BREAKING NEWS
- पेड़ पर लटका मिला युवक का शव परिजनों में मचा कोहराम।
- जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र बीसलपुर में किया निरीक्षण।
- विधायक स्पर्धा की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन।
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी का किया औचक निरीक्षण, धान तौल में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज पूरनपुर मण्डी पहंुचकर धान खरीद केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मण्डी में उपस्थित किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि जो भी किसान धान बिक्री हेतु केन्द्रों पर आये उनकी तौल मानक के अनुरूप कराना सुनिश्चित की जाये। किसानों से धान क्रय प्रक्रिया में विलंब न किया जाये। जिन किसानों की धान तौल नहीं हुई उसे शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण लाभ दिया जाये।
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, , मण्डी सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।
मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।
तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।
मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।
- सुभाष हाउस ने जीती चैंपियनशिप, विजेता हुए पुरुस्कृत
फोटो03
संवाद सहयोगी जागरण बीसलपुर
पीलीभीत मार्ग स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में हुई वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिताओं में सुभाष हाउस की टीम ने चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. सी. सेमवाल द्वारा किया गया।
विभिन्न कक्षाओं की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे कक्षा 1 दौड़ प्रतियोगिता में सूर्यांश प्रथम, अथर्व द्वितीय,पार्थ ने तृतीय स्थान,कक्षा 2 स्पून रेस में रिषा प्रथम,फ़ातिमा द्वितीय,रुद्र ने तृतीय,कक्षा 3 दौड़ प्रतियोगिता मेंआयांश प्रथम,अगमदीप द्वितीय,अभिराज ने तृतीय,कक्षा 4 50 मीटर रेस में,देव प्रथम,आयांश द्वितीय,अंश ने तृतीय,कक्षा 5 (50 मीटर रेस में चिराग, दीपक और आदित्य संयुक्त रूप से विजेता रहे।कक्षा 6 सैक रेस में सोफिया प्रथम,स्पर्श द्वितीय,अल्सिफ़ा ने तृतीय,कक्षा 7डंकी रेस में,श्याम, समर, राहुल ने संयुक्त प्रथम स्थान,सहजवीर, रुद्रयांश ने संयुक्त द्वितीय स्थान,सहजदीप, आदर्श ने तृतीय स्थान,कक्षा 8 100 मीटर रेस मेंसुभाष हाउस ने प्रथम,अभय ने द्वितीय,यतिन ने तृतीय,कक्षा 9 (्ले रेस ने बालक वर्ग में,सुभाष हाउस ने प्रथम,टैगोर हाउस ने द्वितीय,गांधी हाउस ने तृतीय,कक्षा 9 रिले रेस बालिका वर्ग में टैगोर हाउस ने प्रथम,सुभाष हाउस ने द्वितीय,नेहरू हाउस ने तृतीय,महिला स्पून रेस में सुधा ने प्रथम,भूमिका द्वितीय,संगीता ने तृतीय प्राप्त किया
संचालन दीप्ती द्वारा किया गया।
- जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ।
पीलीभीत । एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान सम्पूर्ण देश में चलाया जा रहा है, भारत सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित की हैं। आज जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर गांधी सभागार से रवाना किया। प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु जागरूक करेंगे। इस दौरान उप कृषि अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
किसानों में एग्रीटेक योजना के अंतर्गत जागरुकता पैदा करने के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रति किसानों में जागरूकता पैदा करने,फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गांधी सभागार से रवाना किया जो कि गांव गांव जाकर फार्मर रजिस्ट्री में छूटे हुए किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित अवधि 30 नवंबर 2025 तक कराने को प्रेरित करेंगे जिससे किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि आसानी से मिल सके फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि अधिकारी,उप कृषि अधिकारी सहित तमाम उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
- भारतीय चिकत्सा संघ द्वारा चिकत्सा शिविर का सफल आयोजनपीलीभीत
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी का किया औचक निरीक्षण, धान तौल में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश
- घुंघचाई पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित भेजा जेल।घुंघचाई पुलिस ने दो अभियुक्तों नदीम पुत्र सलीम उर्फ बाबा घुइया निवासी ग्राम शेरपुर कला को मुरली खेड़ा गुरुद्वारा के पास एक अदद अवैध तमंचा 12 वोर व एक जिंदा कारतूस, अकील मास्टर पुत्र इब्राहीम निवासी मोहल्ला कुरैशियान शेरपुर कला पूरनपुर कलाभोज सिमराया तिराहे के पास गिरफ्तार कर एक अदद तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बताया गया है कि उक्त अपराधियों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है दोनों पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
DDR NEWS
By DDR NEWS
घुंघचाई पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दुबई में ट्रेनिंग लेकर भारत में चला रहे थे अवैध कॉल सेंट
पीलीभीत।घुंघचाई पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार कर साइबर ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहकर साइबर ठगी का प्रशिक्षण ले चुके थे और भारत लौटने के बाद अवैध कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्षित उर्फ तनिश और आशुतोष कुमार उर्फ आशु के रूप में हुई है। घुंघचाई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से हर्षित उर्फ तनिश को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी आशुतोष कुमार उर्फ आशु को दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र से दबोचा गया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय से की जा रही गोपनीय जांच का परिणाम बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे दुबई गए थे, जहां उन्होंने फर्जी गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने की बाकायदा ट्रेनिंग ली। इस प्रशिक्षण में उन्हें ऑनलाइन गेमिंग और निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाने और उनकी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के तरीके सिखाए गए। भारत लौटने के बाद आरोपियों ने अपने नेटवर्क के सहारे अवैध कॉल सेंटर स्थापित किए और ठगी का संगठित धंधा शुरू कर दिया।
आरोपी सोशल मीडिया, फोन कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें फर्जी गेमिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर ऐप डाउनलोड करता और उस पर बैंक या अन्य निजी जानकारी दर्ज करता, आरोपी तुरंत उस खाते की पूरी जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद कुछ ही समय में पीड़ितों के बैंक खाते खाली कर दिए जाते थे। ठगी का एहसास पीड़ितों को तब होता था, जब खाते से सारी रकम गायब मिलती थी।
घुंघचाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए कई अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें सात हाई-टेक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें बैंक लेनदेन, फर्जी गेमिंग ऐप और ठगी से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल डेटा का गहन विश्लेषण कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कितनी बड़ी रकम की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं और साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
घुंघचाई पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग, निवेश संबंधी ऐप, अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरते।
DDR NEWS CHANNEL

Prev
1

7
Next

17 January 2026
कबिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे लोगो पर हुई कार्यवाही अवैध निर्माण पर चला प्रेशाशन का बुलडोजर
हत्या मे वांछित चल रहे युवकों को बीसलपुर ने राइफल सहित किया ग्रिफ्तार
पीलीभीत मे गौ कशी के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंह जबाबी फाइरिंग मे आरोपी बिलाल के पैर मे लगी गोली
पीलीभीत एक ग्राम मे घर के बरामदे मे सो रही महिला के साथ दो लोगो ने किया दुष्कर्म
किस के सर सज सकता है पीलीभीत के जिला अध्यक्ष का ताज देखिए ddr news पर

Prev
1

7
Next

Contact for any Complaint
Deepak Gupta (Chief Editor & Grievance Officer)
Contact: +91 97604 51566
Mail id: deepakgupta02025@gmail.com
Life Style
desh ki khabrein
Videsh Ki khabar
rajniti
Automobiles
Latest Posts
By DDR NEWS
बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन ने मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री का जन्मदिन।
निजी कार्यालय पर केक काटकर किया मिष्ठान वितरण।
बरखेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने अपने निजी कार्यालय पर सभासदों और कार्यकर्ताओं के साथ पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद के जन्मदिन पर केक काटकर मिष्ठान वितरण किया गया इस अवसर पर राहुल शर्मा, सभासद प्रवेश जोशी, सभासद राजेश सक्सेना, श्रीपाल, मनोज सक्सेना, हरिओम भोजवाल, लक्ष्मी कांत भोजवाल, रामकृष्ण, प्रेमपाल सहित तमाम सभासद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
By DDR NEWS
मण्डलायुक्त महोदय की की अध्यक्षता में नगर पालिका बीसलपुर में एसआईआर के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न
विशेष प्रगाढ़ अभियान के कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली/रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में आज एसआईआर के कार्य के सम्बन्ध में नगर पालिका बीसलपुर कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्र वितरण, जमा एवं डिजिटाइजेशन, मतदाताओं की संख्या आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने जनपद में अबतक एसआईआर के अन्तर्गत किए गये कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ईआरओ/एईआरओ, सुपरवाइजर, बीएलओ द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। बीएलओ की सहायता के लिए आंगनबाडी कार्यकत्री, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, लेखपाल, कोटेदार, सफाईकर्मी आदि को मतदाताओं के घरों से गणना प्रपत्र जमा करने, डिजिटाइज्ड करने एवं आमजन को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कि समय समय पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक की जाती है तथा उनकी समस्याओं/शंकाओं का समाधान किया जाता है। मा0 रोल प्रेक्षक ने बीएलओ एवं बीएलए के साथ भी बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ को पुरूस्कृत करने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। मा0 रोल प्रेक्षक को जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग 72 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है अवशेष कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जायेगा।
रोल प्रेक्षक महोदय ने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र अवश्य पहुंचे ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का वोट अलग अलग स्थानों पर है तो वह एक स्थान का गणना प्रपत्र भरे। जिलाधिकारी द्वारा एप स्लो चलने की समस्या बताई गई। मा0 रोल प्रेक्षक ने निर्देश दिये कि डिजिटाइजेशन हेतु प्रातः कालीन टीम का गठन किया जाये।
बैठक में अन्त में जिलाधिकारी ने महोदय को आश्स्त करते हुये कहा आप द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी बीसलपुर, उप जिलाधिकारी अमरिया, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
By DDR NEWS
पीलीभीत पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान काटे चालान बसूला जुर्माना
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2025 के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।*
श्री विधिभूषण मौर्य, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं श्री वीरेन्द्र सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में गन्ना परिवहन में लगे ट्रक/ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों को मानकों के अनुरूप परिवहन, पूर्ण दस्तावेज रखने, ओवरहाइट न चलने तथा रिफ्लेक्टरयुक्त लाल कपड़े के प्रयोग हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान ओवरहाइट चलने वाले वाहनों के चालान किए गए तथा गन्ना परिवहन करने वाले *वाहनों पर रिफलेक्टर लगाकर वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।* इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *कुल 77 वाहनों के चालान करते हुए ₹80,500/- शमन शुल्क अधिरोपित किया गया तथा 20 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।*
By DDR NEWS
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति बैठक हुई सम्पन्न, दिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बेैठक में बाल विकास विभाग के मासिक कार्याे की समीक्षा के साथ जनपद के पोषण कार्यक्रम पर बिन्दुवार चर्चा की गई।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पावर प्वांइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से बिन्दुवार कार्यों की प्रगति जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की, जिसमें विशेष रूप से केन्द्रों पर वजन मशीन की अनुपलब्धता जो केन्द्र हेतु मुख्य उपकरण है की कमी से जिलाधिकारी को अवगत गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जिन केन्द्रों पर वजन मशीन नहीं है उन समस्त केन्द्रो की सूची जिला कार्यक्रम अधिकारी उनको प्राप्त करायें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कहा गया कि विभिन्न विभागों के सहयोग से वजन मशीनों की कमी को पूरा किया जायेगा।
बैठक में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस में टीकाकरण हेतु लाभार्थी के कम संख्या में पहुचने की जानकारी दी गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा रोष प्रकट करते हुए निर्देशित किया गया कि ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियां ग्राम प्रधान का सहयोग लेकर लाभार्थी महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण हेतु सत्र पर लाना सुनिश्चित करें तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि इस कार्य हेतु ग्राम प्रधान को विशेष सहयोग एवं जागरूकता हेतु निर्देशित करें। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में कोई बच्चा टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए तथा शतप्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयुष्मान कार्ड के सम्बन्ध में जानकारी दी गई साथ ही अवगत कराया गया कि उनके पास शासन से ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की सूची प्राप्त हुई है जिनको आयुष्मान कार्ड बनवाने हैं वह अपने सीडीपीओ के माध्यम से ब्लाक में ही कार्ड बनवा सकती हैं। जिलाधिकारी ने मातृ वंदन योजना में बरखेड़ा,मरौरी, ललौरीखेड़ा ,अमरिया एवं चेहरा प्रमाणीकरण में परियोजना पूरनपुर, बरखेड़ा, बीसलपुर, अमरिया की कम प्रगति पर अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने सहायिकाओं की नियुक्ति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया समय से सम्पन्न करने के निर्देश दिए। मतदाता निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य करने की निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रभारी अधिकारी एनआरसी जिला प्रतिनिधि यूनीसेफ सहित समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
By DDR NEWS
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण।
बंन्दियों से की वार्ता, जानी समस्याऐं एवं बंदियों की समस्याओं का निस्तारण करने के दिये निर्देश।
पीलीभीत =जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार में बन्दियों के किशोर बैरक, महिला बैरक, अन्य बैरकों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बन्दियों से बातचीत करते हुये उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप बंदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाये। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था देखी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व जेलर सहित अन्य उपस्थित रहे।
By DDR NEWS
चेकिंग अभियान के दौरान 21 वाहनों के विरूद्ध नो पार्किंग के उपयोग में की गई चालान की कार्यवाही जनपद के विभिन्न मार्गों पर नो-पार्किंग एवं मुख्य मार्ग के किनारे खड़ी वाहनों की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहनों के विरुद्ध संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी यातायात विधि भूषण मौर्य, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सुनगढ़ी एवं यातायात निरीक्षक द्वारा असम चौराहे से टाइगर चौराहे तक मार्ग के किनारे खड़े पाए गए 12 वाहनों के चालान किये गए, पीलीभीत पूरनपुर मार्ग पर तीन वाहनों के चालान किए गए तथा पीलीभीत बीसलपुर मार्ग पर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 6 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकार यातायात एवं एआरटीओ द्वारा इन मार्गाे के दोनों तरफ दुकान, वर्कशॉप इत्यादि संचालित कर रहे दुकान स्वामियों को चेतावनी दी गई कि अपनी दुकानों के आगे किसी प्रकार का वाहन खड़ा ना होने दें। ऐसा पाए जाने पर पुनः कार्रवाई अमल में लाई जाएगी साथ ही अतिक्रमण किए जाने के अभियोग में दुकानदारों पर भी कार्यवाही कराई जाएगी। इस प्रकार आज पुलिस में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में 21 वाहनों के विरुद्ध नो पार्किंग के उपयोग में चालान की कार्रवाई की गई
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from SmartMag about art & design.
Subscribe to DDR NEWS