BREAKING NEWS
- दिओरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता इनामी अभियुक्त को भेजा जेल
- पेड़ पर लटका मिला युवक का शव परिजनों में मचा कोहराम।
- जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र बीसलपुर में किया निरीक्षण।
- विधायक स्पर्धा की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन।
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी का किया औचक निरीक्षण, धान तौल में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज पूरनपुर मण्डी पहंुचकर धान खरीद केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मण्डी में उपस्थित किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि जो भी किसान धान बिक्री हेतु केन्द्रों पर आये उनकी तौल मानक के अनुरूप कराना सुनिश्चित की जाये। किसानों से धान क्रय प्रक्रिया में विलंब न किया जाये। जिन किसानों की धान तौल नहीं हुई उसे शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण लाभ दिया जाये।
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, , मण्डी सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।
मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।
तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।
मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।
- सुभाष हाउस ने जीती चैंपियनशिप, विजेता हुए पुरुस्कृत
फोटो03
संवाद सहयोगी जागरण बीसलपुर
पीलीभीत मार्ग स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में हुई वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिताओं में सुभाष हाउस की टीम ने चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. सी. सेमवाल द्वारा किया गया।
विभिन्न कक्षाओं की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे कक्षा 1 दौड़ प्रतियोगिता में सूर्यांश प्रथम, अथर्व द्वितीय,पार्थ ने तृतीय स्थान,कक्षा 2 स्पून रेस में रिषा प्रथम,फ़ातिमा द्वितीय,रुद्र ने तृतीय,कक्षा 3 दौड़ प्रतियोगिता मेंआयांश प्रथम,अगमदीप द्वितीय,अभिराज ने तृतीय,कक्षा 4 50 मीटर रेस में,देव प्रथम,आयांश द्वितीय,अंश ने तृतीय,कक्षा 5 (50 मीटर रेस में चिराग, दीपक और आदित्य संयुक्त रूप से विजेता रहे।कक्षा 6 सैक रेस में सोफिया प्रथम,स्पर्श द्वितीय,अल्सिफ़ा ने तृतीय,कक्षा 7डंकी रेस में,श्याम, समर, राहुल ने संयुक्त प्रथम स्थान,सहजवीर, रुद्रयांश ने संयुक्त द्वितीय स्थान,सहजदीप, आदर्श ने तृतीय स्थान,कक्षा 8 100 मीटर रेस मेंसुभाष हाउस ने प्रथम,अभय ने द्वितीय,यतिन ने तृतीय,कक्षा 9 (्ले रेस ने बालक वर्ग में,सुभाष हाउस ने प्रथम,टैगोर हाउस ने द्वितीय,गांधी हाउस ने तृतीय,कक्षा 9 रिले रेस बालिका वर्ग में टैगोर हाउस ने प्रथम,सुभाष हाउस ने द्वितीय,नेहरू हाउस ने तृतीय,महिला स्पून रेस में सुधा ने प्रथम,भूमिका द्वितीय,संगीता ने तृतीय प्राप्त किया
संचालन दीप्ती द्वारा किया गया।
- जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ।
पीलीभीत । एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान सम्पूर्ण देश में चलाया जा रहा है, भारत सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित की हैं। आज जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर गांधी सभागार से रवाना किया। प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु जागरूक करेंगे। इस दौरान उप कृषि अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
किसानों में एग्रीटेक योजना के अंतर्गत जागरुकता पैदा करने के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रति किसानों में जागरूकता पैदा करने,फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गांधी सभागार से रवाना किया जो कि गांव गांव जाकर फार्मर रजिस्ट्री में छूटे हुए किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित अवधि 30 नवंबर 2025 तक कराने को प्रेरित करेंगे जिससे किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि आसानी से मिल सके फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि अधिकारी,उप कृषि अधिकारी सहित तमाम उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
- भारतीय चिकत्सा संघ द्वारा चिकत्सा शिविर का सफल आयोजनपीलीभीत
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी का किया औचक निरीक्षण, धान तौल में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश
DDR NEWS
By DDR NEWS
घुंघचाई पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दुबई में ट्रेनिंग लेकर भारत में चला रहे थे अवैध कॉल सेंट
पीलीभीत।घुंघचाई पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार कर साइबर ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहकर साइबर ठगी का प्रशिक्षण ले चुके थे और भारत लौटने के बाद अवैध कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्षित उर्फ तनिश और आशुतोष कुमार उर्फ आशु के रूप में हुई है। घुंघचाई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से हर्षित उर्फ तनिश को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी आशुतोष कुमार उर्फ आशु को दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र से दबोचा गया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय से की जा रही गोपनीय जांच का परिणाम बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे दुबई गए थे, जहां उन्होंने फर्जी गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने की बाकायदा ट्रेनिंग ली। इस प्रशिक्षण में उन्हें ऑनलाइन गेमिंग और निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाने और उनकी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के तरीके सिखाए गए। भारत लौटने के बाद आरोपियों ने अपने नेटवर्क के सहारे अवैध कॉल सेंटर स्थापित किए और ठगी का संगठित धंधा शुरू कर दिया।
आरोपी सोशल मीडिया, फोन कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें फर्जी गेमिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर ऐप डाउनलोड करता और उस पर बैंक या अन्य निजी जानकारी दर्ज करता, आरोपी तुरंत उस खाते की पूरी जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद कुछ ही समय में पीड़ितों के बैंक खाते खाली कर दिए जाते थे। ठगी का एहसास पीड़ितों को तब होता था, जब खाते से सारी रकम गायब मिलती थी।
घुंघचाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए कई अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें सात हाई-टेक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें बैंक लेनदेन, फर्जी गेमिंग ऐप और ठगी से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल डेटा का गहन विश्लेषण कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कितनी बड़ी रकम की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं और साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
घुंघचाई पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग, निवेश संबंधी ऐप, अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरते।
DDR NEWS CHANNEL

Prev
1

7
Next

17 January 2026
कबिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे लोगो पर हुई कार्यवाही अवैध निर्माण पर चला प्रेशाशन का बुलडोजर
हत्या मे वांछित चल रहे युवकों को बीसलपुर ने राइफल सहित किया ग्रिफ्तार
पीलीभीत मे गौ कशी के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंह जबाबी फाइरिंग मे आरोपी बिलाल के पैर मे लगी गोली
पीलीभीत एक ग्राम मे घर के बरामदे मे सो रही महिला के साथ दो लोगो ने किया दुष्कर्म
किस के सर सज सकता है पीलीभीत के जिला अध्यक्ष का ताज देखिए ddr news पर

Prev
1

7
Next

Contact for any Complaint
Deepak Gupta (Chief Editor & Grievance Officer)
Contact: +91 97604 51566
Mail id: deepakgupta02025@gmail.com
Life Style
desh ki khabrein
17 साल पहले हत्या में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त को जेल भेजा।दियोरिया…
Videsh Ki khabar
17 साल पहले हत्या में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त को जेल भेजा।दियोरिया…
rajniti
Automobiles
Latest Posts
By DDR NEWS
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी नाइलिट विस्तार केन्द्र प्रयोगशाला का किया उद्घाटन
प्रयोगशाला में तैयार किए गये तकनीकी माडल को देखा एवं प्राप्त की जानकारी
सम्मेलन में उपस्थित छात्र/छात्राओं व किसानों को दी तकनीक की जानकारी
नाइलिट का सहयोग करने वाले प्रधानाचार्यों, सी0सी0सी0 पूर्ण कर चुके छात्र/छात्राओं को किया सम्मानित
जॉब आफर के 13 लाभार्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, ड्रोन स्टार्टअप के 03 संस्थाओं को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित
नाइलिट केलेण्डर का किया विमोचन
पीलीभीत भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के अंतर्गत कार्यरत अटल बिहारी वाजपेयी नाइलिट विस्तार केंद्र, पीलीभीत द्वारा आज राजकीय ड्रमण्ड इंटर कालेज परिसर में एक दिवसीय प्रौद्योगिकी एवं कौशल विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं के मध्य प्रौद्योगिकी आधारित कौशल विकास, नवाचार तथा उद्यमिता को प्रोत्साहन प्रदान करना रहा।
माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी नाइलिट विस्तार केन्द्र पीलीभीत इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रयोगशाला में तैयार किए गए तकनीकी मॉडल को देखा एवं उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने क्लास रूम में पहुंचकर सी0सी0सी0 एवं ओ लेवल के छात्र/छात्राओं से बात की तथा उनसे भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल फ्रॉड की रोकथाम, डेटा सुरक्षा, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं उभरते साइबर खतरों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।
आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन माननीय राज्यमंत्री, वणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नाइलिट के निदेशक, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, नगर मजिस्टेªट, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, पीसीयू के चेयरमैन सुरेश गंगवार, चेयरमैन डॉ0 आस्था अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विद्यायक किशनलाल, राजपूत, अन्य समान्नित जन प्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी, शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य/प्रतिनिधि, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, स्टार्टअप उद्यमी तथा नाइलिट के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षुओं एवं स्थानीय युवाओं ने सहभागिता की। यह कार्यशाला छात्रों, शिक्षकों, सरकारी अधिकारियों एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री, वणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद जी ने उभरती प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ड्रोन प्रौद्योगिकी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) एवं साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक तकनीकें शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने, औद्योगिक दक्षता बढ़ाने तथा युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करने में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास ही भारत को वैश्विक प्रौद्योगिकी नेतृत्व की दिशा में आगे ले जाएगा।
माननीय मंत्री जी ने डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि नाइलिट जैसे संस्थान नीति और क्रियान्वयन के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा उन्नत तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास को देश के दूरदराज एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईओटी प्रयोगशाला पीलीभीत एवं आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। इस प्रयोगशाला के माध्यम से छात्रों को स्मार्ट सेंसर, एम्बेडेड सिस्टम, ऑटोमेशन एवं रियल-टाइम आईओटी अनुप्रयोगों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
सम्मेलन के दौरान ड्रोन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्यरत स्टार्टअप कंपनियों द्वारा प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इन स्टार्टअप्स ने कृषि में फसल निगरानी, कीटनाशक छिड़काव, भूमि सर्वेक्षण, मानचित्रण, आपदा प्रबंधन, निगरानी तथा लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक के विविध उपयोगों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी ने प्रतिभागियों को वास्तविक अनुप्रयोगों की जानकारी प्रदान करते हुए नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा दिया।
इसके साथ ही मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार ने नाइलिट को सहयोग करने वाले प्रधानाचार्यो व सी0सी0सी0 पूर्ण कर चुके छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। जॉब आफर के 13 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये गये। ड्रोन स्टर्टाअप के 03 संस्थाओं को प्रमाणपत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नाइलिट केलेण्डर का विमोचन किया गया।
By DDR NEWS
*बिलसंडा में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और अग्निवीर सैनिक सम्मान समारोह*
बिलसंडा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की पहल पर एक शानदार नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों मरीजों ने अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लिया। मौसम खराब होने के बावजूद लोगों का उत्साह देखकर लग रहा था कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है!
इस मौके पर नव चयनित आठ अग्निवीर सैनिकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने देश सेवा के लिए अपना नाम कमाया है। महंत योगी हनुमान नाथ जी ने शिविर का उद्घाटन किया और वीर जवानों को बधाई दी।
शिविर में डॉ. गंगा शील अस्पताल, बरेली की टीम ने मरीजों की जांच की और निःशुल्क दवाएं दीं। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अवनीश जायसवाल, महामंत्री मो रेहान, युवा अध्यक्ष बबलू भोजवाल, समाज सेवी अनिल सिंह फौजी, राहुल सिंघल, अंकित जायसवाल, सुरेश गुप्ता, समाजसेवी मुकेश सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
By DDR NEWS
पीलीभीत पुलिस ने डग्गामार वाहनों पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही
यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध, अवैध रूप से संचालित व अनुमति से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों, बस अड्डों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया व आज दिनांक 19.12.2025 को प्रभारी यातायात व अन्य यातायात कर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न चौराहों पर वाहन चालक एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया व नियमों का पालन करने हेतु अपील की गयी। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के *58 चालान करते हुए 86,500/- रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया व 16 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी।*
By DDR NEWS
कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एआरटीओ ने चलाया जागरूकता अभियान
पीलीभीत कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एआरटीओ वीरेंद्र सिंह द्वारा आज पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर सराई सुंदरपुर स्थित टोल प्लाजा पर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें उक्त टोल से गुजर रहे वाहन चालकों को कोहरे में सुरक्षित वाहन संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सुरक्षित परिवहन के अंतर्गत उन्हें बताया गया कि कोहरे में अपने वाहनों को किस प्रकार संचालित करें कि कोई दुर्घटना दुर्घटना घटित न होने पाए। वाहन चालकों को बताया गया कि कोहरे एवं अंधेरे में वाहन चलाते समय वाहन की आगे एवं पीछे की लाइट चालू रखें तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगायें, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में वाहन की प्रकाश व्यवस्था खराब होने पर रिफ्लेक्टिव टेप के द्वारा वाहन अन्य वाहनों को दिखते रहें एवं टकराव की स्थिति न बनने पाए।
वाहन संचालन से पहले वाहन की लाइट्स ब्रेक लाइट इत्यादि अवश्य जांच कर ली जाये। मुख्य मार्ग पर एवं नो पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन कदापि खड़े ना करें उचित खाली स्थान देखकर ही वाहन खड़े किए जाएं। क्योंकि मुख्य मार्गों पर खड़े वाहनों में पीछे से आ रहे वाहनों की टकराव की संभावना बनी रहती है।
जागरूकता अभियान के दौरान वाहन चालकों को कोहरे से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। उक्त जागरूकता अभियान के अतिरिक्त एआरटीओ द्वारा हाईवे किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े चार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। इसी प्रकार एक वाहन जोकि बिना रिफ्लेक्टिव टेप लगाए संचालित होते पाया गया उसके विरुद्ध चालान एवं तीन ऐसे वाहन जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया था और संचालित हो रहे थे के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
By DDR NEWS
बरखेड़ा के सचिव पूरनपुर की फर्मों को कर रहे भुगतान,विल सोशल मीडिया पर वायरल।
पीलीभीत। बरखेड़ा ब्लाक में तैनात सचिव करनसिंह नवियाल द्वारा खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है सचिव द्वारा भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए रविवार की छुट्टी पर भी ग्राम पंचायत में जाकर भुगतान लगाया गया नीजी स्वार्थ के कारण संडे मंडे सव सही हो जाता है जवकि कोई अन्य काम होने पर छुट्टी का सवाल दे दिया जाता है सचिव नवियाल द्वारा ग्राम पंचायत ज्योराह में कई वहारी फर्मों के नाम भुगतान लगाया जिसमें रामनगर पूरनपुर की सांई फर्म को आंगनबाड़ी किट के नाम पर 26785 का भुगतान किया वहीं आई हाक कंपनी नोएडा को 15000 का भुगतान किया इसके अलावा ललौरीखेड़ा की फर्म पीपीएस प्रोडक्शन को एक 46492 के एक विल पर तीन वार में 139476 का भुगतान कर डाला । इस तरह से कायदे कानून ताक पर रखकर खुलेआम सरकार के आदेशों की परवाह किए वगैर विकास के लिए आए पैसे को वंदरवाट कर लिया गया
By DDR NEWS
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्रीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई सम्पन्न।
बैंक कर्मी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से खाताधारकों को करें लाभान्वित-मुख्य विकास अधिकारी
पीलीभीत मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्रीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक गाँधी सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ऋण जमा अनुपात की बैंकवार समीक्षा की गई और जिला समन्वयकों को आरबीआई के मानक के अनुरूप ऋण जमानुपात लाने के निर्देश दिये गये। बैठक में वार्षिक ऋण योजना तिमाहीवार लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धि, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री युवा उद्यमी योजना, कृषि आधारभूत संरचना निधि के अन्तर्गत प्रगति आदि की बैंकवार समीक्षा करते हुये योजनाओं में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिये गये। विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों को प्रेषित की गयी ऋण पत्रावलियों की गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देश दिये गए।
सभी बैंक के जिला समन्वयकों को निर्देश दिये गये कि वे जनपद में कार्यरत अपने समस्त शाखा प्रबन्धकों को निर्देशित करें, कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित प्रेषित की गई पत्रावलियों का ससमय निस्तारण करें। बैंकों के गैर निष्पादित आस्तियों की वसूली पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का आमजन को अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने हेतु प्रचार प्रसार कराने के लिए जिला समन्वयकों को निर्देश दिये गए।
बैठक में उप कृषि निदेशक राम मिलन परिहार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बहुत महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना के अंतर्गत सभी बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर को निर्देश दिए कि रबी 2025-26 में किसानों का प्रीमियम उनके खातों से 31 दिसम्बर तक किया जाना चाहिए़ और साथ ही साथ जिन खातों से प्रीमियम डेबिट हो उनका छब्प्च् पोर्टल चउइिलण्हवअण्पद पर एंट्री अवश्य कर दें। अगर किसी किसान का प्रीमियम नहीं काटा और उसका किसी कारण उसकी फसल को नुकसान हुआ तो उस किसान की फ़सल की क्षतिपूर्ति बैंक मैनेजर की होगी। अगर कोई किसान 24 दिसम्बर तक लिखित में ऑप्ट आउट फॉर्म सबमिट करता है और पोर्टल पर मैसेज के द्वारा ऑप्ट आउट किया है उनका प्रीमियम डेबिट नहीं करना है। अन्यथा सभी एक्टिव ज्ञब्ब् खातों का प्रीमियम गवर्नमेंट गाईडलाइन के अनुसार डेबिट करना ही करना है।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि उपायुक्त स्वतः रोजगार, एलडीएम, डी0डी0एम0नाबार्ड, सहित अन्य अधिकारीगण एवं समस्त बैक समन्वयक उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from SmartMag about art & design.
Subscribe to DDR NEWS