BREAKING NEWS
- पेड़ पर लटका मिला युवक का शव परिजनों में मचा कोहराम।
- जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र बीसलपुर में किया निरीक्षण।
- विधायक स्पर्धा की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन।
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी का किया औचक निरीक्षण, धान तौल में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज पूरनपुर मण्डी पहंुचकर धान खरीद केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मण्डी में उपस्थित किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि जो भी किसान धान बिक्री हेतु केन्द्रों पर आये उनकी तौल मानक के अनुरूप कराना सुनिश्चित की जाये। किसानों से धान क्रय प्रक्रिया में विलंब न किया जाये। जिन किसानों की धान तौल नहीं हुई उसे शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण लाभ दिया जाये।
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, , मण्डी सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।
मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।
तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।
मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।
- सुभाष हाउस ने जीती चैंपियनशिप, विजेता हुए पुरुस्कृत
फोटो03
संवाद सहयोगी जागरण बीसलपुर
पीलीभीत मार्ग स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में हुई वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिताओं में सुभाष हाउस की टीम ने चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. सी. सेमवाल द्वारा किया गया।
विभिन्न कक्षाओं की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे कक्षा 1 दौड़ प्रतियोगिता में सूर्यांश प्रथम, अथर्व द्वितीय,पार्थ ने तृतीय स्थान,कक्षा 2 स्पून रेस में रिषा प्रथम,फ़ातिमा द्वितीय,रुद्र ने तृतीय,कक्षा 3 दौड़ प्रतियोगिता मेंआयांश प्रथम,अगमदीप द्वितीय,अभिराज ने तृतीय,कक्षा 4 50 मीटर रेस में,देव प्रथम,आयांश द्वितीय,अंश ने तृतीय,कक्षा 5 (50 मीटर रेस में चिराग, दीपक और आदित्य संयुक्त रूप से विजेता रहे।कक्षा 6 सैक रेस में सोफिया प्रथम,स्पर्श द्वितीय,अल्सिफ़ा ने तृतीय,कक्षा 7डंकी रेस में,श्याम, समर, राहुल ने संयुक्त प्रथम स्थान,सहजवीर, रुद्रयांश ने संयुक्त द्वितीय स्थान,सहजदीप, आदर्श ने तृतीय स्थान,कक्षा 8 100 मीटर रेस मेंसुभाष हाउस ने प्रथम,अभय ने द्वितीय,यतिन ने तृतीय,कक्षा 9 (्ले रेस ने बालक वर्ग में,सुभाष हाउस ने प्रथम,टैगोर हाउस ने द्वितीय,गांधी हाउस ने तृतीय,कक्षा 9 रिले रेस बालिका वर्ग में टैगोर हाउस ने प्रथम,सुभाष हाउस ने द्वितीय,नेहरू हाउस ने तृतीय,महिला स्पून रेस में सुधा ने प्रथम,भूमिका द्वितीय,संगीता ने तृतीय प्राप्त किया
संचालन दीप्ती द्वारा किया गया।
- जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ।
पीलीभीत । एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान सम्पूर्ण देश में चलाया जा रहा है, भारत सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित की हैं। आज जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर गांधी सभागार से रवाना किया। प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु जागरूक करेंगे। इस दौरान उप कृषि अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
किसानों में एग्रीटेक योजना के अंतर्गत जागरुकता पैदा करने के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रति किसानों में जागरूकता पैदा करने,फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गांधी सभागार से रवाना किया जो कि गांव गांव जाकर फार्मर रजिस्ट्री में छूटे हुए किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित अवधि 30 नवंबर 2025 तक कराने को प्रेरित करेंगे जिससे किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि आसानी से मिल सके फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि अधिकारी,उप कृषि अधिकारी सहित तमाम उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
- भारतीय चिकत्सा संघ द्वारा चिकत्सा शिविर का सफल आयोजनपीलीभीत
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी का किया औचक निरीक्षण, धान तौल में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश
- घुंघचाई पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित भेजा जेल।घुंघचाई पुलिस ने दो अभियुक्तों नदीम पुत्र सलीम उर्फ बाबा घुइया निवासी ग्राम शेरपुर कला को मुरली खेड़ा गुरुद्वारा के पास एक अदद अवैध तमंचा 12 वोर व एक जिंदा कारतूस, अकील मास्टर पुत्र इब्राहीम निवासी मोहल्ला कुरैशियान शेरपुर कला पूरनपुर कलाभोज सिमराया तिराहे के पास गिरफ्तार कर एक अदद तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बताया गया है कि उक्त अपराधियों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है दोनों पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
DDR NEWS
By DDR NEWS
घुंघचाई पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दुबई में ट्रेनिंग लेकर भारत में चला रहे थे अवैध कॉल सेंट
पीलीभीत।घुंघचाई पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार कर साइबर ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहकर साइबर ठगी का प्रशिक्षण ले चुके थे और भारत लौटने के बाद अवैध कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्षित उर्फ तनिश और आशुतोष कुमार उर्फ आशु के रूप में हुई है। घुंघचाई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से हर्षित उर्फ तनिश को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी आशुतोष कुमार उर्फ आशु को दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र से दबोचा गया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय से की जा रही गोपनीय जांच का परिणाम बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे दुबई गए थे, जहां उन्होंने फर्जी गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने की बाकायदा ट्रेनिंग ली। इस प्रशिक्षण में उन्हें ऑनलाइन गेमिंग और निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाने और उनकी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के तरीके सिखाए गए। भारत लौटने के बाद आरोपियों ने अपने नेटवर्क के सहारे अवैध कॉल सेंटर स्थापित किए और ठगी का संगठित धंधा शुरू कर दिया।
आरोपी सोशल मीडिया, फोन कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें फर्जी गेमिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर ऐप डाउनलोड करता और उस पर बैंक या अन्य निजी जानकारी दर्ज करता, आरोपी तुरंत उस खाते की पूरी जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद कुछ ही समय में पीड़ितों के बैंक खाते खाली कर दिए जाते थे। ठगी का एहसास पीड़ितों को तब होता था, जब खाते से सारी रकम गायब मिलती थी।
घुंघचाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए कई अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें सात हाई-टेक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें बैंक लेनदेन, फर्जी गेमिंग ऐप और ठगी से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल डेटा का गहन विश्लेषण कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कितनी बड़ी रकम की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं और साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
घुंघचाई पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग, निवेश संबंधी ऐप, अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरते।
DDR NEWS CHANNEL

Prev
1

7
Next

17 January 2026
कबिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे लोगो पर हुई कार्यवाही अवैध निर्माण पर चला प्रेशाशन का बुलडोजर
हत्या मे वांछित चल रहे युवकों को बीसलपुर ने राइफल सहित किया ग्रिफ्तार
पीलीभीत मे गौ कशी के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंह जबाबी फाइरिंग मे आरोपी बिलाल के पैर मे लगी गोली
पीलीभीत एक ग्राम मे घर के बरामदे मे सो रही महिला के साथ दो लोगो ने किया दुष्कर्म
किस के सर सज सकता है पीलीभीत के जिला अध्यक्ष का ताज देखिए ddr news पर

Prev
1

7
Next

Contact for any Complaint
Deepak Gupta (Chief Editor & Grievance Officer)
Contact: +91 97604 51566
Mail id: deepakgupta02025@gmail.com
Life Style
desh ki khabrein
Videsh Ki khabar
rajniti
Automobiles
Latest Posts
By DDR NEWS
पूरनपुर पीलीभीत नेशनल हाईवे 730 के खमरिया पट्टी के तरह के पास ट्रक और ब्रेजा कार में जबरदस्त टक्कर l
ट्रक तेज रफ्तार से पीलीभीत की तरफ से आ रही थी l
ट्रक की टक्कर से ब्रेज़ा कार उड़ते हुए पीछे से आ रही मोटरसाइकिल पर जाकर टकराई l
बाइक चालक और बाइक पर बैठी उसकी छोटी पुत्री भयंकर एक्सीडेंट से हुयी गंभीर रूप से घायल l
बाइक सवार की सात आठ बरस की बेटी ब्रेजा की टक्कर से गिरी दूर जाकर टूट गया पैर
बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी व दोनों पैरों से खून से लटपट टांगे टूटी
रहागीरों ने बाइक सवार व उसकी पुत्री को उठाकर 112 पर फोन करके मौके पर बुलाई पुलिस
बाइक सवार व उसकी पुत्री की नाजुक हालत को देखकर 108 पर फोन करके बुलाई एम्बुलेंस l
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेजा l
Reporter- जसवंत कुमार
Ddr news
संवाददाता -पीलीभीत
By DDR NEWS
पंसड़ी हत्याकांड के सभी आठ आरोपी गिरफ्तार।
दियोरिया कला। मंगलवार शाम को एक पुरानी रंजिश को लेकर हुए हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को मानपुर चौराहे से तथा पांच आरोपियों को मनपुरा चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मंगलवार शाम को गांव पंसड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिस पर पिछले मुकदमे में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, बीट आरक्षी अखिलेश यादव को निलंबित कर दिया और कंबोज नगर के चौकी प्रभारी गौतम सिंह को दियोरिया कोतवाली की कमान सौंपी तथा मृतक के अंतिम संस्कार से पहले सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए नवागत थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने मुरारी लाल, मेवाराम, बादशाह, राम औतार, अमन, शिवम, सूरज पाल एवं आशीष की मां सहित सभी आठ अभियुक्तों में से तीन को मानपुर चौराहे तथा पांच अभियुक्तों को मनपुरा चौराहे से अवैध असलहा राइफल सहित गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मा न्यायालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि पंसड़ी हत्याकांड में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है मेडिकल परीक्षण के उपरांत सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
By DDR NEWS
पति ने धोखाधड़ी से की दूसरी शादी। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग।
दियोरिया कला। पति ने अदालत में चल रहे मुकदमे को नजरंदाज करते हुए धोखाधड़ी से दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी निवासी सुमन देवी पुत्री बाबूराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी शादी 2012 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ सोंधा गौंटिया निवासी वेदप्रकाश पुत्र रामभजन के साथ हुई थी जिसमें उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था अब ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं परेशान होकर महिला ने मुकदमा अपराध संख्या 135/2019 न्यायालय में दायर किया है जो कि विचाराधीन है इसके बावजूद पति वेदप्रकाश ने धोखाधड़ी कर दूसरी शादी कर पीड़िता को नोएडा में छोड़ दिया है उसके दो बच्चे हैं महिला अब बेसहारा है महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
By DDR NEWS
महिला कल्याण विभाग द्वारा दहेज प्रतिषेध दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
आज महिला कल्याण विभाग के अजीत सिंह द्वारा दहेज प्रतिषेध दिवस कार्यक्रम का आयोजन डॉ राम मनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज ललौरी खेड़ा पीलीभीत मे किया गया। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह द्वारा बालिकाओं को दहेज न लेने व न देने के प्रति बालिकाओं व विद्यालय के स्टाफ को जागरूक किया गया। साथ ही बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के अंतर्गत समस्त छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे- मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, दत्तक ग्रहण के कार्यप्रणाली एवं उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में समस्त छात्राओं को जागरूक किया गया तथा समस्त बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर्स 181, 1090, 1076, 112, 108, 1098 तथा महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
By DDR NEWS
पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर की मारपीट, छत पर खड़े युवक को लगी गोली हुई मौत।
सात महीने पहले छात्रा से छेड़छाड़ पर हुआ था विवाद।
पुलिस ने आठ लोगों पर दर्ज किया था मुकदमा।
घर में घुसकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने किया हमला।
दियोरिया कला। गांव पंसड़ी में सात महीने पहले छात्रा के साथ हुए छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई।
शाम छः बजे राइफल और अवैध तमंचे से लैस आठ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए छत पर खड़े प्रदीप कुमार -25 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी । बताया गया है दबंगों ने महिलाओं से भी मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिगंबर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पंसड़ी में सात महीने पहले एक पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष में बदल गया परिजनों ने बताया कि मुरारी लाल, मेवाराम, बादशाह, राम औजार, अमन, शिवम्, आशीष कुमार, सूरज पाल ने राइफल और अवैध हथियारों से लैस होकर घर में धावा बोल दिया और मार-पीट करते हुए छत पर खड़े प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। नीचे से चली गोली छत पर खड़े प्रदीप के सिर में लगी जिससे प्रदीप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सीओ प्रगति चौहान मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
By DDR NEWS
पुलिस ने तमंचा सहित एक युवक को धर दबोचा। कामघाट के समीप घूम रहा था युवक। दियोरिया/पीलीभीत। संदिग्धावस्था में कामघाट चौराहे पर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने एक तमंचा बारह बोर व दो जीवित कारतूस सहित धर दबोचा पकड़े गये युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में अपराधो की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ व संदिग्ध वाहन चेकिंग को पुलिस क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर पुलिस चौकी प्रभारी हरीश कुमार ने अपने हमराहियों के साथ कामघाट चौराहे के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे ग्राम गझेडी निवासी जववार खां के पुत्र इमरान खान को धर दबोचा तलाशी के दौरान इमरान के पास एक तमंचा बारह बोर व दो जीवित कारतूस बरामद किए। पकड़े गये युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है मामले के बावत कोतवाली प्रभारी दिगम्बर सिंह ने बताया है कि पकड़े गये युवक पर करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from SmartMag about art & design.
Subscribe to DDR NEWS