Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Browsing: DDR News
By DDR NEWS
*रायबरेली में पहली बार आयोजित हुआ टैलेंट हंट “बॉलीवुड अवार्ड नाइट”*
सालासर बालाजी महाराज प्रोडक्शन हाउस द्वारा 15 दिसंबर 2025 को शहर के मनिका रोड स्थित होटल प्लेसेंट व्यू में पहली बार भव्य ‘बॉलीवुड अवार्ड नाइट’ का आयोजन किया गया ।
अभिनेता गौरव कुमार और उनकी टीम ने इस कार्यक्रम का आयोजन रायबरेली की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए किया खासतौर पर जो कलाकार आर्थिक कमी के कारण प्लेटफॉर्म न मिलने के कारण पिछड़ जाते हैं, अभिनेता गौरव ने बताया कि इनमें विजेता प्रतिभाओं को फ़िल्मों और वेब सीरीज में काम करने का मौका भी मिलेगा ।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और प्रख्यात अभिनेता गौरव कुमार सृष्टि आयुष सिंगर में जज स्नेह लता जी एक्टिंग में राजेश श्रीवास्तव और डांसिंग के जज में निर्मल जी रहे ।
रायबरेली के सत्य नगर निवासी अभिनेता गौरव कुमार ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से फिल्म उद्योग में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल फ़िल्में हैं , रायबरेली’, ‘संदेह’, ‘नाच बसंती नाच’, ‘दंगल में आई लव यू’, और ‘सीतापुर सीटी ऑफ गैंगस्टर’। इन सफल फिल्मों में मुख्य भूमिकाएँ निभाकर दर्शकों के दिलों में अभिनेता गौरव कुमार ने जगह बनाई है। अभिनेता जल्द ही अपनी आने वाली फ़िल्मों ‘सुबेदार’ और ‘लाल दाना’ के माध्यम से बड़े पर्दे पर फिर नज़र आएंगे। जिनका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
इस ‘बॉलीवुड अवार्ड नाइट’ का उद्देश्य रायबरेली के गाँव और गलियों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना था। टैलेंट शो में विजेता रहे …..(सिंगिंग ) ….. शाश्वत तिवारी……(एक्टिंग)… अनुपम शुक्ला……(डांसिंग) । कुबेर मिश्रा निया गुप्ता
प्रोग्राम में एंकर रहे अमित जी आलोक जी
इस विशेष आयोजन को गरिमामय बनाने के लिए मुख्य अतिथि प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ रमेश श्रीवास्तव , विशिष्ट अतिथि श्री रमेश बहादुर सिंह,
डॉ मनीष चौहान, छोटे राजा, हरिहर सिंह, उमेश सिकरिया, शिवकांत शुक्ला विपिन फौजी,प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम के प्रायोजक ….. सालासर बालाजी महाराज प्रोडक्शन हाउस… आयोजक गौरव कुमार
कार्यक्रम समिति के सदस्य
महक अग्रहरि,शिव भोला सोनी दिनेश कुमार श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, हरिओम सोनकर,पूनम रावत, संजू सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता एडवोकेट , ऋषि सिन्हा, प्रशांत वर्मा, गौरव मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
By DDR NEWS
इकरा इंटर कालेज में बाल विवाह मुक्त अभियान का किया गया आयोजन
पीलीभीत आज महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान व अंतरराष्ट्रीय हेल्थ कवरेज डे के क्रम में इकरा इंटर कॉलेज पीलीभीत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाते हुए कराई गई। जिला मिशन कॉर्डिनेटर द्वारा बालिकाओं को स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने सलाह दी गई व बालिकाओं को एनीमिया रोग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त अभियान के प्रति बच्चों व अध्यापकों को जागरूक करने हेतु पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, जेंडर डिस्क्रिमिनेशन, महिलाओं की स्वास्थ्य प्राथमिकता आदि विषयों पर प्रतियोगिता कराई गई व प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को एजुकेशनल किट वितरित की गई। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह द्वारा कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 व गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। विभाग द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1098,1090,181,1076 तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना , मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना की संपूर्ण जानकारी दी।साथ ही घरेलू हिंसा , बाल विवाह रोकथाम, लैंगिक समानता , दहेज प्रतिषेध रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक व विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
By DDR NEWS
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
पीलीभीत भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद पीलीभीत में पल्स पोलियो अभियाान 14 दिसम्बर, 2025 के तहत आज दिनांक 13.12.2025 को पोलियो अभियान की रैली का आयोजन किया गया। पल्स पोलियो रैली कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीलीभीत से प्रारम्भ होकर बड़े बाजार होते हुए पुन कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के गोष्ठी के रूप में सम्पन्न हुई। पल्स पोलियो रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, एस0एम0ओ0 डब्लू0एच0ओ0, प्रतिनिधि यूनिसेफ, जिला समन्वयक, जे0एस0आई0, एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। पोलियो की दवा 1231 बूथों पर एवं दिनांक 15 से 19 दिसम्बर 2025 तक 801 घर-घर टीमों द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। पोलियो अभियान में लगभग 3,70,000 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
By DDR NEWS
जिला गन्ना अधिकारी ने गुलरिया चीनी मिल के क्रय केन्द्र मुरादपुर द्वितीय का किया निरीक्षण
पीलीभीत – आज गुलरिया चीनी मिल के क्रय केंद्र मुरादपुर द्वितीय का निरीक्षण खुशी राम भार्गव जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत द्वारा किया गया। यह क्रय केंद्र गन्ना विकास समिति पूरनपुर के अंतर्गत आता है। यहाँ से लखीमपुर खीरी की गुलरिया चीनी मिल गन्ने की खरीद करती है। यह क्रय केंद्र पीलीभीत से 75 किमी की दूरी पर है। क्रय केंद्र पर अब तक 52642.02 कुं गन्ना खरीद की जा चुकी है। क्रय केंद्र पर ई. आर.पी.से नियुक्त तौल लिपिक जयदीप कुमार तौल कार्य कर रहे है। क्रय केंद्र पर सभी अभिलेख पूर्ण पाये गये। क्रय केंद्र पर उपस्थित किसानो से गन्ना उठान, यस. यम.यस.पर्ची और लोडिंग अनलोडिंग के बारे मे वार्ता की गयी। क्रय केंद्र पर चौथे पक्ष के पांचवे कालम की पर्चियों की तौल की जा रही है। जारी इंडेंट के सापेक्ष प्रतिदिन गन्ने की उठान की जा रही है। किसानों द्वारा बताया गया कि लोडिंग अनलोडिंग का कोई भी शुल्क गन्ना किसानों से नहीं लिया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा किसानों को बताया गया की मिनिस्ती यस गन्ना आयुक्त उत्तर ने स्पष्ट निर्देश दिये है कि किसी भी किसान से क्रय केंद्र पर कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। यदि किसी क्रय केंद्र पर लोडिंग अनलोडिंग का शुल्क लिया जायेगा तो सम्बंधित तौल लिपिक, चीनी मिल अध्यासी और ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। किसान भाई किसी भी असुविधा के लिये चीनी मिल एवं विभाग अधिकारियो से तत्काल संपर्क करें। सभी अधिकारियों के सी यू जी नंबर क्रय केन्द्रों पर उपलब्ध है। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पूरनपुर, गन्ना किसान योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, होरी लाल वर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
By DDR NEWS
धूमधाम से मनाया गया पीआरडी स्थापना दिवस
पीलीभीत -आज प्रांतीय रक्षक दल विभाग पीलीभीत के द्वारा 11 दिसंबर 2025 को परेड ग्राउंड पुलिस लाइन पीलीभीत में 77वां पीआरडी स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस परेड का मान प्रणाम अभिषेक यादव पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वीकार किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा पीआरडी जवानों का उत्साह वर्धन करते हुए परेड की सराहना की एवं वर्दी की महत्ता को बताते हुए लग्न के साथ ड्यूटी करने एवं अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया। स्थापना दिवस परेड में कुल 69 पीआरडी जवानों ने भाग लिया। जिसमें तीन टोलियों के द्वारा परेड की गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर प्रथम प्रेमपाल के द्वारा किया गया। प्रेम प्रकाश परेड कमांडर द्वितीय, महेंद्र कुमार परेड कमांडर तृतीय रहे। प्रथम टोली का नेतृत्व पीआरडी जवान विपिन कुमार, द्वितीय टोली का नेतृत्व हीरा लाल एवं तृतीय टोली कमांडर श्रीपाल रहें। परेड के उपरांत जवानों की दौड़ प्रतियोगिता एवं रस्सा कसी खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें रूपेंद्र कुमार प्रथम, इवने हसन द्वितीय एवं कमलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी में टोली नंबर वन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
पी आर डी जवानों को ट्रेनिंग उपनिरीक्षक बलराम सिंह, इंस्ट्रक्टर मुजम्मिल खान, आदेश कुमार आदि के द्वारा दी गई। कार्यक्रम के आयोजन एवं जवानों की ट्रेनिंग में प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव एवं मेजर पवन कुमार त्यागी का विशेष योगदान रहा। स्थापना दिवस परेड कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव, मेजर पवन कुमार त्यागी, छबिराम सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, इंस्ट्रक्टर आदेश कुमार, पीटीआई प्रदीप कुमार एवं कार्यालय सहायक हेमंत कुमार एवं पीआरडी के जवान उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य हरिओम बाजपेई के द्वारा एवं बैंड संचालन पीआरडी जवान रमेश कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमित कुमार प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा कराया गया एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
By DDR NEWS
ढकिया के पास सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
दियोरिया /कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर–दियोरिया मार्ग पर मंगलवार देर शाम को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बाइक सवार मेजर सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेजर सिंह किसी काम से बीसलपुर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव ढकिया के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मेजर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। तुरंत निजी वाहन से बीसलपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बेनीपुर–दियोरिया मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। सड़क पर उचित सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इधर, पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई अमित शर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र हरदीप सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगा लिया जाएगा।
By DDR NEWS
अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने किया फ्लैग मार्च
*जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना न्यूरिया पुलिस बल के साथ थाना न्यूरिया क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यस्था का जायजा लिया गया।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद में शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम दहिया महोदय द्वारा थाना न्यूरिया क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजारों में क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना न्यूरिया पुलिस बल के साथ* पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नताशा गोयल, थानाध्यक्ष थाना न्यूरिया एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
By DDR NEWS
*पीलीभीत।शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और हर्सोल्लास के साथ सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया।कॉन्ग्रेस शहर अध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी भारतीय राजनीति में त्याग की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गांधी ने सार्वजनिक जीवन में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण तथा समावेशी विकास के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने विभिन्न राष्ट्रीय विषयों पर दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, जिला महासचिव नरेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह मौर्य, नफीसा बी, मुन्नी बेगम, शमशाद हुसैन, कामरान, जिशान हुसैन, परवेज हुसैन, रिजवान मिया,मुशीर अहमद,कमल कुमार गौड़, लेखराज राठौर, इरफान, हरिशंकर, पुष्पेंद्र शुक्ला, बृज किशोर आदि लोग उपस्थित रहे।*
*हेमन्त मिश्र(एडवोकेट)*
*प्रवक्ता-कॉन्ग्रेस-पीलीभीत*
By DDR NEWS
पीलीभीत पुलिस ने डग्गा मार वाहनों पर की ताबड़तोड़ चलानों की कार्यवाही
पीलीभीत = यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध, अवैध रूप से संचालित व अनुमति से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों, बस अड्डों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया व आज दिनांक 06.12.2025 को प्रभारी यातायात व अन्य यातायात कर्मियों के साथ मिलकर विभिन्न चौराहों पर वाहन चालक एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया व नियमों का पालन करने हेतु अपील की गयी। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के *126 चालान करते हुए 1,63,000/- रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया व 32 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी।*
By DDR NEWS