम प्रधान रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार शामिल हैं।
दियोरिया क्षेत्र के दो ग्राम प्रधान सचिन गंगवार बड़ागांव व अजय सिंह दियोरिया कला को उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों की सूची में शामिल किया गया है।
शुक्रवार को बरेली में वन मंत्री अरुण सक्सेना ने पांचों ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया है जिसमें बड़ागांव के ग्राम प्रधान सचिन गंगवार दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह,जादौपुर नथा के ग्राम प्रधान संजय कुमार,बेहटी के ग्राम प्रधान नितिन कुमार,ओड़ाझार के ग्राम प्रधान रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार शामिल हैं।
बड़ागांव निवासी सचिन गंगवार उच्च शिक्षित ग्राम प्रधान हैं सादगी सचिन गंगवार की सबसे बड़ी पहचान है।
दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह भी अपने आप में सादगी की मिसाल कायम किए हुए हैं अपने कार्यकाल में अजय सिंह और सचिन गंगवार द्वारा बिना किसी भेद-भाव के साथ विकास कार्य कराए गए हैं । हर किसी की समस्या सुनकर उसका समाधान करना दोनों ग्राम प्रधानों की दिनचर्या में शामिल है।उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन की सूची में शामिल किए जाने पर क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ने बधाई दी है ।
इसके अलावा दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह एक बड़े फार्मर और राष्ट्रीय शूटर हैं शूटिंग प्रतियोगिता में तमाम पदक हासिल कर चुके हैं।
- *वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम सम्पन्न*

आज दिनांक 31.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित समापन कार्यक्रम आज वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज, पीलीभीत में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधायक बरखेड़ा, श्रीमान जिलाधिकारी पीलीभीत एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र/ छात्राओं एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे में वाहन न चलाने एवं मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अवगत कराया गया।
- श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत के निर्देशन में *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह* के अन्तर्गत जनपदीय/यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध, अवैध रूप से संचालित व अनुमति से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

उक्त क्रम में आज दिनांक 06.01.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विधि भूषण मौर्य व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिहं, उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती बर्डिश चतुर्वेदी, प्रभारी यातायात व अन्य यातायात कर्मियों के साथ मिलकर परिवहन विभाग के प्रचार वाहन द्वारा विभिन्न चौराहो पर वाहन चालक एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया व नियमों का पालन करने हेतु अपील की गयी व अभियान चलाकर हेलमेट पहनकर चलने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। गन्ना परिवहन करने वाले ट्रक/ ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेकटर लगाये गये व चालकों को मानक के अनुसार गन्ना परिवहन करने, वाहन के सभी निर्धारित दस्तावेज सम्पूर्ण रखने, ओवरहाइट न चलने, बेल्ट बांधकर गन्ना लेकर चलने व गन्ने के पीछे रिफ्लेक्टरयुक्त लाल कपडे के प्रयोग करने हेतु अपील की गई। *इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 132 चालान करते हुए 1,63,500/- रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया व 36 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी ।*
- महंत योगी हनुमान नाथ ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर से की मुलाकात।
गौ संरक्षण को लेकर हुई चर्चा।
पीलीभीत।न्यूरान पुर मठ के महंत योगी हनुमान नाथ ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह से उनके कार्यलय में मुलाकात की। जिलाधिकारी के साथ जनपद में गौ संरक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए गौशालाओं के संबंध में वार्ता की और गौशालाओं का निरीक्षण भी किया।
योगी हनुमान नाथ गोरखपुर मठ से संबंधित है वर्तमान में न्यूरानपुर मठ पर विराजमान हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे योगी हनुमान नाथ जी का जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वागत किया और जनपद में गौ संरक्षण अभियान पर विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे सुझाव मांगे योगी हनुमान नाथ ने जनपद में गौशालाओं का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गौशाला में तैनात केयरटेकर को साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए।
- Untitled
- केन्द्रीय राज्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी नाइलिट विस्तार केन्द्र प्रयोगशाला का किया उद्घाटन
प्रयोगशाला में तैयार किए गये तकनीकी माडल को देखा एवं प्राप्त की जानकारी
सम्मेलन में उपस्थित छात्र/छात्राओं व किसानों को दी तकनीक की जानकारी
नाइलिट का सहयोग करने वाले प्रधानाचार्यों, सी0सी0सी0 पूर्ण कर चुके छात्र/छात्राओं को किया सम्मानित
जॉब आफर के 13 लाभार्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, ड्रोन स्टार्टअप के 03 संस्थाओं को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित
नाइलिट केलेण्डर का किया विमोचन
पीलीभीत भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के अंतर्गत कार्यरत अटल बिहारी वाजपेयी नाइलिट विस्तार केंद्र, पीलीभीत द्वारा आज राजकीय ड्रमण्ड इंटर कालेज परिसर में एक दिवसीय प्रौद्योगिकी एवं कौशल विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं के मध्य प्रौद्योगिकी आधारित कौशल विकास, नवाचार तथा उद्यमिता को प्रोत्साहन प्रदान करना रहा।
माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी नाइलिट विस्तार केन्द्र पीलीभीत इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रयोगशाला में तैयार किए गए तकनीकी मॉडल को देखा एवं उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने क्लास रूम में पहुंचकर सी0सी0सी0 एवं ओ लेवल के छात्र/छात्राओं से बात की तथा उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल फ्रॉड की रोकथाम, डेटा सुरक्षा, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं उभरते साइबर खतरों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।
आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन माननीय राज्यमंत्री, वणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नाइलिट के निदेशक, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, नगर मजिस्टेªट, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, पीसीयू के चेयरमैन सुरेश गंगवार, चेयरमैन डॉ0 आस्था अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विद्यायक किशनलाल, राजपूत, अन्य समान्नित जन प्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी, शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य/प्रतिनिधि, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, स्टार्टअप उद्यमी तथा नाइलिट के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षुओं एवं स्थानीय युवाओं ने सहभागिता की। यह कार्यशाला छात्रों, शिक्षकों, सरकारी अधिकारियों एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री, वणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी ने उभरती प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ड्रोन प्रौद्योगिकी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) एवं साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक तकनीकें शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने, औद्योगिक दक्षता बढ़ाने तथा युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करने में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास ही भारत को वैश्विक प्रौद्योगिकी नेतृत्व की दिशा में आगे ले जाएगा।
माननीय मंत्री जी ने डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि नाइलिट जैसे संस्थान नीति और क्रियान्वयन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा उन्नत तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास को देश के दूरदराज एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईओटी प्रयोगशाला पीलीभीत एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। इस प्रयोगशाला के माध्यम से छात्रों को स्मार्ट सेंसर, एम्बेडेड सिस्टम, ऑटोमेशन एवं रियल-टाइम आईओटी अनुप्रयोगों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
सम्मेलन के दौरान ड्रोन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्यरत स्टार्टअप कंपनियों द्वारा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इन स्टार्टअप्स ने कृषि में फसल निगरानी, कीटनाशक छिड़काव, भूमि सर्वेक्षण, मानचित्रण, आपदा प्रबंधन, निगरानी तथा लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक के विविध उपयोगों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी ने प्रतिभागियों को वास्तविक अनुप्रयोगों की जानकारी प्रदान करते हुए नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया।
इसके साथ ही मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार ने नाइलिट को सहयोग करने वाले प्रधानाचार्यो व सी0सी0सी0 पूर्ण कर चुके छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। जॉब आफर के 13 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये गये। ड्रोन स्टर्टाअप के 03 संस्थाओं को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नाइलिट केलेण्डर का विमोचन किया गया।
- *बिलसंडा में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और अग्निवीर सैनिक सम्मान समारोह*

बिलसंडा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की पहल पर एक शानदार नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों मरीजों ने अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लिया। मौसम खराब होने के बावजूद लोगों का उत्साह देखकर लग रहा था कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है!

इस मौके पर नव चयनित आठ अग्निवीर सैनिकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने देश सेवा के लिए अपना नाम कमाया है। महंत योगी हनुमान नाथ जी ने शिविर का उद्घाटन किया और वीर जवानों को बधाई दी।

शिविर में डॉ. गंगा शील अस्पताल, बरेली की टीम ने मरीजों की जांच की और निःशुल्क दवाएं दीं। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अवनीश जायसवाल, महामंत्री मो रेहान, युवा अध्यक्ष बबलू भोजवाल, समाज सेवी अनिल सिंह फौजी, राहुल सिंघल, अंकित जायसवाल, सुरेश गुप्ता, समाजसेवी मुकेश सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- पीलीभीत पुलिस ने डग्गामार वाहनों पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही
यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध, अवैध रूप से संचालित व अनुमति से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों, बस अड्डों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया व आज दिनांक 19.12.2025 को प्रभारी यातायात व अन्य यातायात कर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न चौराहों पर वाहन चालक एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया व नियमों का पालन करने हेतु अपील की गयी। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के *58 चालान करते हुए 86,500/- रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया व 16 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी।*
- कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एआरटीओ ने चलाया जागरूकता अभियान
पीलीभीत कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा आज पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर सराई सुंदरपुर स्थित टोल प्लाजा पर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें उक्त टोल से गुजर रहे वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सुरक्षित परिवहन के अंतर्गत उन्हें बताया गया कि कोहरे में अपने वाहनों को किस प्रकार संचालित करें कि कोई दुर्घटना दुर्घटना घटित न होने पाए। वाहन चालकों को बताया गया कि कोहरे एवं अंधेरे में वाहन चलाते समय वाहन की आगे एवं पीछे की लाइट चालू रखें तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगायें, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में वाहन की प्रकाश व्यवस्था खराब होने पर रिफ्लेक्टिव टेप के द्वारा वाहन अन्य वाहनों को दिखते रहें एवं टकराव की स्थिति न बनने पाए।
वाहन संचालन से पहले वाहन की लाइट्स ब्रेक लाइट इत्यादि अवश्य जांच कर ली जाये। मुख्य मार्ग पर एवं नो पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन कदापि खड़े ना करें उचित खाली स्थान देखकर ही वाहन खड़े किए जाएं। क्योंकि मुख्य मार्गों पर खड़े वाहनों में पीछे से आ रहे वाहनों की टकराव की संभावना बनी रहती है।
जागरूकता अभियान के दौरान वाहन चालकों को कोहरे से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। उक्त जागरूकता अभियान के अतिरिक्त एआरटीओ द्वारा हाईवे किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े चार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। इसी प्रकार एक वाहन जोकि बिना रिफ्लेक्टिव टेप लगाए संचालित होते पाया गया उसके विरुद्ध चालान एवं तीन ऐसे वाहन जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया था और संचालित हो रहे थे के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
- बरखेड़ा के सचिव पूरनपुर की फर्मों को कर रहे भुगतान,विल सोशल मीडिया पर वायरल।

पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लाक में तैनात सचिव करनसिंह नवियाल द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है सचिव द्वारा भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए रविवार की छुट्टी पर भी ग्राम पंचायत में जाकर भुगतान लगाया गया नीजी स्वार्थ के कारण संडे मंडे सव सही हो जाता है जवकि कोई अन्य काम होने पर छुट्टी का सवाल दे दिया जाता है सचिव नवियाल द्वारा ग्राम पंचायत ज्योराह में कई वहारी फर्मों के नाम भुगतान लगाया जिसमें रामनगर पूरनपुर की सांई फर्म को आंगनबाड़ी किट के नाम पर 26785 का भुगतान किया वहीं आई हाक कंपनी नोएडा को 15000 का भुगतान किया इसके अलावा ललौरीखेड़ा की फर्म पीपीएस प्रोडक्शन को एक 46492 के एक विल पर तीन वार में 139476 का भुगतान कर डाला । इस तरह से कायदे कानून ताक पर रखकर खुलेआम सरकार के आदेशों की परवाह किए वगैर विकास के लिए आए पैसे को वंदरवाट कर लिया गया
- मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्रीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई सम्पन्न।
बैंक कर्मी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से खाताधारकों को करें लाभान्वित-मुख्य विकास अधिकारी
पीलीभीत मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्रीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक गाँधी सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ऋण जमा अनुपात की बैंकवार समीक्षा की गई और जिला समन्वयकों को आरबीआई के मानक के अनुरूप ऋण जमानुपात लाने के निर्देश दिये गये। बैठक में वार्षिक ऋण योजना तिमाहीवार लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धि, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री युवा उद्यमी योजना, कृषि आधारभूत संरचना निधि के अन्तर्गत प्रगति आदि की बैंकवार समीक्षा करते हुये योजनाओं में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिये गये। विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों को प्रेषित की गयी ऋण पत्रावलियों की गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देश दिये गए।
सभी बैंक के जिला समन्वयकों को निर्देश दिये गये कि वे जनपद में कार्यरत अपने समस्त शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित करें, कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित प्रेषित की गई पत्रावलियों का ससमय निस्तारण करें। बैंकों के गैर निष्पादित आस्तियों की वसूली पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का आमजन को अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने हेतु प्रचार प्रसार कराने के लिए जिला समन्वयकों को निर्देश दिये गए।
बैठक में उप कृषि निदेशक राम मिलन परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बहुत महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना के अंतर्गत सभी बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर को निर्देश दिए कि रबी 2025-26 में किसानों का प्रीमियम उनके खातों से 31 दिसम्बर तक किया जाना चाहिए़ और साथ ही साथ जिन खातों से प्रीमियम डेबिट हो उनका छब्प्च् पोर्टल चउइिलण्हवअण्पद पर एंट्री अवश्य कर दें। अगर किसी किसान का प्रीमियम नहीं काटा और उसका किसी कारण उसकी फसल को नुकसान हुआ तो उस किसान की फ़सल की क्षतिपूर्ति बैंक मैनेजर की होगी। अगर कोई किसान 24 दिसम्बर तक लिखित में ऑप्ट आउट फॉर्म सबमिट करता है और पोर्टल पर मैसेज के द्वारा ऑप्ट आउट किया है उनका प्रीमियम डेबिट नहीं करना है। अन्यथा सभी एक्टिव ज्ञब्ब् खातों का प्रीमियम गवर्नमेंट गाईडलाइन के अनुसार डेबिट करना ही करना है।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि उपायुक्त स्वतः रोजगार, एलडीएम, डी0डी0एम0नाबार्ड, सहित अन्य अधिकारीगण एवं समस्त बैक समन्वयक उपस्थित रहे।

*रायबरेली में पहली बार आयोजित हुआ टैलेंट हंट “बॉलीवुड अवार्ड नाइट”*
सालासर बालाजी महाराज प्रोडक्शन हाउस द्वारा 15 दिसंबर 2025 को शहर के मनिका रोड स्थित होटल प्लेसेंट व्यू में पहली बार भव्य ‘बॉलीवुड अवार्ड नाइट’ का आयोजन किया गया ।
अभिनेता गौरव कुमार और उनकी टीम ने इस कार्यक्रम का आयोजन रायबरेली की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए किया खासतौर पर जो कलाकार आर्थिक कमी के कारण प्लेटफॉर्म न मिलने के कारण पिछड़ जाते हैं, अभिनेता गौरव ने बताया कि इनमें विजेता प्रतिभाओं को फ़िल्मों और वेब सीरीज में काम करने का मौका भी मिलेगा ।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और प्रख्यात अभिनेता गौरव कुमार सृष्टि आयुष सिंगर में जज स्नेह लता जी एक्टिंग में राजेश श्रीवास्तव और डांसिंग के जज में निर्मल जी रहे ।
रायबरेली के सत्य नगर निवासी अभिनेता गौरव कुमार ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से फिल्म उद्योग में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल फ़िल्में हैं , रायबरेली’, ‘संदेह’, ‘नाच बसंती नाच’, ‘दंगल में आई लव यू’, और ‘सीतापुर सीटी ऑफ गैंगस्टर’। इन सफल फिल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाकर दर्शकों के दिलों में अभिनेता गौरव कुमार ने जगह बनाई है। अभिनेता जल्द ही अपनी आने वाली फ़िल्मों ‘सुबेदार’ और ‘लाल दाना’ के माध्यम से बड़े पर्दे पर फिर नज़र आएंगे। जिनका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
इस ‘बॉलीवुड अवार्ड नाइट’ का उद्देश्य रायबरेली के गाँव और गलियों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना था। टैलेंट शो में विजेता रहे …..(सिंगिंग ) ….. शाश्वत तिवारी……(एक्टिंग)… अनुपम शुक्ला……(डांसिंग) । कुबेर मिश्रा निया गुप्ता
प्रोग्राम में एंकर रहे अमित जी आलोक जी
इस विशेष आयोजन को गरिमामय बनाने के लिए मुख्य अतिथि प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ रमेश श्रीवास्तव , विशिष्ट अतिथि श्री रमेश बहादुर सिंह,
डॉ मनीष चौहान, छोटे राजा, हरिहर सिंह, उमेश सिकरिया, शिवकांत शुक्ला विपिन फौजी,प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम के प्रायोजक ….. सालासर बालाजी महाराज प्रोडक्शन हाउस… आयोजक गौरव कुमार
कार्यक्रम समिति के सदस्य
महक अग्रहरि,शिव भोला सोनी दिनेश कुमार श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, हरिओम सोनकर,पूनम रावत, संजू सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता एडवोकेट , ऋषि सिन्हा, प्रशांत वर्मा, गौरव मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

- इकरा इंटर कालेज में बाल विवाह मुक्त अभियान का किया गया आयोजन
पीलीभीत आज महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान व अंतरराष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे के क्रम में इकरा इंटर कॉलेज पीलीभीत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाते हुए कराई गई। जिला मिशन कॉर्डिनेटर द्वारा बालिकाओं को स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने सलाह दी गई व बालिकाओं को एनीमिया रोग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त अभियान के प्रति बच्चों व अध्यापकों को जागरूक करने हेतु पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, जेंडर डिस्क्रिमिनेशन, महिलाओं की स्वास्थ्य प्राथमिकता आदि विषयों पर प्रतियोगिता कराई गई व प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को एजुकेशनल किट वितरित की गई। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह द्वारा कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 व गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। विभाग द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1098,1090,181,1076 तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना , मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना की संपूर्ण जानकारी दी।साथ ही घरेलू हिंसा , बाल विवाह रोकथाम, लैंगिक समानता , दहेज प्रतिषेध रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक व विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
पीलीभीत भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद पीलीभीत में पल्स पोलियो अभियाान 14 दिसम्बर, 2025 के तहत आज दिनांक 13.12.2025 को पोलियो अभियान की रैली का आयोजन किया गया। पल्स पोलियो रैली कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीलीभीत से प्रारम्भ होकर बड़े बाजार होते हुए पुन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के गोष्ठी के रूप में सम्पन्न हुई। पल्स पोलियो रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एस0एम0ओ0 डब्लू0एच0ओ0, प्रतिनिधि यूनिसेफ, जिला समन्वयक, जे0एस0आई0, एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। पोलियो की दवा 1231 बूथों पर एवं दिनांक 15 से 19 दिसम्बर 2025 तक 801 घर-घर टीमों द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। पोलियो अभियान में लगभग 3,70,000 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
- जिला गन्ना अधिकारी ने गुलरिया चीनी मिल के क्रय केन्द्र मुरादपुर द्वितीय का किया निरीक्षण
पीलीभीत – आज गुलरिया चीनी मिल के क्रय केंद्र मुरादपुर द्वितीय का निरीक्षण खुशी राम भार्गव जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत द्वारा किया गया। यह क्रय केंद्र गन्ना विकास समिति पूरनपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ से लखीमपुर खीरी की गुलरिया चीनी मिल गन्ने की खरीद करती है। यह क्रय केंद्र पीलीभीत से 75 किमी की दूरी पर है। क्रय केंद्र पर अब तक 52642.02 कुं गन्ना खरीद की जा चुकी है। क्रय केंद्र पर ई. आर.पी.से नियुक्त तौल लिपिक जयदीप कुमार तौल कार्य कर रहे है। क्रय केंद्र पर सभी अभिलेख पूर्ण पाये गये। क्रय केंद्र पर उपस्थित किसानो से गन्ना उठान, यस. यम.यस.पर्ची और लोडिंग अनलोडिंग के बारे मे वार्ता की गयी। क्रय केंद्र पर चौथे पक्ष के पांचवे कालम की पर्चियों की तौल की जा रही है। जारी इंडेंट के सापेक्ष प्रतिदिन गन्ने की उठान की जा रही है। किसानों द्वारा बताया गया कि लोडिंग अनलोडिंग का कोई भी शुल्क गन्ना किसानों से नहीं लिया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा किसानों को बताया गया की मिनिस्ती यस गन्ना आयुक्त उत्तर ने स्पष्ट निर्देश दिये है कि किसी भी किसान से क्रय केंद्र पर कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। यदि किसी क्रय केंद्र पर लोडिंग अनलोडिंग का शुल्क लिया जायेगा तो सम्बंधित तौल लिपिक, चीनी मिल अध्यासी और ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। किसान भाई किसी भी असुविधा के लिये चीनी मिल एवं विभाग अधिकारियो से तत्काल संपर्क करें। सभी अधिकारियों के सी यू जी नंबर क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध है। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पूरनपुर, गन्ना किसान योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, होरी लाल वर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
- धूमधाम से मनाया गया पीआरडी स्थापना दिवस
पीलीभीत -आज प्रांतीय रक्षक दल विभाग पीलीभीत के द्वारा 11 दिसंबर 2025 को परेड ग्राउंड पुलिस लाइन पीलीभीत में 77वां पीआरडी स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस परेड का मान प्रणाम अभिषेक यादव पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वीकार किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा पीआरडी जवानों का उत्साह वर्धन करते हुए परेड की सराहना की एवं वर्दी की महत्ता को बताते हुए लग्न के साथ ड्यूटी करने एवं अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया। स्थापना दिवस परेड में कुल 69 पीआरडी जवानों ने भाग लिया। जिसमें तीन टोलियों के द्वारा परेड की गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर प्रथम प्रेमपाल के द्वारा किया गया। प्रेम प्रकाश परेड कमांडर द्वितीय, महेंद्र कुमार परेड कमांडर तृतीय रहे। प्रथम टोली का नेतृत्व पीआरडी जवान विपिन कुमार, द्वितीय टोली का नेतृत्व हीरा लाल एवं तृतीय टोली कमांडर श्रीपाल रहें। परेड के उपरांत जवानों की दौड़ प्रतियोगिता एवं रस्सा कसी खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें रूपेंद्र कुमार प्रथम, इवने हसन द्वितीय एवं कमलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में टोली नंबर वन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
पी आर डी जवानों को ट्रेनिंग उपनिरीक्षक बलराम सिंह, इंस्ट्रक्टर मुजम्मिल खान, आदेश कुमार आदि के द्वारा दी गई। कार्यक्रम के आयोजन एवं जवानों की ट्रेनिंग में प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव एवं मेजर पवन कुमार त्यागी का विशेष योगदान रहा। स्थापना दिवस परेड कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव, मेजर पवन कुमार त्यागी, छबिराम सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, इंस्ट्रक्टर आदेश कुमार, पीटीआई प्रदीप कुमार एवं कार्यालय सहायक हेमंत कुमार एवं पीआरडी के जवान उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य हरिओम बाजपेई के द्वारा एवं बैंड संचालन पीआरडी जवान रमेश कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमित कुमार प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा कराया गया एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
- ढकिया के पास सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

दियोरिया /कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर–दियोरिया मार्ग पर मंगलवार देर शाम को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बाइक सवार मेजर सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेजर सिंह किसी काम से बीसलपुर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव ढकिया के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मेजर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। तुरंत निजी वाहन से बीसलपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बेनीपुर–दियोरिया मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। सड़क पर उचित सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इधर, पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई अमित शर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र हरदीप सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगा लिया जाएगा।
- अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने किया फ्लैग मार्च

*जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना न्यूरिया पुलिस बल के साथ थाना न्यूरिया क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया गया।*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम दहिया महोदय द्वारा थाना न्यूरिया क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजारों में क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना न्यूरिया पुलिस बल के साथ* पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल, थानाध्यक्ष थाना न्यूरिया एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
- *पीलीभीत।शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और हर्सोल्लास के साथ सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया।कॉन्ग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी भारतीय राजनीति में त्याग की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गांधी ने सार्वजनिक जीवन में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण तथा समावेशी विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, जिला महासचिव नरेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह मौर्य, नफीसा बी, मुन्नी बेगम, शमशाद हुसैन, कामरान, जिशान हुसैन, परवेज हुसैन, रिजवान मिया,मुशीर अहमद,कमल कुमार गौड़, लेखराज राठौर, इरफान, हरिशंकर, पुष्पेंद्र शुक्ला, बृज किशोर आदि लोग उपस्थित रहे।*
*हेमन्त मिश्र(एडवोकेट)*
*प्रवक्ता-कॉन्ग्रेस-पीलीभीत*
- पीलीभीत पुलिस ने डग्गा मार वाहनों पर की ताबड़तोड़ चलानों की कार्यवाही
पीलीभीत = यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध, अवैध रूप से संचालित व अनुमति से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों, बस अड्डों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया व आज दिनांक 06.12.2025 को प्रभारी यातायात व अन्य यातायात कर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न चौराहों पर वाहन चालक एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया व नियमों का पालन करने हेतु अपील की गयी। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के *126 चालान करते हुए 1,63,000/- रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया व 32 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी।*
- पुलिस लाइंस पीलीभीत पी.आर.डी. स्थापना परेड के लिए अभ्यास शुरू
पीलीभीत जनपद में पीआरडी का 77वाँ स्थापना दिवस 11 दिसंबर को आयोजित किया जाना है। जिसके प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों की अभ्यास परेड शुक्रवार से पुलिस लाइंस पीलीभीत में शुरुआत हो गई। अमित कुमार प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि परेड में तीन टुकड़ियां चलेंगी जिसमें प्रत्येक टुकड़ी में 21 स्वयंसेवक रहेंगे एवं तीन टोली कमांडर होंगे। परेड में लगभग 70 जवान सम्मिलित हो रहे है। जनपद स्तर पर स्थापना परेड आयोजित होने से इसकी व्यापकता एवं सार्थकता को बढ़ावा मिला है। साथ ही जवानों में उत्साह भी बढ़ा है। स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का विशेष सहयोग किया जा रहा है। जनपद में लगभग 400 पीआरडी स्वयंसेवक है। सभी जवान सालभर ड्यूटी पा रहे हैं। पुलिस के साथ मिलकर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था ट्रैफिक व्यवस्था में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं।
- *क्षेत्राधिकारी प्रगती चौहान बीसलपुर ने किया बीसलपुर कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव पीलीभीत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बीसलपुर श्रीमती प्रगति चौहान द्वारा थाना बीसलपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम महोदया द्वारा गार्द की सलामी ली, तद्उपरान्त महोदया द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला/साइबर हैल्पडेस्क एवं हवालात आदि का निरीक्षण किया। महोदया द्वारा समस्त शस्त्र व कारतूसों का जीपी लिस्ट के मुताबिक मिलान किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर को अधि0/कर्म0गण को सामूहिक रूप से साप्ताहिक शस्त्राभ्यास कराने हेतु निर्देशित किया गया। महोदया द्वारा थाना कार्यालय पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली एवं थाना पर तैनात कर्म0गण से उनकी बीटबुक के सम्बन्ध में जानकारी कर आवश्यक निर्देश दिये गये। थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया एवं समस्त अभिलेखों तथा प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने एवं अभिलेखों का रखरखाव सही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर को निर्देशित किया। निस्तारण योग्य लम्बित मालमुकदमाती व लावारिस वाहनों का अभियान चलाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। महोदया द्वारा थाना कार्यालय पर विभिन्न स्रोतों आईजीआरएस,सीएम हेल्पलाइन,डीजी मुख्यालय, जोन,परिक्षेत्र एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त जनशिकायतों के समयवद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया। महोदया द्वारा थाना परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए।
- पीएम कुसुम योजनान्तर्गत प्रदेश के किसान सोलर पम्प लगाकर हो रहे हैं लाभान्वित

पीलीभीत भारत सरकार किसानों को हर तरह की सुविधा फसलोत्पादन के लिए दे रही है। देश के प्रधानमंत्री जी ने किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान यानी कुसुम योजना का ऐलान किया था। जिसके अन्तर्गत किसानों को अपनी भूमि पर सौर ऊर्जा से संचालित नलकूप लगाने हेतु अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में इस योजना को लागू करते हुए किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए सोलर पम्प स्थापित कराए जाने का प्राविधान किया गया है।
प्रदेश सरकार की कुसुम योजना से बिजली की समस्या एवं किसानों की बिजली पर निर्भरता भी दूर हो रही है। प्रदेश के किसान अपनी खाली व बंजर पड़ी जमीन का इस्तेमाल सौर ऊर्जा के लिए कर सकते हैं। किसान सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली को बेच कर अतिरिक्त आमदनी भी कर सकते हैं। कुसुम योजना के अंतर्गत केन्द्र एवं प्रदेश सरकार मिल कर किसानों को अनुदान के रूप में सोलर पम्प की कुल लागत का 60 प्रतिशत दे रहे हैं। इस योजना के संचालन के लिए कृषि विभाग नोडल विभाग नामित है।
भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ न्यू एण्ड रिन्यूवेबल एनर्जी के निर्देशानुसार विभिन्न क्षमता के 7.5 एचपी तक के स्टैण्ड एलोन सोलर पम्प की स्थापना पर सरकार 30 फीसदी केन्द्रांश एवं 30 फीसदी राज्यांश के रूप में कुल 60 फीसदी अनुदान की व्यवस्था की है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने राज्यांश बढ़ा कर गाइडलाइन में दिए गए निर्देशानुसार 2 एचपी और 3 एचपी के सोलर पम्प पर अनुदान 30 प्रतिशत से अधिक दिया जा रहा है।
प्रदेश सरकार की संचालित इस योजनान्तर्गत 1800 वाट 2 एचपी० डीसी सरफेस सोलर पम्प के लिए किसान को 28376 रूपये देना होगा। 3000 वाट 3 एचपी० डीसी सरफेस सोलर पम्प के लिए किसानों को 38,882 रूपये तथा 4800 वाट 5 एचपी० एसी समर्सिबल सोलर पम्प के लिए किसानों को 87020 रूपये देना होगा शेष धनराशि सरकार दे रही है। इस योजनान्तर्गत पम्प के लिए इच्छुक किसान “पहले आओ-पहले पाओष् की तर्ज पर सोलर पम्प के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पी०एम० कुसुम योजनान्तर्गत अब तक 93062 सोलर पम्पों की स्थापना कराई जा चुकी है। इससे किसानों को सिंचाई व अन्य विद्युत उपयोग हेतु सुविधा मिल रही है। चालू वर्ष में भी हजारों सोलर पंप की स्थापना की जा रही है। सोलर पंप लगने से लगभग 1.50 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचन क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। प्रतिवर्ष लगभग 5484 लाख यूनिट बिजली की बचत और कार्बन उत्सर्जन में प्रतिवर्ष 1.26 लाख टन की कमी आ रही है। इसके अलावा डीजल पंप सेट को सोलर पंप में परिवर्तित करने से हर साल लाखों लीटर डीजल की बचत हो रही है। प्रदेश के किसानों के फसल उत्पादन में सिंचाई हेतु सोलर पम्प बहुत ही सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
- जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर की आकस्मिक की छापेमारी

पीलीभीत जिला कृषि अधिकारी नरेन्द्र पाल द्वारा आज रबी सीजन में उर्वरकों की गुणवत्तायुक्त आपूर्ति एवं उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ साथ कृषकों को आवश्यकतानुसार उचित दर पर उर्वरकों का वितरण स्टाक मिलान, सुनिश्चित करने हेतु जनपद में फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापामार कार्यवाही की गयी। जिसमें मै0 दुर्गा खाद भण्डार, जोगराजपुर, राहुल खाद भण्डार, जोगराजपुर, शंकर इंटर प्राईजेज, जोगराजपुर, वर्मा फर्टिलाईजर, जोगराजपुर, जय अम्बे खाद भण्डार, जोगराजपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान पर उपलब्ध उर्वरक का मिलान पी0ओ0एस0 मशीन से करने पर सही पाया गया। विक्रेताओं निर्देशित किया गया कि उर्वरकों की बिक्री पी0ओ0एस0 मशीन से ही की जाये तथा ओवर रेटिंग, टैगिंग न की जाये। मै0 किसान एग्रो टेडर्स, गौरा अपना प्रतिष्ठान बंद कर चले जाने के कारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण नहीं हो सका, जिस कारण उनका उर्वरक प्राधिकार पत्र निरस्त करते हुए उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। किसानों को सुगमता से निर्धारित मूलय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता बिना किसी टैगिंग के कराये जाने के लिए नियमित रूप से औचक छापामार कार्यवाही की जाती रहेगी।
DDR NEWS
By DDR NEWS
दियोरिया थानाध्यक्ष गौतम सिंह का सराहनीय क़दम।
मंदबुद्धि चाचा के साथ रास्ता भटकी मासूम बच्ची को परिवार से मिलाया
दियोरिया कला। दियोरिया कोतवाली के थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने एक सराहनीय कार्य करते हुए रास्ता भटक गई मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिया महुआ निवासी रामसिंह जो कि मंदबुद्धि बताया गया है उसकी भतीजी दिव्या -6 वर्ष अपने चाचा के साथ कहीं घूमने चली गई चाचा मंदबुद्धि होने से रास्ता भटक गया सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने अपनी टीम के साथ छह घंटे में मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके मां बाप के हवाले कर दिया है थानाध्यक्ष गौतम सिंह की इस मानवीय पहल की चारों तरफ सराहना हो रही है।
DDR NEWS CHANNEL

Prev
1

8
Next

किसनपुर हत्या कांड मे शामिल 7 लोगो की हुई ग्रिफ्तारी दियोरिया पुलिस ने मेडिकल करा कर भेजा जेल
जमीनी विवाद मे युवक की हत्या
बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने अपनी विधानसभा मे बहाई विकास की गंगा
17 January 2026
कबिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे लोगो पर हुई कार्यवाही अवैध निर्माण पर चला प्रेशाशन का बुलडोजर
हत्या मे वांछित चल रहे युवकों को बीसलपुर ने राइफल सहित किया ग्रिफ्तार

Prev
1

8
Next

Contact for any Complaint
Deepak Gupta (Chief Editor & Grievance Officer)
Contact: +91 97604 51566
Mail id: deepakgupta02025@gmail.com
Life Style
desh ki khabrein
Videsh Ki khabar
rajniti
Automobiles
Latest Posts
By DDR NEWS
दियोरिया थानाध्यक्ष गौतम सिंह का सराहनीय क़दम।
मंदबुद्धि चाचा के साथ रास्ता भटकी मासूम बच्ची को परिवार से मिलाया
दियोरिया कला। दियोरिया कोतवाली के थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने एक सराहनीय कार्य करते हुए रास्ता भटक गई मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिया महुआ निवासी रामसिंह जो कि मंदबुद्धि बताया गया है उसकी भतीजी दिव्या -6 वर्ष अपने चाचा के साथ कहीं घूमने चली गई चाचा मंदबुद्धि होने से रास्ता भटक गया सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने अपनी टीम के साथ छह घंटे में मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके मां बाप के हवाले कर दिया है थानाध्यक्ष गौतम सिंह की इस मानवीय पहल की चारों तरफ सराहना हो रही है।
By DDR NEWS
लोकेशन पीलीभीत
स्लग–पुलिस की तस्करो से मुठभेड़ तस्करो के पैर मे लगी गोली
एंकर–पीलीभीत पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,गौ तस्कर और पुलिस की हुई मुठभेड़, पुलिस की चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध गौ तस्कर पुलिस को देखकर भागे,पुलिस ने दोनों तस्करों का किया पीछा अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे गौ तस्कर, पुलिस पर जान से करने के नियत से गौ तस्करों ने की फायरिंग,वही पुलिस ने आत्मरक्षा जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों गौ तस्करों के पैरों में मारी गोली,पुलिस ने घायल तस्करों को इलाज के लिए कराया भर्ती,पुलिस ने गौ तस्करों के पास से अवैध शस्त्र गौ कशी के उपकरण किया बरामद,दोनों को तस्करों के खिलाफ दर्जनों मुकदमे है दर्ज,
पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर क्षेत्र मे पुलिस के चेकिंग के दौरान वाइक सवार गौ तस्कर लगे पुलिस को देख कर भागने तभी पुलिस ने किया पीछा पुलिस को पीछा करते देख तस्करो ने पुलिस पर चलाई गोली,जिसके चलते देख जबाबी कारवाई मे पुलिस ने भी चलाई गोली और गौ तस्कर हुए घायल वही घायलों को अस्पताल मे कराया भर्ती,बताते हैं इन तस्करो पर कई मुक़दमे दर्ज हैं और इनकी कुछ समय से पुलिस तलाश मे थी
बाइट–सुकृति माधव मिश्रा पुलिस अधीक्षक पीलीभीत
By DDR NEWS
घुंघचाई पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दुबई में ट्रेनिंग लेकर भारत में चला रहे थे अवैध कॉल सेंट
पीलीभीत।घुंघचाई पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार कर साइबर ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहकर साइबर ठगी का प्रशिक्षण ले चुके थे और भारत लौटने के बाद अवैध कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्षित उर्फ तनिश और आशुतोष कुमार उर्फ आशु के रूप में हुई है। घुंघचाई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से हर्षित उर्फ तनिश को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी आशुतोष कुमार उर्फ आशु को दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र से दबोचा गया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय से की जा रही गोपनीय जांच का परिणाम बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे दुबई गए थे, जहां उन्होंने फर्जी गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने की बाकायदा ट्रेनिंग ली। इस प्रशिक्षण में उन्हें ऑनलाइन गेमिंग और निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाने और उनकी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के तरीके सिखाए गए। भारत लौटने के बाद आरोपियों ने अपने नेटवर्क के सहारे अवैध कॉल सेंटर स्थापित किए और ठगी का संगठित धंधा शुरू कर दिया।
आरोपी सोशल मीडिया, फोन कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें फर्जी गेमिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर ऐप डाउनलोड करता और उस पर बैंक या अन्य निजी जानकारी दर्ज करता, आरोपी तुरंत उस खाते की पूरी जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद कुछ ही समय में पीड़ितों के बैंक खाते खाली कर दिए जाते थे। ठगी का एहसास पीड़ितों को तब होता था, जब खाते से सारी रकम गायब मिलती थी।
घुंघचाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए कई अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें सात हाई-टेक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें बैंक लेनदेन, फर्जी गेमिंग ऐप और ठगी से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल डेटा का गहन विश्लेषण कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कितनी बड़ी रकम की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं और साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
घुंघचाई पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग, निवेश संबंधी ऐप, अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरते।
By DDR NEWS
बिलसंडा ब्लाक की दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5ग्राम प्रधानों को वन मंत्री ने किया सम्मानित।
दियोरिया कला के अजय सिंह बड़ागांव के सचिन गंगवार शामिल।
दियोरिया कला। प्रशासन द्वारा बिलसंडा ब्लाक की ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों की सूची जारी की गई थी जिसमें बड़ागांव के ग्राम प्रधान सचिन गंगवार, जादौपुर नथा के ग्राम प्रधान संजय कुमार, दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह, बेहटी के ग्राम प्रधान नितिन कुमार व ओड़ाझार के ग्राम प्रधान रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार शामिल हैं।
दियोरिया क्षेत्र के दो ग्राम प्रधान सचिन गंगवार बड़ागांव व अजय सिंह दियोरिया कला को उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों की सूची में शामिल किया गया है।
शुक्रवार को बरेली में वन मंत्री अरुण सक्सेना ने पांचों ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया है जिसमें बड़ागांव के ग्राम प्रधान सचिन गंगवार दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह,जादौपुर नथा के ग्राम प्रधान संजय कुमार,बेहटी के ग्राम प्रधान नितिन कुमार,ओड़ाझार के ग्राम प्रधान रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार शामिल हैं।
बड़ागांव निवासी सचिन गंगवार उच्च शिक्षित ग्राम प्रधान हैं सादगी सचिन गंगवार की सबसे बड़ी पहचान है।
दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह भी अपने आप में सादगी की मिसाल कायम किए हुए हैं अपने कार्यकाल में अजय सिंह और सचिन गंगवार द्वारा बिना किसी भेद-भाव के साथ विकास कार्य कराए गए हैं । हर किसी की समस्या सुनकर उसका समाधान करना दोनों ग्राम प्रधानों की दिनचर्या में शामिल है।उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन की सूची में शामिल किए जाने पर क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ने बधाई दी है ।
इसके अलावा दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह एक बड़े फार्मर और राष्ट्रीय शूटर हैं शूटिंग प्रतियोगिता में तमाम पदक हासिल कर चुके हैं।
By DDR NEWS
*वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम सम्पन्न*
आज दिनांक 31.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित समापन कार्यक्रम आज वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज, पीलीभीत में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधायक बरखेड़ा, श्रीमान जिलाधिकारी पीलीभीत एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र/ छात्राओं एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे में वाहन न चलाने एवं मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अवगत कराया गया।
By DDR NEWS
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत के निर्देशन में *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह* के अन्तर्गत जनपदीय/यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध, अवैध रूप से संचालित व अनुमति से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त क्रम में आज दिनांक 06.01.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विधि भूषण मौर्य व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिहं, उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती बर्डिश चतुर्वेदी, प्रभारी यातायात व अन्य यातायात कर्मियों के साथ मिलकर परिवहन विभाग के प्रचार वाहन द्वारा विभिन्न चौराहो पर वाहन चालक एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया व नियमों का पालन करने हेतु अपील की गयी व अभियान चलाकर हेलमेट पहनकर चलने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। गन्ना परिवहन करने वाले ट्रक/ ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेकटर लगाये गये व चालकों को मानक के अनुसार गन्ना परिवहन करने, वाहन के सभी निर्धारित दस्तावेज सम्पूर्ण रखने, ओवरहाइट न चलने, बेल्ट बांधकर गन्ना लेकर चलने व गन्ने के पीछे रिफ्लेक्टरयुक्त लाल कपडे के प्रयोग करने हेतु अपील की गई। *इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 132 चालान करते हुए 1,63,500/- रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया व 36 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी ।*
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from SmartMag about art & design.
Subscribe to DDR NEWS