BREAKING NEWS
- दिओरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता इनामी अभियुक्त को भेजा जेल
- पेड़ पर लटका मिला युवक का शव परिजनों में मचा कोहराम।
- जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र बीसलपुर में किया निरीक्षण।
- विधायक स्पर्धा की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन।
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी का किया औचक निरीक्षण, धान तौल में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज पूरनपुर मण्डी पहंुचकर धान खरीद केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मण्डी में उपस्थित किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि जो भी किसान धान बिक्री हेतु केन्द्रों पर आये उनकी तौल मानक के अनुरूप कराना सुनिश्चित की जाये। किसानों से धान क्रय प्रक्रिया में विलंब न किया जाये। जिन किसानों की धान तौल नहीं हुई उसे शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण लाभ दिया जाये।
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, , मण्डी सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।
मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।
तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।
मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।
- सुभाष हाउस ने जीती चैंपियनशिप, विजेता हुए पुरुस्कृत
फोटो03
संवाद सहयोगी जागरण बीसलपुर
पीलीभीत मार्ग स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में हुई वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिताओं में सुभाष हाउस की टीम ने चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. सी. सेमवाल द्वारा किया गया।
विभिन्न कक्षाओं की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे कक्षा 1 दौड़ प्रतियोगिता में सूर्यांश प्रथम, अथर्व द्वितीय,पार्थ ने तृतीय स्थान,कक्षा 2 स्पून रेस में रिषा प्रथम,फ़ातिमा द्वितीय,रुद्र ने तृतीय,कक्षा 3 दौड़ प्रतियोगिता मेंआयांश प्रथम,अगमदीप द्वितीय,अभिराज ने तृतीय,कक्षा 4 50 मीटर रेस में,देव प्रथम,आयांश द्वितीय,अंश ने तृतीय,कक्षा 5 (50 मीटर रेस में चिराग, दीपक और आदित्य संयुक्त रूप से विजेता रहे।कक्षा 6 सैक रेस में सोफिया प्रथम,स्पर्श द्वितीय,अल्सिफ़ा ने तृतीय,कक्षा 7डंकी रेस में,श्याम, समर, राहुल ने संयुक्त प्रथम स्थान,सहजवीर, रुद्रयांश ने संयुक्त द्वितीय स्थान,सहजदीप, आदर्श ने तृतीय स्थान,कक्षा 8 100 मीटर रेस मेंसुभाष हाउस ने प्रथम,अभय ने द्वितीय,यतिन ने तृतीय,कक्षा 9 (्ले रेस ने बालक वर्ग में,सुभाष हाउस ने प्रथम,टैगोर हाउस ने द्वितीय,गांधी हाउस ने तृतीय,कक्षा 9 रिले रेस बालिका वर्ग में टैगोर हाउस ने प्रथम,सुभाष हाउस ने द्वितीय,नेहरू हाउस ने तृतीय,महिला स्पून रेस में सुधा ने प्रथम,भूमिका द्वितीय,संगीता ने तृतीय प्राप्त किया
संचालन दीप्ती द्वारा किया गया।
- जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ।
पीलीभीत । एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान सम्पूर्ण देश में चलाया जा रहा है, भारत सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित की हैं। आज जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर गांधी सभागार से रवाना किया। प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु जागरूक करेंगे। इस दौरान उप कृषि अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
किसानों में एग्रीटेक योजना के अंतर्गत जागरुकता पैदा करने के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रति किसानों में जागरूकता पैदा करने,फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गांधी सभागार से रवाना किया जो कि गांव गांव जाकर फार्मर रजिस्ट्री में छूटे हुए किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित अवधि 30 नवंबर 2025 तक कराने को प्रेरित करेंगे जिससे किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि आसानी से मिल सके फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि अधिकारी,उप कृषि अधिकारी सहित तमाम उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
- भारतीय चिकत्सा संघ द्वारा चिकत्सा शिविर का सफल आयोजनपीलीभीत
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी का किया औचक निरीक्षण, धान तौल में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश
DDR NEWS
By DDR NEWS
घुंघचाई पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दुबई में ट्रेनिंग लेकर भारत में चला रहे थे अवैध कॉल सेंट
पीलीभीत।घुंघचाई पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार कर साइबर ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहकर साइबर ठगी का प्रशिक्षण ले चुके थे और भारत लौटने के बाद अवैध कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्षित उर्फ तनिश और आशुतोष कुमार उर्फ आशु के रूप में हुई है। घुंघचाई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से हर्षित उर्फ तनिश को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी आशुतोष कुमार उर्फ आशु को दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र से दबोचा गया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय से की जा रही गोपनीय जांच का परिणाम बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे दुबई गए थे, जहां उन्होंने फर्जी गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने की बाकायदा ट्रेनिंग ली। इस प्रशिक्षण में उन्हें ऑनलाइन गेमिंग और निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाने और उनकी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के तरीके सिखाए गए। भारत लौटने के बाद आरोपियों ने अपने नेटवर्क के सहारे अवैध कॉल सेंटर स्थापित किए और ठगी का संगठित धंधा शुरू कर दिया।
आरोपी सोशल मीडिया, फोन कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें फर्जी गेमिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर ऐप डाउनलोड करता और उस पर बैंक या अन्य निजी जानकारी दर्ज करता, आरोपी तुरंत उस खाते की पूरी जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद कुछ ही समय में पीड़ितों के बैंक खाते खाली कर दिए जाते थे। ठगी का एहसास पीड़ितों को तब होता था, जब खाते से सारी रकम गायब मिलती थी।
घुंघचाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए कई अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें सात हाई-टेक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें बैंक लेनदेन, फर्जी गेमिंग ऐप और ठगी से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल डेटा का गहन विश्लेषण कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कितनी बड़ी रकम की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं और साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
घुंघचाई पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग, निवेश संबंधी ऐप, अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरते।
DDR NEWS CHANNEL

Prev
1

7
Next

17 January 2026
कबिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे लोगो पर हुई कार्यवाही अवैध निर्माण पर चला प्रेशाशन का बुलडोजर
हत्या मे वांछित चल रहे युवकों को बीसलपुर ने राइफल सहित किया ग्रिफ्तार
पीलीभीत मे गौ कशी के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंह जबाबी फाइरिंग मे आरोपी बिलाल के पैर मे लगी गोली
पीलीभीत एक ग्राम मे घर के बरामदे मे सो रही महिला के साथ दो लोगो ने किया दुष्कर्म
किस के सर सज सकता है पीलीभीत के जिला अध्यक्ष का ताज देखिए ddr news पर

Prev
1

7
Next

Contact for any Complaint
Deepak Gupta (Chief Editor & Grievance Officer)
Contact: +91 97604 51566
Mail id: deepakgupta02025@gmail.com
Life Style
desh ki khabrein
17 साल पहले हत्या में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त को जेल भेजा।दियोरिया…
Videsh Ki khabar
17 साल पहले हत्या में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त को जेल भेजा।दियोरिया…
rajniti
Automobiles
Latest Posts
By DDR NEWS
घुंघचाई पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दुबई में ट्रेनिंग लेकर भारत में चला रहे थे अवैध कॉल सेंट
पीलीभीत।घुंघचाई पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार कर साइबर ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहकर साइबर ठगी का प्रशिक्षण ले चुके थे और भारत लौटने के बाद अवैध कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्षित उर्फ तनिश और आशुतोष कुमार उर्फ आशु के रूप में हुई है। घुंघचाई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से हर्षित उर्फ तनिश को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी आशुतोष कुमार उर्फ आशु को दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र से दबोचा गया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय से की जा रही गोपनीय जांच का परिणाम बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे दुबई गए थे, जहां उन्होंने फर्जी गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने की बाकायदा ट्रेनिंग ली। इस प्रशिक्षण में उन्हें ऑनलाइन गेमिंग और निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाने और उनकी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के तरीके सिखाए गए। भारत लौटने के बाद आरोपियों ने अपने नेटवर्क के सहारे अवैध कॉल सेंटर स्थापित किए और ठगी का संगठित धंधा शुरू कर दिया।
आरोपी सोशल मीडिया, फोन कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें फर्जी गेमिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर ऐप डाउनलोड करता और उस पर बैंक या अन्य निजी जानकारी दर्ज करता, आरोपी तुरंत उस खाते की पूरी जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद कुछ ही समय में पीड़ितों के बैंक खाते खाली कर दिए जाते थे। ठगी का एहसास पीड़ितों को तब होता था, जब खाते से सारी रकम गायब मिलती थी।
घुंघचाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए कई अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें सात हाई-टेक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें बैंक लेनदेन, फर्जी गेमिंग ऐप और ठगी से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल डेटा का गहन विश्लेषण कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कितनी बड़ी रकम की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं और साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
घुंघचाई पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग, निवेश संबंधी ऐप, अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरते।
By DDR NEWS
बिलसंडा ब्लाक की दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5ग्राम प्रधानों को वन मंत्री ने किया सम्मानित।
दियोरिया कला के अजय सिंह बड़ागांव के सचिन गंगवार शामिल।
दियोरिया कला। प्रशासन द्वारा बिलसंडा ब्लाक की ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों की सूची जारी की गई थी जिसमें बड़ागांव के ग्राम प्रधान सचिन गंगवार, जादौपुर नथा के ग्राम प्रधान संजय कुमार, दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह, बेहटी के ग्राम प्रधान नितिन कुमार व ओड़ाझार के ग्राम प्रधान रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार शामिल हैं।
दियोरिया क्षेत्र के दो ग्राम प्रधान सचिन गंगवार बड़ागांव व अजय सिंह दियोरिया कला को उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों की सूची में शामिल किया गया है।
शुक्रवार को बरेली में वन मंत्री अरुण सक्सेना ने पांचों ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया है जिसमें बड़ागांव के ग्राम प्रधान सचिन गंगवार दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह,जादौपुर नथा के ग्राम प्रधान संजय कुमार,बेहटी के ग्राम प्रधान नितिन कुमार,ओड़ाझार के ग्राम प्रधान रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार शामिल हैं।
बड़ागांव निवासी सचिन गंगवार उच्च शिक्षित ग्राम प्रधान हैं सादगी सचिन गंगवार की सबसे बड़ी पहचान है।
दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह भी अपने आप में सादगी की मिसाल कायम किए हुए हैं अपने कार्यकाल में अजय सिंह और सचिन गंगवार द्वारा बिना किसी भेद-भाव के साथ विकास कार्य कराए गए हैं । हर किसी की समस्या सुनकर उसका समाधान करना दोनों ग्राम प्रधानों की दिनचर्या में शामिल है।उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन की सूची में शामिल किए जाने पर क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ने बधाई दी है ।
इसके अलावा दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह एक बड़े फार्मर और राष्ट्रीय शूटर हैं शूटिंग प्रतियोगिता में तमाम पदक हासिल कर चुके हैं।
By DDR NEWS
*वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम सम्पन्न*
आज दिनांक 31.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित समापन कार्यक्रम आज वीरांगना अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज, पीलीभीत में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधायक बरखेड़ा, श्रीमान जिलाधिकारी पीलीभीत एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र/ छात्राओं एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे में वाहन न चलाने एवं मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से अवगत कराया गया।
By DDR NEWS
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत के निर्देशन में *राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह* के अन्तर्गत जनपदीय/यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध, अवैध रूप से संचालित व अनुमति से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त क्रम में आज दिनांक 06.01.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विधि भूषण मौर्य व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिहं, उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती बर्डिश चतुर्वेदी, प्रभारी यातायात व अन्य यातायात कर्मियों के साथ मिलकर परिवहन विभाग के प्रचार वाहन द्वारा विभिन्न चौराहो पर वाहन चालक एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया व नियमों का पालन करने हेतु अपील की गयी व अभियान चलाकर हेलमेट पहनकर चलने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। गन्ना परिवहन करने वाले ट्रक/ ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेकटर लगाये गये व चालकों को मानक के अनुसार गन्ना परिवहन करने, वाहन के सभी निर्धारित दस्तावेज सम्पूर्ण रखने, ओवरहाइट न चलने, बेल्ट बांधकर गन्ना लेकर चलने व गन्ने के पीछे रिफ्लेक्टरयुक्त लाल कपडे के प्रयोग करने हेतु अपील की गई। *इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 132 चालान करते हुए 1,63,500/- रुपये शमन शुल्क अधिरोपित किया गया व 36 डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही की गयी ।*
By DDR NEWS
महंत योगी हनुमान नाथ ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर से की मुलाकात।
गौ संरक्षण को लेकर हुई चर्चा।
पीलीभीत।न्यूरान पुर मठ के महंत योगी हनुमान नाथ ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह से उनके कार्यलय में मुलाकात की। जिलाधिकारी के साथ जनपद में गौ संरक्षण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए गौशालाओं के संबंध में वार्ता की और गौशालाओं का निरीक्षण भी किया।
योगी हनुमान नाथ गोरखपुर मठ से संबंधित है वर्तमान में न्यूरानपुर मठ पर विराजमान हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे योगी हनुमान नाथ जी का जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वागत किया और जनपद में गौ संरक्षण अभियान पर विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे सुझाव मांगे योगी हनुमान नाथ ने जनपद में गौशालाओं का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गौशाला में तैनात केयरटेकर को साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from SmartMag about art & design.
Subscribe to DDR NEWS