20 वर्ष पुरानी समस्या का समाधान, शिव नगर कॉलोनी व गांधी स्टेडियम में नई सड़कों का लोकार्पणपीलीभीत। नगर पालिका परिषद, पीलीभीत द्वारा वार्ड संख्या-1 स्थित शिव नगर कॉलोनी (आईटीआई के सामने) सड़क निर्माण तथा गांधी स्टेडियम में मुख्य द्वार से बैडमिंटन कोर्ट तक निर्मित सड़क का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने किया।इस अवसर पर डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि शिव नगर कॉलोनी का मार्ग लगभग 20 वर्षों से जर्जर अवस्था में था। सड़क उखड़ी हुई होने के कारण बरसात में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती थी, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने बताया कि गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य द्वार से बैडमिंटन कोर्ट तक सड़क का निर्माण कराया गया है। पहले यहां का मार्ग फिसलन भरा होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी होती थी, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, निर्मल सिंह, विपिन गंगवार, शिवम श्रीवास्तव, सुरेश लोधी, अनस अंसारी, विकास बाबू, विपिन त्यागी, चेतन गंगवार, मोनू मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश गौड़, कमलेश वर्मा, दिनेश कुमार, जगदीश सक्सेना, अशोक राजा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक साबिर अली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।July 17, 2026

प्राकृतिक खेती के क्षेत्र नाबार्ड की ओर से पीलीभीत के प्रगति शील किसान पूर्व सैनिक अनिल सिंह ने आचार्य नरेन्द्र देव क़ृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त किया जनपद पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक के मरौरी खास के प्रगतिशील किसान अनिल सिंह ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्राकृतिक खेती एवं उर्वरकों के उचित प्रबंधन के बारे में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया विश्वविद्यालय की ओर डॉ अनिल कुमार प्रक्षेत्र प्रबंधक, डॉ सौरभ वर्मा द्वारा हॉर्टिकल्चर के बारे में डाक्टर आरसी वर्मा,कृषि विज्ञान केंद्र अमेठी द्वारा पशुपालन के बारे में डॉ लाल पंकज सिंह द्वारा प्राकृतिक रूप से बनाए जाने वाले उर्वरकों के बारे में डॉ एस के सिंह द्वारा कृषि इकोनॉमी के बारे में डॉ जयवीर सिंह द्वारा विभिन्न प्रजाति की पौधशाला के बारे में ब डाक्टर एसपी सिंह द्वारा प्राकृतिक कृषि में प्रयोग होने वाले बीजा अमृत, जीवामृत, घनजीवा अमृत दस्परणीय,अग्नेय अस्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि उर्वरकों के बनाने की विधि को सीखाJune 6, 2026
By DDR NEWSApril 15, 2026मरौरी ब्लॉक में नारी शक्ति सम्मेलन सम्पन्न, 33% आरक्षण पर जोरफिर भी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर उठे सवालयुवा हस्ताक्षर ब्यूरो पीलीभीत।बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मरौरी ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य रहे।गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए 33% आरक्षण का निर्णय ऐतिहासिक है, जो राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा देगा।ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया गया है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।जिला उपाध्यक्ष रेखा परिहार ने कहा कि संसद में महिलाओं की 33% भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक मजबूत और संतुलित होगा।शासन-नामित महिला सभासद पंकज तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, अपितु राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी भी है। किसी भी समाज की प्रगति का वास्तविक आकलन वहाँ की महिलाओं की स्थिति, शिक्षा और स्वावलंबन से किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है। परंतु इन योजनाओं की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी प्रत्येक महिला तक पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ पहुंचे।पंकज तिवारी ने विशेष रूप से बल देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास ही वह माध्यम हैं, जिनसे नारी अपने व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान कर सकती है।अंत में उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल नारों और आयोजनों तक सीमित न रहकर, व्यवहारिक रूप में समाज के प्रत्येक स्तर पर दिखाई देना चाहिए—तभी एक सशक्त और समतामूलक राष्ट्र का निर्माण संभव है।हालांकि, सम्मेलन के बीच बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर भी सवाल उठते नजर आए। कई उपस्थित महिलाओं में ही अपनी बेटियों की शिक्षा एवं भविष्य की चिन्ता दिखी बल्कि वह सभी आपस में कानाफूसी करती नजर आईं। इसलिए बेशक यह भी विचारणीय है कि कागजों और मंचों पर योजनाओं की सफलता के दावे भले ही किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत में आज भी कई क्षेत्रों में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण अधूरा है। यही कारण है कि जगह -जगह सवाल उठते हैँ कि आखिर कार्यक्रमों, कागजों, फोटो और वीडियो के इस धोखा देने बाले दौर में—बेटियों की वास्तविक स्थिति पर जोरदार आवाज कौन बुलंद करेगा?इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता आयुष मिश्रा जिला मंत्री रेनू राज, पंकज तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा, अनीता चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।By DDR NEWSApril 15, 20260