BREAKING NEWS
- दिओरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता इनामी अभियुक्त को भेजा जेल
- पेड़ पर लटका मिला युवक का शव परिजनों में मचा कोहराम।
- जिलाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र बीसलपुर में किया निरीक्षण।
- विधायक स्पर्धा की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन।
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी का किया औचक निरीक्षण, धान तौल में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज पूरनपुर मण्डी पहंुचकर धान खरीद केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मण्डी में उपस्थित किसानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि जो भी किसान धान बिक्री हेतु केन्द्रों पर आये उनकी तौल मानक के अनुरूप कराना सुनिश्चित की जाये। किसानों से धान क्रय प्रक्रिया में विलंब न किया जाये। जिन किसानों की धान तौल नहीं हुई उसे शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण लाभ दिया जाये।
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, उप जिलाधिकारी पूरनपुर, , मण्डी सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।
मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।
तहसील पूरनपुर के चैतन्य टैक्नों स्कूल में कुल पंजीकृत 465 के सापेक्ष कुल 420 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।
मुख्य अतिथि मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान जी व जिलाधिकारी महोदय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 17 नवम्बर 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पूरनपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड पूरनपुर व नगर पालिका परिषद पूरनपुर, नगर पंचायत कलीनगर मुख्य अतिथि विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, नगर पालिका पूरनपुर अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, नगर पंचायत कलीनगर अध्यक्ष, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक विवाह चैतन्य टैक्नो स्कूल परिसर आसाम रोड़ पूरनपुर में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 465 में से 420 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 08 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की।
- सुभाष हाउस ने जीती चैंपियनशिप, विजेता हुए पुरुस्कृत
फोटो03
संवाद सहयोगी जागरण बीसलपुर
पीलीभीत मार्ग स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में हुई वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिताओं में सुभाष हाउस की टीम ने चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. सी. सेमवाल द्वारा किया गया।
विभिन्न कक्षाओं की प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे कक्षा 1 दौड़ प्रतियोगिता में सूर्यांश प्रथम, अथर्व द्वितीय,पार्थ ने तृतीय स्थान,कक्षा 2 स्पून रेस में रिषा प्रथम,फ़ातिमा द्वितीय,रुद्र ने तृतीय,कक्षा 3 दौड़ प्रतियोगिता मेंआयांश प्रथम,अगमदीप द्वितीय,अभिराज ने तृतीय,कक्षा 4 50 मीटर रेस में,देव प्रथम,आयांश द्वितीय,अंश ने तृतीय,कक्षा 5 (50 मीटर रेस में चिराग, दीपक और आदित्य संयुक्त रूप से विजेता रहे।कक्षा 6 सैक रेस में सोफिया प्रथम,स्पर्श द्वितीय,अल्सिफ़ा ने तृतीय,कक्षा 7डंकी रेस में,श्याम, समर, राहुल ने संयुक्त प्रथम स्थान,सहजवीर, रुद्रयांश ने संयुक्त द्वितीय स्थान,सहजदीप, आदर्श ने तृतीय स्थान,कक्षा 8 100 मीटर रेस मेंसुभाष हाउस ने प्रथम,अभय ने द्वितीय,यतिन ने तृतीय,कक्षा 9 (्ले रेस ने बालक वर्ग में,सुभाष हाउस ने प्रथम,टैगोर हाउस ने द्वितीय,गांधी हाउस ने तृतीय,कक्षा 9 रिले रेस बालिका वर्ग में टैगोर हाउस ने प्रथम,सुभाष हाउस ने द्वितीय,नेहरू हाउस ने तृतीय,महिला स्पून रेस में सुधा ने प्रथम,भूमिका द्वितीय,संगीता ने तृतीय प्राप्त किया
संचालन दीप्ती द्वारा किया गया।
- जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ।
पीलीभीत । एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान सम्पूर्ण देश में चलाया जा रहा है, भारत सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2025 निर्धारित की हैं। आज जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने जनपद में फार्मर रजिस्ट्री के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर गांधी सभागार से रवाना किया। प्रचार वाहन ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु जागरूक करेंगे। इस दौरान उप कृषि अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
किसानों में एग्रीटेक योजना के अंतर्गत जागरुकता पैदा करने के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रति किसानों में जागरूकता पैदा करने,फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गांधी सभागार से रवाना किया जो कि गांव गांव जाकर फार्मर रजिस्ट्री में छूटे हुए किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री निर्धारित अवधि 30 नवंबर 2025 तक कराने को प्रेरित करेंगे जिससे किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि आसानी से मिल सके फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि अधिकारी,उप कृषि अधिकारी सहित तमाम उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
- भारतीय चिकत्सा संघ द्वारा चिकत्सा शिविर का सफल आयोजनपीलीभीत
- जिलाधिकारी ने पूरनपुर मण्डी का किया औचक निरीक्षण, धान तौल में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश
DDR NEWS
By DDR NEWS
घुंघचाई पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दुबई में ट्रेनिंग लेकर भारत में चला रहे थे अवैध कॉल सेंट
पीलीभीत।घुंघचाई पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार कर साइबर ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुबई में रहकर साइबर ठगी का प्रशिक्षण ले चुके थे और भारत लौटने के बाद अवैध कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हर्षित उर्फ तनिश और आशुतोष कुमार उर्फ आशु के रूप में हुई है। घुंघचाई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से हर्षित उर्फ तनिश को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी आशुतोष कुमार उर्फ आशु को दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र से दबोचा गया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी लंबे समय से की जा रही गोपनीय जांच का परिणाम बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे दुबई गए थे, जहां उन्होंने फर्जी गेमिंग ऐप के माध्यम से साइबर ठगी करने की बाकायदा ट्रेनिंग ली। इस प्रशिक्षण में उन्हें ऑनलाइन गेमिंग और निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को फंसाने और उनकी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करने के तरीके सिखाए गए। भारत लौटने के बाद आरोपियों ने अपने नेटवर्क के सहारे अवैध कॉल सेंटर स्थापित किए और ठगी का संगठित धंधा शुरू कर दिया।
आरोपी सोशल मीडिया, फोन कॉल और मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें फर्जी गेमिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके झांसे में आकर ऐप डाउनलोड करता और उस पर बैंक या अन्य निजी जानकारी दर्ज करता, आरोपी तुरंत उस खाते की पूरी जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद कुछ ही समय में पीड़ितों के बैंक खाते खाली कर दिए जाते थे। ठगी का एहसास पीड़ितों को तब होता था, जब खाते से सारी रकम गायब मिलती थी।
घुंघचाई पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए कई अत्याधुनिक डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें सात हाई-टेक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें बैंक लेनदेन, फर्जी गेमिंग ऐप और ठगी से जुड़े अहम डिजिटल साक्ष्य मौजूद हैं। बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस को इस गिरोह के अन्य सदस्यों और देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल डेटा का गहन विश्लेषण कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कितनी बड़ी रकम की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं और साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
घुंघचाई पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन गेमिंग, निवेश संबंधी ऐप, अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा करने से पहले पूरी सावधानी बरते।
DDR NEWS CHANNEL

Prev
1

7
Next

17 January 2026
कबिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे लोगो पर हुई कार्यवाही अवैध निर्माण पर चला प्रेशाशन का बुलडोजर
हत्या मे वांछित चल रहे युवकों को बीसलपुर ने राइफल सहित किया ग्रिफ्तार
पीलीभीत मे गौ कशी के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंह जबाबी फाइरिंग मे आरोपी बिलाल के पैर मे लगी गोली
पीलीभीत एक ग्राम मे घर के बरामदे मे सो रही महिला के साथ दो लोगो ने किया दुष्कर्म
किस के सर सज सकता है पीलीभीत के जिला अध्यक्ष का ताज देखिए ddr news पर

Prev
1

7
Next

Contact for any Complaint
Deepak Gupta (Chief Editor & Grievance Officer)
Contact: +91 97604 51566
Mail id: deepakgupta02025@gmail.com
Life Style
desh ki khabrein
17 साल पहले हत्या में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त को जेल भेजा।दियोरिया…
Videsh Ki khabar
17 साल पहले हत्या में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त को जेल भेजा।दियोरिया…
rajniti
Automobiles
Latest Posts
By DDR NEWS
जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर की आकस्मिक की छापेमारी
पीलीभीत जिला कृषि अधिकारी नरेन्द्र पाल द्वारा आज रबी सीजन में उर्वरकों की गुणवत्तायुक्त आपूर्ति एवं उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ साथ कृषकों को आवश्यकतानुसार उचित दर पर उर्वरकों का वितरण स्टाक मिलान, सुनिश्चित करने हेतु जनपद में फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापामार कार्यवाही की गयी। जिसमें मै0 दुर्गा खाद भण्डार, जोगराजपुर, राहुल खाद भण्डार, जोगराजपुर, शंकर इंटर प्राईजेज, जोगराजपुर, वर्मा फर्टिलाईजर, जोगराजपुर, जय अम्बे खाद भण्डार, जोगराजपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान पर उपलब्ध उर्वरक का मिलान पी0ओ0एस0 मशीन से करने पर सही पाया गया। विक्रेताओं निर्देशित किया गया कि उर्वरकों की बिक्री पी0ओ0एस0 मशीन से ही की जाये तथा ओवर रेटिंग, टैगिंग न की जाये। मै0 किसान एग्रो टेडर्स, गौरा अपना प्रतिष्ठान बंद कर चले जाने के कारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण नहीं हो सका, जिस कारण उनका उर्वरक प्राधिकार पत्र निरस्त करते हुए उर्वरक नियन्त्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में निहित प्रावधानों के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। किसानों को सुगमता से निर्धारित मूलय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता बिना किसी टैगिंग के कराये जाने के लिए नियमित रूप से औचक छापामार कार्यवाही की जाती रहेगी।
By DDR NEWS
मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बीसलपुर। प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी का दबाव बनाने पर आरोपी द्वारा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी छत्रपाल पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम भूड़ा थाना बरखेड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मा न्यायालय भेजा है।
By DDR NEWS
बरखेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
दो अंतर्राज्यीय अपराधी गिरफ्तार ।
1104 ग्राम नाजायज अफीम, दो मोबाइल, 1770 रुपए नकदी बरामद।
बांसुरी नगरी पीलीभीत।
बीसलपुर। बरखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय अभियुक्तों संजय दागी पुत्र परमेश्वर दागी निवासी ग्राम दरियातु पोस्ट कमता थाना चतरा जिला चतरा झारखंड,मनीषा कुमारी पुत्री रंजीत रजक निवासी ग्राम उन्टा पोस्ट उन्टा, थाना चतरा, जिला चतरा झारखंड को भोपतपुर रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ बनी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया जिनके पास हैंड बैग से 1104 ग्राम नाजायज अफीम, दो मोबाइल 1770 रुपए नकदी बरामद की गई गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह , उपनिरीक्षक अंकित यादव, कांस्टेबल अंकित यादव, महिला कांस्टेबल मेघा शर्मा, मीना शर्मा शामिल रहे।
रिपोर्ट शिवकुमार गंगवार
By DDR NEWS
गौवंश की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल।
वरिष्ठ एस एस आई अमित शर्मा ने तत्काल घायल हो एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी भेजा।
सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा।
बांसुरी नगरी पीलीभीत।
दियोरिया कला। दियोरिया बीसलपुर हाइवे पर थाने से आगे दियोरिया निवासी आशीष अपनी मां रुपदेई के साथ बाइक से बिहारीपुर हीरा जा रहा था तभी दियोरिया थाने से आगे आवारा गौवंश से उसकी बाइक टकरा गई और उसकी मां रुपदेई घायल हो गई उधर से गश्त पर गुजर रहे एस एस आई अमित शर्मा ने जब यह एक्सीडेंट देखा तो उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर खुद अपने हाथों से घायल महिला को स्ट्रेचर पर पहुंचाया और एंबुलेंस के द्वारा घायल महिला को सीएचसी भेजा पुलिस का यह मानवीय चेहरा देखकर एस एस आई अमित शर्मा की घटनास्थल पर मौजूद लोग प्रशंसा करते हुए देखे गए।
By DDR NEWS
बाल विवाह की सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने विवाह पर लगाई रोक
पीलीभीत :महिला कल्याण विभाग की सजगता से आज एक नाबालिक बालिका को बालिका वधू बनने से रोका गया। थाना जहानाबाद क्षेत्र एक गांव में बाल विवाह होने की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर प्राप्त हुई थी। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी निर्देश पर मीनाक्षी पाठक संरक्षण अधिकारी, निर्वान सिंह परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन एवं मृदुला शर्मा मनोसामाजिक परामर्शदाता एवं थाना ए0एच0टी0 प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह मय थाना जहानाबाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल कि, तो ज्ञात हुआ कि बालिका का विवाह 30 नवंबर को थाना गजरौला क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति के साथ होना प्रस्तावित था, बालिका के हाथों में मेहदी लग चुकी थी तथा घर शादी की तैयारी चल रही थी। टीम को देखते ही उपस्थित लोगों में खलवाली मच गई, टीम द्वारा बालिका के परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए तत्काल बालिका का विवाह रोकने के निर्देश दिए तथा परिजनों को बालिका की आयु के संबंध में दस्तावेज की उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बालिका को सोमवार को अग्रिम कार्रवाई हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
By DDR NEWS
मा0 राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक हुई सम्पन्न
मा0 मंत्री जी ने धान खरीद को पारदर्शिता के साथ कराने हेतु अधिकारियों को दिए दिशा निर्दश राज्यमंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान उ0प्र0 बलदेव सिंह औलख की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में मा0 मंत्री जी ने गन्ना तौल व धान खरीद की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि गन्ना वाहनों की ओवर लोडिंग पर ध्यान दिया जाये ताकि दुर्घटना होने से बचा जा सके तथा नो इंट्री के दौरान गन्ना वाहन को शहर से बाहर रखा जाये जिससे की जाम की स्थिति न उत्पन्न होने पाए।ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे किसानों को भी दिक्कत न हो और आमजन भी परेशान न हो।उन्होंने धान खरीद को पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए,कहा कि किसानों के धान का भुगतान निर्धारित समय सीमा में उनके खातों में भेजा जाना सुनिश्चित किया जाये तथा क्रय केन्द्र पर आये किसानों को किसी भी प्रकार परेशानी न होने पाए। उन्होंने बीसलपुर में काशीराम आवास का आवंटन कराने के निर्देश दिए। चंदिया हजारा में बांध निर्माण की क्षेत्रवासियों की मांग से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मा0 मंत्री जी ने विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्रों को कलेक्ट कर बीएलओ एप डिजिटाइज्ड की कार्यवाही तेजी के साथ कराई जाये। जिससे डिजिटाइज्ड कार्य को ससमय पूर्ण कराया जा सके। बैठक में अन्त में जिलाधिकारी ने मा0 मंत्री जी को आश्स्त करते हुये कहा कि आप द्वारा दिए गए निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, मा0 विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, मा0 विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह, ब्लाक प्रमुख लरौरीखेड़ा, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from SmartMag about art & design.
Subscribe to DDR NEWS