पकड़िया बिंदुआ के मनोज कुमार के परिजनों को विधायक ने सौंपा चार लाख का चेक।बीसलपुर । 17 सितंबर शाम मधवापुर बाजार से लौटते समय ईंटगांव रजवाह नहर में गिरने से हादसे में जान गंवाने वाले पकड़िया बिंदुआ निवासी मनोज कुमार के परिजनों को विधायक ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। बीते दिनों सड़क हादसे में मनोज कुमार की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। शासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में विधायक विवेक वर्मा और तहसीलदार हबीब उर्रहमान ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें चार लाख रुपये का चेक सौंपा और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। आर्थिक सहायता का उद्देश्य परिवार को कुछ राहत पहुंचाना है। चेक मिलने के बाद परिजनों ने शासन और प्रशासन का आभार जताया। विधायक ने अधिकारियों से भी पीड़ित परिवार की आवश्यक मदद सुनिश्चित करने को कहा।September 29, 2026
जंगल के बैरियर से निकल रही जंगली लकड़ी, निगरानी करने वालों पर ही उठे सवाल।बीसलपुर। जंगल के बैरियर से लगातार जंगली लकड़ी बाहर निकल रही है और सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस बैरियर का काम जंगल से लकड़ी की अवैध निकासी पर रोक लगाना है, उसी रास्ते से लकड़ियां आखिर बाहर कैसे पहुंच रही हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों के दावों पर भरोसा करें तो जंगल की रखवाली करने वाले ही अपनी निगरानी में साइकिलों के जरिए लकड़ी बाहर निकलने दे रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। दियोरिया जंगल से लगातार साइकिलों पर लकड़ी निकाले जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को जंगल में सफाई के नाम पर लकड़ी ले जाने की अनुमति दी जाती है। वहीं कुछ सूत्र प्रति साइकिल रुपये वसूले जाने का भी दावा कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि लकड़ी निकालने की अनुमति नियमों के तहत है तो इसकी बाकायदा एंट्री, रिकॉर्ड और निगरानी क्यों नहीं दिखाई देती? सबसे गंभीर सवाल वन क्षेत्र के बैरियर को लेकर है। बताया जा रहा है कि लकड़ी लदी साइकिलें बैरियर से होकर गुजरती हैं। यदि वहां जांच और पूछताछ की व्यवस्था है तो फिर लगातार लकड़ी बाहर निकलने का सिलसिला कैसे जारी है?lस्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो जंगल की हरियाली पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। अब निगाहें वन विभाग के अधिकारियों पर हैं कि वे इन आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाते हैं या नहीं।September 25, 2026
पीलीभीत मे नदी किनारे मिला नर कंकाल पुलिस जांच मे जुटी मृतक की पहचान के लिए गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिसबरखेड़ा/पीलीभीत थाना बरखेड़ा क्षेत्र में देवहा नदी किनारे एक नर कंकाल मिलने की खबर फैलते ही नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षेत्र के सिमरिया ताराचंद्र गांव में बुधवार सुबह 9 बजे गांव के कुछ लोग देवहा नदी की ओर गए थे। तभी उनकी नजर नदी किनारे पड़े नर कंकाल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को दूर कर नर कंकाल को कब्जे में लिया। जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह कंकाल करीब एक महीने पुराना है। शरीर पूरी तरह गल चुका है जिससे मौके पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई। बरखेड़ा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर लगता है कि यह कंकाल नदी के तेज बहाव में बहकर यहां किनारे आ गया है। कंकाल काफी पुराना और पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है। मृतक की पहचान के लिए पीलीभीत और आसपास के जिलों के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट भी जांची जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और मृतक की पहचान हो सकेगी।September 16, 2026
By DDR NEWSApril 15, 2026मरौरी ब्लॉक में नारी शक्ति सम्मेलन सम्पन्न, 33% आरक्षण पर जोरफिर भी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर उठे सवालयुवा हस्ताक्षर ब्यूरो पीलीभीत।बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मरौरी ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य रहे।गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए 33% आरक्षण का निर्णय ऐतिहासिक है, जो राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा देगा।ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया गया है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।जिला उपाध्यक्ष रेखा परिहार ने कहा कि संसद में महिलाओं की 33% भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक मजबूत और संतुलित होगा।शासन-नामित महिला सभासद पंकज तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, अपितु राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी भी है। किसी भी समाज की प्रगति का वास्तविक आकलन वहाँ की महिलाओं की स्थिति, शिक्षा और स्वावलंबन से किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है। परंतु इन योजनाओं की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी प्रत्येक महिला तक पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ पहुंचे।पंकज तिवारी ने विशेष रूप से बल देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास ही वह माध्यम हैं, जिनसे नारी अपने व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान कर सकती है।अंत में उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल नारों और आयोजनों तक सीमित न रहकर, व्यवहारिक रूप में समाज के प्रत्येक स्तर पर दिखाई देना चाहिए—तभी एक सशक्त और समतामूलक राष्ट्र का निर्माण संभव है।हालांकि, सम्मेलन के बीच बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर भी सवाल उठते नजर आए। कई उपस्थित महिलाओं में ही अपनी बेटियों की शिक्षा एवं भविष्य की चिन्ता दिखी बल्कि वह सभी आपस में कानाफूसी करती नजर आईं। इसलिए बेशक यह भी विचारणीय है कि कागजों और मंचों पर योजनाओं की सफलता के दावे भले ही किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत में आज भी कई क्षेत्रों में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण अधूरा है। यही कारण है कि जगह -जगह सवाल उठते हैँ कि आखिर कार्यक्रमों, कागजों, फोटो और वीडियो के इस धोखा देने बाले दौर में—बेटियों की वास्तविक स्थिति पर जोरदार आवाज कौन बुलंद करेगा?इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता आयुष मिश्रा जिला मंत्री रेनू राज, पंकज तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा, अनीता चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।By DDR NEWSApril 15, 20260